
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE (Fan Edition) अब भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इससे पहले यह फोन Geekbench, 3C डाटाबेस और Samsung के OTA सर्वर पर भी लिस्ट हो चुका है।बता दें कि Galaxy Z Flip 7 FE को आने वाले फ्लैगशिप Galaxy Z Flip 7 का एक लो और किफायती वैरियंट माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल की Galaxy फोल्डेबल सीरीज में कोई FE मॉडल शामिल नहीं था, इसलिए इस बार यह भारतीय यूजर्स के लिए एक किफायती क्लैमशेल फोल्डेबल विकल्प के तौर पर सामने आ सकता है। यहां जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी:
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE बीआईएस लिस्टिंग
- Galaxy Z Flip 7 FE को BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफिकेशन साइट पर SM-F761B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। वहीं, स्टैंडर्ड Galaxy Z Flip 7 को भी इसी सर्टिफिकेशन साइट पर SM-F766B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
- BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफिकेशन से Galaxy Z Flip 7 FE को भारत में आयात करने, वितरित करने और बेचने की मंजूरी मिल गई है।
मॉडल नंबर के अलावा, बीआईएस लिस्टिंग से कुछ भी पता नहीं चलता है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं :
- प्रोसेसर: Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy Z Flip 7 FE में Samsung का Exynos 2400 SoC दिया जा सकता है। अगर यह सही है, तो यह पहली बार होगा जब किसी Samsung फोल्डेबल डिवाइस में Snapdragon के बजाय Exynos चिपसेट देखने को मिलेगा। Exynos 2400 को 2024 में लॉन्च किया गया था। यह 10-कोर चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस नोड पर आधारित है और इसकी टॉप क्लॉक स्पीड 3.21GHz है।
- ग्राफिक्स: इस CPU के प्रदर्शन को सपोर्ट करेगा Xclipse 940 GPU, जिसे Samsung ने AMD के साथ मिलकर बनाया है। यह RDNA 3 आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो गेम्स में रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट देने की बात कही गई है। खासकर फ्लिप-स्टाइल कॉम्पैक्ट डिवाइस के लिए यह फीचर काफी मायने रखता है।
- सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस Android 15 पर लॉन्च हो सकता है और आगे चलकर इसमें Android 16-आधारित One UI 8 का सपोर्ट भी मिल सकता है।
- अन्य जानकारी: Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 8GB RAM दी जाएगी, जबकि 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
कुछ अफ़वाहें हैं कि गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 एफई कुछ मायनों में गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 जैसा हो सकता है। हालांकि यह समानता क्या है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।
ग्रीक पब्लिकेशन TechManiacs की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत EUR 1,000 (लगभग ₹98,000) हो सकती है। इसका मतलब यह है कि यह Z Flip 6 के ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत से सस्ता हो सकता है। इसे जुलाई में सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।













