
सैमसंग ने आज ग्लोबली गैलेक्सी Tab S10 FE सीरीज लॉन्च कर दी है। इस नई टैबलेट सीरीज में दो मॉडल सैमसंग गैलेक्सी Tab S10 FE और ज्यादा प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी Tab S10 FE+ शामिल हैं। यह मॉडल्स सैमसंग गैलेक्सी Tab S9 FE के सक्सेसर हैं। जिसे भारत में अक्टूबर 2023 में ₹36,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
गैलेक्सी Tab S10 FE और गैलेक्सी Tab S10 FE+ दोनों मॉडल जेनरेटिव AI-आधारित फीचर्स से लैस हैं, जिनमें ‘सर्कल टू सर्च’, ‘ऑब्जेक्ट इरेज़र’, ‘बेस्ट फेस’ और ‘हैंडराइटिंग हेल्प’ जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 FE, Galaxy Tab S10 FE+ कीमत और उपलब्धता
- सैमसंग गैलेक्सी Tab S10 FE और गैलेक्सी Tab S10 FE+ ग्लोबली सिल्वर, ग्रे और ब्लू कलर वैरियंट में उपलब्ध होंगे।
- सैमसंग ने अभी तक अपने नए लॉन्च किए गए टैबलेट्स की कीमत की घोषणा नहीं की है।
- कंपनी ने पुष्टि की है कि गैलेक्सी Tab S10 FE सीरीज को 3 अप्रैल से चुनिंदा देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि अभी उन देशों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है, जहां यह टैबलेट सीरीज उपलब्ध होगी।
Samsung Galaxy Tab S10 FE+ स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: इसमें 13.1-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz तक की स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
- प्रोसेसर: सैमसंग गैलेक्सी Tab S10 FE+ को सैमसंग Exynos 1580 चिपसेट से पावर दी गई है, जिसे अक्टूबर पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह चिपसेट 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- कैमरा: इसमें बैक पैनल पर 13MP का कैमरा और फ्रंट में 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
- बैटरी और चार्जिंग: गैलेक्सी Tab S10 FE+ में 10,090mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स में Wi-Fi डायरेक्ट, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, S-Pen सपोर्ट और पावर की के अंदर दिया गया साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 FE स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: इसमें 10.9-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz की स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
- प्रोसेसर: इसे सैमसंग के Exynos 1580 चिपसेट से पावर दी गई है, साथ ही टैब 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है।
- कैमरा: प्लस मॉडल की तरह ही, गैलेक्सी Tab S10 FE में भी पीछे 13MP का कैमरा और फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।
- बैटरी और चार्जिंग: इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
- सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स में डुअल स्पीकर, ब्लूटूथ 5.3, Wi-Fi 6 और सैमसंग के S-Pen स्टाइलस का सपोर्ट शामिल है।









