Samsung Galaxy S27 सीरीज की बैटरी और कैमरा डिटेल्स लीक, Ultra में मिल सकती है 5,700mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/Samsung-Galaxy-S26-Ultra-hero-image.jpg

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं। लीक में फोन की बैटरी और कैमरा दोनों से जुड़े अपडेट के बारे में बताया गया है। उम्मीद है कंपनी इस बार लाइनअप में बड़ी बैटरी, नए Sony कैमरा सेंसर और बेहतर सेल्फी कैमरा जैसे अपग्रेड दे सकती है। हालांकि, फिलहाल Samsung की ओर से इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Galaxy S27 सीरीज मॉडल लीक

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S27 सीरीज में कुल चार मॉडल Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन फोंस के इंटरनल कोडनेम क्रमशः NM1, NM2, NM3 और NM4 बताए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, “NM” का मतलब Next Miracle है, जबकि Galaxy S26 सीरीज के लिए कंपनी ने “Miracle” कोडनेम का उपयोग किया था।

Galaxy S27 Pro और Ultra में मिल सकती है बड़ी बैटरी

दूसरे लीक के मुताबिक, Galaxy S27 Pro में 5,087mAh की रेटेड बैटरी मिल सकती है, जिसे कंपनी 5,200mAh की टिपिकल क्षमता के रूप में पेश कर सकती है। वहीं, Galaxy S27 Ultra में 5,534mAh की रेटेड बैटरी दिए जाने की बात कही गई है, जिसकी टिपिकल क्षमता 5,700mAh रखी जा सकती है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Galaxy S27 Ultra में Galaxy S26 Ultra की 5,000mAh बैटरी के मुकाबले बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। Samsung इस बार Silicon Carbon बैटरी तकनीक अपना सकती है, जिससे ज्यादा क्षमता मिलने के साथ फोन की मोटाई पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

कैमरे डिटेल्स लीक

लीक के अनुसार, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में सबसे बड़ा बदलाव अल्ट्रा-वाइड कैमरे में देखने को मिल सकता है। दोनों स्मार्टफोन में Sony IMX855 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। यह 1/2.55-इंच सेंसर हो सकता है। जिसमें 0.7µm पिक्सल मिल सकते हैं। यह मौजूदा Galaxy S26 Ultra में दिए गए Samsung ISOCELL JN3 अल्ट्रा-वाइड सेंसर की जगह ले सकता है।

सेल्फी कैमरे में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक में बताया गया है कि Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में नया 16MP Samsung फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट मिल सकता है। उम्मीद यह भी है कि Galaxy S27 Pro के फ्रंट कैमरे में भी Optical Image Stabilization (OIS) मिल सकता है। जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बना सकता है।

सामने आया है कि Galaxy S27 और Galaxy S27+ में कैमरा सेटअप काफी हद तक पहले जैसा रह सकता है। इनमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, टेलीफोटो कैमरे की सटीक जानकारी और जूम लेवल को लेकर अपडेट नहीं दिया गया है।

बताते चलें कि Samsung Galaxy S27 सीरीज के लॉन्च में अभी कई महीने बाकी है इसलिए इन डिटेल्स को पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता है। यानी इसमें में बदलाव भी हो सकता है। यदि आप कुछ महीनों बाद नया फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं तो इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।