Samsung Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन का डिजाइन आया सामने, डुअल रियर कैमरा के साथ हो सकता लॉन्च

Join Us icon

सैमसंग इन दिनों अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार Galaxy Fold3 स्मार्टफोन को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आ रहे हैं। अब नई रिपोर्ट में सैमसंग अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip3 को लेकर भी जानकारी सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग जुलाई महीने में Galaxy Fold3 स्मार्टफोन के साथ Samsung Galaxy Z Flip3 को लॉन्च कर सकता है। बता दें कि सैमसंग Galaxy Z Flip3 क्लैमशेल डिजाइन के साथ आात है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Flip3 के डिस्प्ले और डिजाइन को लेकर जानकारी सामने आई हैं। ये जानकारी कंपनी के अपगमिंग क्लैमशेल फोन के परमोशनल वीडियो के स्क्रीनशॉट के जरिए सामने आई है।

galaxy-z-flip3

इन तस्वीरों से पता चलता है कि Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन डुअल टोन कलर के साथ पेश किया जा सकात है। इस फोन के ऊपरी भाग में वर्टिकल कैमरा सेटअप और एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं फोन का बॉटम पार्ट अलग कलर का दिया जा सकता है। रिसेंट लीक से मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग का यह स्मार्टफोन पर्पल, ग्रीन, ब्लैक बींग, ग्रे, व्हाइट, डार्क ब्लू और पिंक कलर में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold3 में हो सकता है अंडर डिस्पले कैमरा, S Pen और नया कैमरा डिजाइन

सैमसंग के अपकमिंग फोन के सेकेंडरी डिस्प्ले की बात करें तो यह पहले के मुकाबले बड़ा लग रहा है। बड़े साइज की इस डिस्प्ले में पूरा टैक्स्ट मैसेज और दूसरे नोटिफिकेशन दिख रहे हैं। फोन के बाहर Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में armor हिंज दिए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : डेली 1.5GB डाटा वाला ये है BSNL का सस्ता प्लान, Jio-Airtel भी नहीं टिकते इसके सामने

इस लीक में Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन के इंटरनल डिजाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिलती है। इसके साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी कोई जानकारी नहीं है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए गए Galaxy Z Flip 5G का सक्सेसर स्मार्टफोन है।

रूमर्स की माने तो Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन में 6.9 इंच की मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। अटकलें लगाई जा रही है कि सैमसंग के इस फोन में फ्लैगशिप चिपसेट नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 3,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। सैमसंग का यह फोन 4G LTE और 5G वर्जन में पेश किया जा सकता है।

News Source – GizmoChina

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here