
सैमसंग की अगली जेनरेशन फोल्डेबल सीरीज को लेकर लीक्स और अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 आ सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जुलाई के पहले हफ्ते में अमेरिका में आयोजित होने वाले Unpacked इवेंट में इन फोल्डेबल डिवाइसेज को पेश कर सकता है। वहीं, अब दोनों डिवाइसेज UL सॉल्यूशन्स डेम्को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुए हैं, जिससे इनकी बैटरी क्षमता का खुलासा हुआ है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की बैटरी डिटेल्स
- Galaxy Z Fold 7 के लिए सर्टिफिकेशन में EB-BF966ABE और EB-BF967ABE मॉडल नंबर वाली दो बैटरियों की जानकारी दी गई है। इनकी क्षमता क्रमशः 2,126mAh और 2,146mAh बताई गई है। यानी कुल मिलाकर यह डिवाइस 4,272mAh की बैटरी क्षमता के साथ आ सकता है, जो कि पिछले साल आए Galaxy Z Fold 6 की 4,400mAh बैटरी से थोड़ी कम है।
- Galaxy Z Flip 7 की बैटरी भी दो भागों 1,189mAh और 2,985mAh में दी गई है, जिससे इसकी कुल बैटरी 4,174mAh हो जाती है। यह Galaxy Z Flip 6 की 4,000mAh बैटरी से थोड़ी अधिक है। साथ ही, दोनों फोल्डेबल डिवाइस 3C सर्टिफिकेशन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सामने आए हैं, जो उनके पिछले वर्जन के समान है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 डिटेल्स (संभावित)
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फोल्डेबल डिवाइस One UI 8 पर आधारित Android 16 के साथ लॉन्च होंगे। Galaxy Z Fold 7 में इस बार कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- 200MP का प्राइमरी कैमरा
- कम नजर आने वाला डिस्प्ले क्रीज
- स्मूदर हिंज मैकेनिज्म
- Snapdragon 8 Elite चिपसेट
Samsung Galaxy Z Flip 7 को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है, यानी कंपनी इस बार Qualcomm की जगह अपना इन-हाउस प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है। Galaxy Z Flip 7 में इस बार 4-इंच का बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले दिए जाने की भी उम्मीद है।
संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
पिछले साल Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,64,999 और ₹1,09,999 थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 भी इसी प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च होंगे। दोनों फोल्डेबल डिवाइस जुलाई के पहले सप्ताह में ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार हो सकते हैं।











