Samsung Galaxy S27 सीरीज में आ सकता है Pro मॉडल: लॉन्च हो सकते हैं चार मॉडल, मिल सकते हैं Ultra जैसे फीचर्स

Samsung अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। नई रिपोर्ट्स और टिप्स्टर Ice Universe के अनुसार, कंपनी अगले साल Galaxy S27 सीरीज में एक नया “Pro” मॉडल जोड़ सकती है। यदि ऐसा होता है तो इस बार चार मॉडल Galaxy S27, S27+, S27 Pro और S27 Ultra आ सकते हैं। आइए, आगे लीक जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Samsung ने Galaxy S20 series के बाद से लगातार तीन मॉडल स्टैंडर्ड, Plus और Ultra का फॉर्मेट बनाए रखा है, लेकिन Galaxy S27 Pro आने से यह पैटर्न बदल सकता है, क्योंकि यह Plus और Ultra के बीच एक नया प्रीमियम ऑप्शन हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन Ultra जैसे कुछ फीचर्स के साथ आ सकता है, लेकिन इसमें S Pen सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। जिससे दोनों मॉडल्स के बीच फर्क बनाए रखा जा सकेगा।
लीक के अनुसार Samsung Galaxy S27 Pro में Ultra-लेवल के कई फीचर्स मिल सकते हैं, जैसे कि प्राइवेसी डिस्प्ले, जो पहले Samsung Galaxy S26 Ultra में देखने को मिला है। हालांकि, अभी डिस्प्ले साइज और अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर जानकारी नहीं मिली है। इस आगामी फोन से Samsung का मकसद एक ऐसा प्रीमियम फोन देने का हो सकता है, जो Ultra के काफी करीब हो, लेकिन कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स हटाकर कीमत को थोड़ा कम रखा जा सके।
BREAKING! Samsung Galaxy S27 series will introduce a new “Pro” model — essentially an Ultra without the S Pen.
That means the lineup will expand to four models: Galaxy S27, S27+, S27 Pro, and S27 Ultra.
Samsung Electronics plans to add a new high-end model to the Galaxy S27…
— Ice Universe (@UniverseIce) April 6, 2026
यह पहली बार नहीं है जब Samsung अपने लाइनअप को एक्सपैंड करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले कंपनी ने Galaxy S25 Edge को पेश किया था, जो पतले डिजाइन के साथ आया था और मेन सीरीज के बाद लॉन्च हुआ था।
Samsung Galaxy S27 Pro को किसी मॉडल के रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं, बल्कि एक नए एडिशन के रूप में देखा जा रहा है। यह ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन दे सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो Plus से ज्यादा और Ultra से थोड़ा कम फीचर्स चाहते हैं।
आगामी Samsung Galaxy S27 Pro उन यूजर्स के लिए परफेक्ट हो सकता है जो फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन S Pen जैसे फीचर्स की जरूरत नहीं रखते हैं। यह उन यूजर्स को भी आकर्षित कर सकता है जो Ultra की कीमत से थोड़ा नीचे रहकर प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। कंपटीशन की बात करें तो Samsung का यह फोन संभावित तौर पर एप्पल और गूगल के फ्लैगशिप फोंस से टक्कर ले सकता है।
अगर Galaxy S27 Pro वाकई लॉन्च होता है, तो यह उन यूजर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है जो Ultra मॉडल जैसा परफॉरमेंस और फीचर्स चाहते हैं, लेकिन कीमत थोड़ी कम देना चाहते हैं। हालांकि, देखना होगा कि यह लीक कितना सही साबित होता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।