गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Galaxy Z Flip, इस शानदार डिजाइन के साथ 11 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Samsung अपने नए और अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip इस महीने पेश कर सकती है। दरअसल, कंपनी 11 फरवरी को सैन फ्रैंसिस्को में Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन कर रही है, जहां इस हैंडसेट तो शोकेस किया जा सकता है। फोन के डिजाइन को लेकर हाल ही में एक हैंड्स ऑन विडियो ट्विटर लीक हुआ था। वहीं, अब गीकबेंच लिस्टिंग में यह फोन स्पॉट हुआ है।

बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार Galaxy Z Flip में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम SoC होगा जो कि स्नैपड्रैगन 855 प्लस होगा। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम दी जा सकती है। वहीं, फोन में एडंरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम भी होगा जो कि कस्टम वन यूआई 2.0 स्किन पर कार्य करेगा।

Galaxy Z Flip की गीकबेंच लिस्टिंग में इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को मॉडल नंबर SM-F700N के साथ स्पॉट किया गया है। वहीं, डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 725 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2610 नंबर मिले हैं। इसके अलावा डिवाइस में 6.7-इंच (1080×2636 पिक्सल) HDR10+ इनफिनिटी फ्लैक्स स्क्रीन होगी। इसके अलावा हैंडसेट में कवर डिसप्ले 1.06-inch (116×300 पिक्सल) सुपर ऐमोलेड गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ रियर पैनल होगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,300mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 15W वायर चार्जिंग और 9W वायरलैस चार्जिंग के साथ काम करेगी।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे़ड फ्लिप में 12-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और दूसरा कैमरा 12-मेगापिकस्ल के साथ 123-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 10-मेगापिक्सल का f/2.0 लेंस होगा। उम्मीद की जा रही है कि. Samsung’s के इस फोल्डेबल फोन को EUR 1,500 (लगभग 1,17,600 रुपए) में यूरोप में सेल किया जा सकता है।

डिजाइन

हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप के डिजाइन की जानकारी देता हुआ एक वीडियो सामने आया है। इस विडियो को जाने-माने टिप्स्टर बेन जेस्किन ने पोस्ट किया था। लीक्ड विडियो में यह फोन वैसा ही दिख रहा है जैसा कि कुछ दिन पहले रेंडर फोटो में नजर आया था। फोन फोल्ड होने के बाद काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है। छोटे साइज के कारण इसे आराम से जेब या छोटे बैग में भी रखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here