सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नहीं होगा होम बटन और 3.5 एमएम आॅडियो जैक

Join Us icon

पिछले कई माह से सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोन को लेकर रोज नए खुलासे किए जा रहे हैं। वहीं आज एक नई जानकारी सामने आई है। अब तक यह खबर दी गई थी कि गैलेक्सी एस8 में 4के डिसप्ले होगा। जबकि सैममोबाइल द्वारा इस खबर को खारिज कर दिया गया है। ब्लॉग ने बताया है कि इस फोन में 2के डिसप्ले रेजल्यूशन वाला ही डिसप्ले होगा जैसा कि पिछले कुछ सैमसंग के फ्लैगशिप फोन में देखने को मिला है।

हां, इतना जरूर कहा गया है कि इस बार कंपनी सुपर एमोलेड स्क्रीन पैनल की जगह कोई नया मैटेरियल का उपयोग कर सकती है। इस बार सैमसंग गैलेक्सी एस8 के सुपर एमोलेट पैनल में स्टैंडर्ड आरजीबी अरेंजमेंट हो सकता है ​जो कम बैटरी खपथ करने में सक्षम है और इसका सर्विस लाइफ भी ज्यादा होता है।

जियोनी ला रहा है 7,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

वहीं खबर यह भी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में इस बार कंपनी होम बटन को हटा सकती है। इस बार फोन बॉडी में स्क्रीन रेशियो पहले की अपेक्षा कही ज्यादा होगा। होम बटन हटाने से बड़ी स्क्रीन के साथ भी फोन छोटा हो जाएगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर स्क्रीन पैनल में ही इंटीग्रेटेड होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 विश्व का पहला फोन हो सकता है जिसमें आपको आॅप्टिकलक फिंगरप्रिंट आई​डेंटिफिकेशन मिले। अर्थात स्क्रीन पर टच कर ही आप फोन का अनलॉक कर सकते हैं।

लेनोवो ने लॉन्च किया कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला फोन फैब 2, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

वहीं सैममोबाइल पर गैलेक्सी एस8 को लेकर एक और खुलासा किया गया है। इस बार कपंनी 3.5 एमएम आॅडियो जैक को हटा सकती है। इससे आप साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि पहले से उपलब्ध 3.5एमएम आॅडियोजैक वाले हेडफोन का उपयोग आप अब फोन में नहीं कर सकेंगे। कंपनी यूएसबी टाइप सी के साथ इसे पेश कर सकती है। यही स्लॉट ईयरफोन, चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए होगा।

सबसे पहले चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेईको ने अपने दो फोन से 3.5एमएम आॅडियो जैक को हटाया था। इसके बाद एप्पल ने आईफोन 7 से 3.5एमएम आॅडियो जैक को हटा दिया है और अब सैमसंग भी गैलेक्सी एस8 के लॉन्च के साथ श्रेणी में आ जाएगा।