Samsung Galaxy S26 Ultra कैसा है? लॉन्च से पहले ही देखें फोटो, वीडियो और लीक स्पेक्स

Samsung का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra 25 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल भारतीय बाजार में रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी की ओर से जहां इस अपकमिंग सैमसंग फोन की डिटेल्स अभी पर्दे के पीछे ही रखी गई है वहीं, नए लीक में गैलेक्सी एस26 सीरीज का मार्केटिंग मैटेरियल सामने आ गया है। इस लीक में लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy S26 Ultra की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। लीक में खुलासा हुआ है कि इसके बैक पैनल पर 200-मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया जाएगा जिसके साथ 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलेगा। सामने आए मार्केटिंग मैटेरियल के मुताबिक टेलीफोटा सेंसर जहां 3x optical zoom सपोर्ट करेगा वहीं पेरिस्कोप सेंसर के साथ 10x तक का जूम प्राप्त होगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को 12-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। बीते दिनों इस फोन में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन अब फोटो सामने आने से साफ हो गया है कि Galaxy S26 Ultra पंच-होल फ्रंट कैमरा के साथ ही आएगा जो स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में लगी है।
स्क्रीन की ही बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को फ्लैट डिस्प्ले पर लाया जाएगा। डिस्प्ले साइज तो सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि इसमें 6.9-इंच स्क्रीन दी जाएगी। यह M14 Dynamic AMOLED डिस्प्ले होगी जिसपर Privacy Display का ऑप्शन मिलेगा। लीक में इस फीचर की वीडियो भी शेयर की गई है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के बाद अब सामने से ही स्क्रीन को देखा जा सकेगा। यानी साइड वाले को फोन में क्या चल रहा है, यह पता नहीं चलेगा।
Privacy Display #SamsungS26Ultra pic.twitter.com/ucPDvdnYzr
— Sahil Karoul (@KaroulSahil) February 22, 2026
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G फोन 5000mAh battery पर लॉन्च होगा। पिछले साल गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा भी इसी बैटरी पावर के साथ आया था। यानी कंपनी ने बैटरी एमएएच कैपेसिटी में कोई बदलावा नहीं किया है, जो सैमसंग फैंस को निराश कर सकती है। मार्केटिंग मैटेरियल के मुताबिक फुल चार्ज के बाद यह बैटरी 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीं 30 मिनट की चार्जिंग में 75% बैटरी चार्ज हो जाने की बात भी पोस्टर पर लिखी गई है।
फोन प्रोसेसर डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन बीते दिनों यह मोबाइल गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। यह फोन में 3.63GHz से लेकर 4.74GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। वहीं कुछ मार्केट्स में गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को सैमसंग Exynos 2600 चिपसेट पर भी लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल फोन की कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के लिए 25 फरवरी का इंतजार करना होगा।