Samsung Galaxy S27 सीरीज के प्रोसेसर और डिस्प्ले साइज लीक, जानें किस मॉडल में मिलेगा कौन-सा चिपसेट

Samsung की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ट्रेड डेटा प्लेटफॉर्म NBD पर Galaxy S27 सीरीज के चारों स्मार्टफोन के यूरोपियन मॉडल्स की लिस्टिंग देखी गई है। इसमें Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra के मॉडल नंबर के साथ प्रोसेसर, RAM, स्टोरेज और डिस्प्ले साइज की जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, इस बार Samsung अपने अलग-अलग फ्लैगशिप मॉडल में Exynos और Qualcomm के नए प्रोसेसर लगा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy S27 सीरीज प्रोसेसर डिटेल्स लीक
NBD पर सामने आए ट्रेड रिकॉर्ड के अनुसार, Samsung Galaxy S27 और Galaxy S27+ में कंपनी का अपकमिंग Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, Galaxy S27 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिलने की जानकारी देखी गई है। इसका मॉडल नंबर SM8950 बताया गया है।
सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy S27 Ultra में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। इसका मॉडल नंबर SM8975 है। यह Qualcomm का इस जनरेशन का सबसे तेज फ्लैगशिप प्रोसेसर है।
इस लिस्टिंग की एक खास बात यह है कि Galaxy S27 Pro में Ultra मॉडल के मुकाबले कम पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। ऐसा ही कुछ Xiaomi की अपकमिंग Xiaomi 18 सीरीज में भी देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और बड़े Xiaomi 18 Pro Max में इसका ज्यादा पावरफुल Extreme वैरियंट लगाया जा सकता है।
Galaxy S27 सीरीज के डिस्प्ले साइज लीक
ट्रेड डेटा में चारों स्मार्टफोन का डिस्प्ले साइज भी सामने आया है। इसके अनुसार, Samsung Galaxy S27 में 6.3-इंच, Galaxy S27+ में 6.7-इंच और Galaxy S27 Pro में 6.5-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, Galaxy S27 Ultra में सबसे बड़ा 6.9-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।
लिस्टिंग में चारों स्मार्टफोन के लिए 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का कॉन्फिगरेशन दिखा है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि लॉन्च के समय सभी मॉडल केवल इसी एक स्टोरेज में उपलब्ध होंगे। उम्मीद है लॉन्च के समय पहले की तरह और स्टोरेज मिलेंगे।
NBD के रिकॉर्ड में Galaxy S27 का मॉडल नंबर SM-S952B/DS, Galaxy S27+ का SM-S956B/DS, Galaxy S27 Pro का SM-S957B/DS और Galaxy S27 Ultra का SM-S958B/DS बताया गया है।
फिलहाल Samsung ने Galaxy S27 सीरीज को लेकर जानकारी नहीं दी है। फोन के लॉन्च के करीब आने पर इनके प्रोसेसर, फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी नई जानकारी सामने आ सकती है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो यह आगामी लाइनअप नए साल 2027 में एंट्री ले सकता है। इसके के आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।