
Samsung का अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 फोल्डेबल स्मार्टफोन रिफाइन्ड एक्सटिरियर डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो इस स्मार्टफोन में बड़ा कवर डिस्प्ले और कई कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। टिपस्टर @IceUniverse ने चाइनजीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन के बारे जानकारी शेयर की है। नई इनफॉर्मेशन के मुताबिक इस फोन फोल्डेबल डिस्प्ले के चारों ओर पतले बैजल दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही डिवाइस का मैटल फ्रेम भी पहले की तुलना में पतला होगा।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन के रेंडर को देखने पर अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन के डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन की डिस्प्ले का बॉर्डर 3.8mm से ज्यादा मोटा नहीं होगा। इसके साथ ही सैमसंग के ऑरिजनल Galaxy Z Flip स्मार्टफोन के फोल्डेबल पैनल में बॉर्डर कुछ मोटा था, जो इस स्मार्टफ़ोन को फ्यूचरिस्टिक लुक से दूर रखता है। सैमसंग नए डिजाइन के साथ कमी इस कमी को दूर करना चाहता है, और Galaxy Z Flip 3 का डिजाइन पतले बैजल वाला हो सकता है। यह भी पढ़ें : Huawei P50 series में होगा गजब का कैमरा मॉड्यूल, हुवावे ने लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठाया पर्दा
अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन का रेंडर देखने पर इसके शार्पर एज दिखाई दे रहे हैं। रेंडर देखने पर इस स्मार्टफोन का नया मॉर्डन लुक और नैरो बैजल्स दिखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Z Flip 3 का मैटल फ्रेम पहले की तुलना में नैरो होगा। रिपोर्ट्स की माने तो यह देखने और फील में मैटल का नहीं है। इसके साथ ही सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले कैमरा नहीं दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए Infinity-O पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग के मौजूदा फ्लिप और अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 में पंच होल कटआउट का साइज़ एक जैसा ही होगा। यह भी पढ़ें : 5G की ताकत और 8GB रैम के साथ आया Samsung Galaxy Book Go, लुक Apple MacBook की तरह
सैमसंग के Galaxy Z Flip 3 फोल्ड स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये अगस्त में पेश किया जा सकता है। इसके साथ कंपनी Galaxy Z Flod 3 स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा सकता है।




















