
Samsung की अगली फोल्डेबल सीरीज Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 पहले ही चर्चाओं में हैं। इनमें से एक फोन के बारे में और भी डिटेल्स सामने आई है। दरअसल Galaxy Z Flip 7 को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर देखा गया है, जिससे इसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस से जुड़े अहम खुलासे हुए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 7 Geekbench लिस्टिंग
- Galaxy Z Flip 7 FE फोन मॉडल नंबर SM-F766U के साथ Geekbench पर लिस्ट हुआ है।
- इस लिस्टिंग के अनुसार यह फोन Samsung के इन-हाउस चिपसेट Exynos 2500 से लैस होगा।
- लिस्टिंग में इसका मदरबोर्ड आईडी “s5e9955” दिखाया गया है, जो Exynos 2500 की पुष्टि करता है।
- यह एक 10-कोर CPU है, जिसमें 1 हाई-परफॉर्मेंस कोर @ 3.30GHz, 2 कोर @ 2.75GHz, 5 कोर @ 2.36GHz और 2 पावर-सेविंग कोर @ 1.80GHz हैं।
- परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें Xclipse 950 GPU दिया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस में 12GB RAM होगी और यह Android 15 पर रन करेगा।
- Geekbench पर Galaxy Z Flip 7 FE ने Single-Core टेस्ट में 2012 पॉइंट्स और Multi-Core टेस्ट में 7563 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो इसे एक हाई-एंड परफॉर्मर के रूप में दर्शाता है।
मॉडल नंबर में “U” अक्षर यह दर्शाता है कि यह वैरियंट अमेरिका के लिए है। आमतौर पर Samsung US और चीन में Snapdragon वैरियंट लॉन्च करता है, जबकि बाकी मार्केट्स को Exynos प्रोसेसर मिलते हैं। लेकिन इस बार Exynos 2500 को US मॉडल में शामिल किया गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Samsung इस बार सभी बाजारों में एक जैसे चिपसेट देने की रणनीति अपना सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगा।
Galaxy Z Flip 7 की डिटेल्स (संभावित)
डिजाइन:
Galaxy Z Flip 7 में डिजाइन को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 4-इंच का कवर डिस्प्ले होगा, जो पिछले वर्जन की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा।
कैमरा डिटेल्स:
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जा सकता है। जबकि फ्रंट में 10MP सेल्फी कैमरा हो सकता है। जो Flip 6 जैसा ही होगा।
बैटरी
Samsung इस बार Flip 7 में बैटरी कैपेसिटी को बढ़ाकर 4,300mAh कर सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा बैकअप मिलने की उम्मीद है। खासकर उन लोगों के लिए जो फोल्डेबल फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं।










