7,000 रुपए सस्ता हुआ कागज की तरह मुड़ने वाला Samsung का धांसू फोन, जानें नया प्राइस

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने हाल ही में Galaxy A31 की कीमत में 1000 रुपए की कटौती की थी। वहीं, अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip की कीमत में लगभग 7 हजार रुपए कटौती की घोषणा की है। अगर आप इस फोन को खरीदन की सोच रहे हैं तो यह बेस्ट टाइन हो सकता है। कटौती के साथ ही कंपनी इस कागज की तरह मुड़ने वाले इस गैलेक्सी जेड फ्लिप फोन पर 8000 रुपए का बोनस को भी दे रही है।

नई कीमत

कटौती के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 1,15,999 रुपए से कम होकर 1,08,999 रुपए हो गई है। इतना ही नहीं, इस स्टायलिश फोल्डेबल फोन के साथ कई खास ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ऑफर के तहत Galaxy Z Flip को लीडिंग बैंक के जरिए 18 माह की नो-कॉस्ट EMI पर यह फोन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक्सीडेंट डैमेज कवर दिया जा रहा है, जिसमें वन टाइम सक्रीन प्रोटेक्शन और 24/7 डेडीकेट कॉल सेंटर का सपोर्ट मिलता है। इसे भी पढ़ें: बेस्ट कैमरा वाले टॉप 5 Samsung स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम

samsung-galaxy-z-flip

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Galaxy Z Flip में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डाइनैमिक AMOLED इनफिनिटी फ्लेक्स डिसप्ले दिया गया है। फोन में दिया गया छोटा सेकेंडरी कवर डिस्प्ले 1.06 इंच का है। फोन का मेन डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया गया है और Galaxy Z Flip को 8जीबी रैम ऑप्शन में पेश किया गया। स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड वनयूआई पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M01s वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले जानें पूरी स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को इसमें 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है। वहीं, बाहर की तरफ फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही इस फोन का कैमरा OIS और 8X डिजिटल जूम सपॉर्ट के साथ आता है। यह फोन 3,300mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन की सबसे खास बात है कि यह विडियो शूट या फोटो क्लिक करने के लिए 90 डिग्री तक मुड़ जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here