Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, एफसीसी पर हुआ लिस्ट

Samsung की प्रीमियम फ्लैगशिप S26 लाइनअप के Galaxy S26 Ultra को लेकर नया अपडेट सामने आया है। यह फोन FCC सर्टिफिकेशन में दिखाई दिया है। जिससे इसके कुछ बड़े स्पेसिफिकेशंस, मॉडल नंबर और कनेक्टिविटी डिटेल्स की जानकारी मिली है। उम्मीद है आगामी Samsung Galaxy S26 Ultra मॉडल AI तकनीक, कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में अब तक का सबसे पावरफुल फोन हो सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग और अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
एफसीसी सर्टिफिकेशन में Samsung Galaxy S26 Ultra फोन के मॉडल नंबर SM-S948B/DS, SM-S948B, SM-S948U और SM-S948U1 देखे गए हैं। जो भारत, ग्लोबल और US मॉडल्स को दर्शाते हैं। सर्टिफिकेशन में फोन के WiFi 7 (2.4GHz, 5GHz, 6GHz), Bluetooth LE/EDR, NFC, UWB, वायरलेस पावर ट्रांसफर (रिवर्स वायरलेस चार्जिंग) और फुल 5G नेटवर्क सपोर्ट जैसे फीचर्स सामने आए हैं। साथ ही WiFi और UWB ऐंटेना की स्कीमैटिक डिटेल्स भी देखी जा सकती हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra के प्रोसेसर को लेकर भी अपडेट दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार Galaxy S26 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 फॉर गैलेक्सी (SM8850) चिपसेट से लैस किया जा सकता है। यानी यह अब तक के सबसे फास्ट और AI-फोकस्ड Snapdragon प्रोसेसर के साथ आ सकता है। वहीं, पहले Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ आने की संभावना थी।
कैमरा सेटअप में भी पहले से और बेहतर फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S26 Ultra में 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP 5x टेलीफोटो और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकता है। बैटरी के मामले में 5000mAh साइज मिल सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 45वॉट चार्जिंग दी जा सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra उन यूजर्स के लिए बेस्ट साबित हो सकता है जो खर्चे की चिंता किए बिना फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं। जिसमें उन्हें शानदार कैमरा, हाई-एंड AI फीचर्स, अल्ट्रा-फास्ट परफॉरमेंस और अच्छा बैकअप मिल सके। Galaxy S26 Ultra का मुकाबला ग्लोबल और भारतीय मार्केट में Apple iPhone 17 Pro Max, Google Pixel 10 Pro XL और आगामी Oppo Find X9 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि आप अगले कुछ महीनों में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Galaxy S26 Ultra का इंतजार किया जा सकता है। यह आपको निराश नहीं करेगा। वहीं, अन्य अपडेट आते ही आपको 91मोबाइल्स पर पूरा अपडेट दिया जाएगा। हमारे साथ बने रहें।