Samsung Galaxy XR लॉन्च, बिना छुए सिर्फ हाथ के इशारे से चलेगा यह एडवांस गैजेट

Join Us icon

टेक्नोलॉजी और वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए दिग्गज टेक कंपनी Samsung ने नया Galaxy XR Headset लॉन्च किया है। यह ब्रांड का पहला एक्सटेंडेड रियलिटी हेडसेट है जिसे सैमसंग को सबसे एडवांस डिवाइस में से एक भी कहा जा सकता है। इसे बिना छुए सिर्फ हाथ के इशारों से ही चलाया जा सकता है। हेंड जेस्चर से ऐप्स और विजेट्स कंट्रोल किए जा सकते हैं। फिलहाल यह गैजेट भारत में नहीं बिकेगा लेकिन इसके फीचर्स और प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एक्सआर पहला ऐसा डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर काम करता है। प्रोसेसिंग और टास्क पूरा करने के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon XR2+ Gen 2 चिपसेट दिया गया है जो 15% बेहतर GPU और 20% फास्ट CPU परफॉर्मेंस प्रदान करता है। Samsung Galaxy XR को कंपनी ने में 16GB RAM और 256GB Storage पर लॉन्च किया है। इसमें Google Gemini AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जो स्मार्ट इंटरैक्शन में मदद करता है।

इस सैमसंग के एक्सटेंडेड रियलिटी हेडसेट में 3552 x 3840 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला हाई क्वालिटी Micro OLED डिस्प्ले लगाई गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन 95% DCI-P3 कलर गामुट को सपोर्ट करती है, जिससे विजुअल काफी नेचुरल और ब्राइट दिखते हैं। हेडसेट का फील्ड ऑफ व्यू 109 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 100 डिग्री वर्टिकल है, जिससे देखने का अनुभव और भी बेहतर बनता है।

Samsung Galaxy XR में मल्टी-कैमरा सेटअप लगाया गया है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर और 18mm फोकल लेंथ की क्षमता वाला 6.5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है, जो 3D फोटो और वीडियो कैप्चर सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें दो पास-थ्रू कैमरे हैं, जिनसे यूजर्स रियल वर्ल्ड और डिजिटल ऑब्जेक्ट्स को एक साथ देख सकते हैं। यह फीचर इसे ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी दोनों का मिश्रण बनाता है। इसके अलावा इसमें Interpupillary Distance (IPD) 54 से 70mm तक एडजस्ट किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर विज़न करेक्शन ऑप्टिकल इंसर्ट्स भी अलग से खरीदे जा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एक्सआर हेडसेट में सैमसंग ने कुल छह वर्ल्ड-फेसिंग ट्रैकिंग कैमरे, चार आई-ट्रैकिंग कैमरे, पांच IMU सेंसर, एक डेप्थ सेंसर और एक फ्लिकर सेंसर दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें आईरिस रिकग्निशन फीचर शामिल है। ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें दो टू-वे स्पीकर (वूफर और ट्वीटर) लगाए गए हैं और छह माइक्रोफोन्स का ऐरे भी दिया गया है, जो बीमफॉर्मिंग तकनीक के साथ काम करता है।

कनेक्टिविटी के लिए यह हेडसेट Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि सामान्य उपयोग में यह हेडसेट 2 घंटे तक की बैटरी बैकअप और वीडियो प्लेबैक में 2.5 घंटे तक चलता है। यह हेडसेट Extended Reality (XR) तकनीक पर आधारित है, जो Augmented Reality (AR) और Virtual Reality (VR) दोनों का अनुभव देता है। इसे गेमिंग, शिक्षा, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

जैसा कि हमने पहले ही बताया यह एडवांस गैजेट Samsung Galaxy XR Headset इंडिया में अभी नहीं बिकेगा। कंपनी ने इसे अभी अपनी होम मार्केट कोरिया सहित अमेरिका में लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया में इसका रेट 2,690,000 कोरियन वॉन यानी तकनीक 1.65 लाख रुपये है। वहीं इसका यूएस प्राइस 1,799 डॉलर यानी 1.58 लाख रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here