Samsung Galaxy S27 Ultra का बदलेगा कैमरा डिजाइन, लीक में सामने आया नया लुक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/samsung-galaxy-s27-ultra-camera-design-leak.jpg

Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। लीक हुए CAD रेंडर्स के अनुसार, आगामी Galaxy S27 Ultra का रियर कैमरा सेटअप मौजूदा Galaxy Ultra मॉडल्स से अलग होगा। इसके साथ ही फोन में नया कैमरा कॉन्फिगरेशन, ज्यादा बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Galaxy S27 Ultra का कैमरा डिजाइन लीक

OnLeaks की ओर से सामने आए CAD रेंडर्स में Galaxy S27 Ultra का कैमरा मॉड्यूल पहले की अलग नजर आ रहा है। फोन के रियर पैनल पर एक कैमरा प्लेटो दिखाई देता है। जो कुछ हद तक iPhone के कैमरा डिजाइन जैसा है। रेंडर्स में कैमरा लेंस बाईं तरफ नजर आते हैं। साथ में दो अलग-अलग कटआउट और एक पिल-शेप्ड कटआउट दिखाई देता है, जिसमें LED फ्लैश भी मौजूद है। यह डिजाइन Samsung के पिछले कई Ultra मॉडल्स से अलग लग रहा है।

Galaxy S27 Ultra के कैमरा सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Samsung फोन से 3x टेलीफोटो कैमरा हटा सकता है। क्योंकि कंपनी पिछले कुछ समय से 10MP सेंसर वाले 3x टेलीफोटो कैमरा का उपयोग कर रही है इसलिए इसमें बदलाव किया जा सकता है।

Samsung के 200MP मेन कैमरा को 3x से 5x तक के जूम रेंज को कवर करने के लिए उपयोग किए जाने की उम्मीद है। यह सेंसर कथित तौर पर ISOCELL HP6 हो सकता है। इसके साथ मौजूदा Galaxy S26 Ultra में उपयोग किया गया 5x पेरिस्कोप लेंस भी बरकरार रह सकता है। यानी इस बदलाव के बाद भी Samsung सॉफ्टवेयर और हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर के जरिए बेहतर जूम एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर सकता है।

लीक हुए CAD रेंडर्स के अनुसार Galaxy S27 Ultra का साइज करीब 163.7 x 78.2 x 8mm हो सकता है। यानी पिछले मॉडल की तुलना में फोन के डायमेंशन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कैमरा हाउसिंग को शामिल करने पर इसकी मोटाई करीब 12.53mm तक जा सकती है। Samsung इस मॉडल में S Pen स्लॉट को भी बरकरार रख सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज का दूसरा मॉडल Galaxy S27 Pro S Pen स्लॉट के बिना आ सकता है।

Galaxy S27 Ultra स्पेसिफिकेशंस संभावित

प्रोसेसर की बात करें तो Samsung एक बार फिर अलग-अलग मार्केट में अलग चिपसेट दे सकता है। लीक के अनुसार Korea के बाहर के ज्यादातर बाजारों में Galaxy S27 Ultra को Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, कुछ चुनिंदा बाजारों में Exynos 2700 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह प्रोसेसर Galaxy S27 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल्स में भी लगाया जा सकता है।

Galaxy S27 Ultra में बैटरी को लेकर भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung इस बार फोन में 5,700mAh की बैटरी दे सकता है।

बता दें कि स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन में बदलाव के साथ फोन की कीमत भी बढ़ सकती है। हालांकि, Galaxy S27 Ultra के ये सभी फीचर्स लीक्स में सामने आए हैं। इसलिए आगे असल ऐलान का वेट करना होगा। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।