Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल डेट हुई कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव

Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी ने बीते दिन ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। जिसके बाद भारतीय ग्राहकों के लिए भी फोन की उपलब्धता की जानकारी सामने आ गई है। ब्रांड ने अपनी वेबसाइट और Amazon प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। जहां फोन के स्पेसिफिकेशंस को भी लिस्ट किया गया है। आइए, आगे सेल डेट और डिवाइस के बारे में फुल डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy S26 FE भारत में सेल डेट
Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। Samsung India ने अपनी वेबसाइट पर फोन की उपलब्धता की तारीख की पुष्टि कर दी है। वहीं, Amazon India पर स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट भी लाइव है। जिससे साफ है कि फोन को देश में Amazon के जरिए भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, भारतीय बाजार में Galaxy S26 FE की कीमत कितनी होगी और कौन-कौन से स्टोरेज आएंगे। इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 60Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक है। फोन में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। ग्लोबल मॉडल में 8GB RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS के साथ 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जिसकी रेटेड क्षमता 4,755mAh है। यह 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आता है। कंपनी फोन के लिए 7 जेनरेशन तक Android OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Samsung Galaxy S26 FE में Galaxy AI के साथ कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इनमें My FanCam, Super Steady with Horizontal Lock, Nightography, Photo Assist, Gemini Omni, अपडेटेड Now Brief, Now Nudge और Circle to Search शामिल हैं। फोन में अपग्रेडेड Smart Switch एक्सपीरियंस भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। फोन में क्वालकॉम फास्टकनेक्ट 7800 मोबाइल कनेक्टिविटी सिस्टम भी दिया गया है।
Samsung Galaxy S26 FE को IP68 रेटिंग मिली है। जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, फोन को 1.5 मीटर तक गहरे पानी में 30 मिनट तक डुबोकर भी टेस्ट किया गया है। फोन का वजन 193 ग्राम है और इसका डायमेंशन 161.6 × 76.9 × 7.4mm रखा गया है। यह Blueberry, Graphite और Pistachio जैसे तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा।
Samsung Galaxy S26 FE प्राइस
अमेरिकी बाजार में Samsung Galaxy S26 FE के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 699 डॉलर और 8GB+256GB मॉडल की कीमत 799 डॉलर रखी गई है। इस हिसाब से भारत में कीमत करीब 66 हजार रुपये के आसपास होने का अनुमान है। 18 सितंबर को कंपनी इसकी भारतीय कीमत और ऑफर्स से जुड़ी जानकारी सामने लाएगी। यदि आप सैमसंग का फैन एडिशन फोन लेने की सोच रहे हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।