
Samsung अगले महीने अगस्त में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने वाला है। सैमसंग का यह लॉन्च इवेंट 11 अगस्त को होना है। सैमसंग के इस इवेंट में कंपनी नेक्स्ट जेनेरेशन Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले सैमसंग के इन दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता की जानकारी लीक हो गई है। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं हो रहे हैं। लेकिन कंपनी 11 अगस्त को ग्लोबल लॉन्च के साथ भारत समेत दूसरे मार्केट में ये स्मार्टफ़ोन कब पेश किए जाएंगे इसके बारे में भी जानकारी शेयर करेगी।
Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर जानकारी टिपस्टर @FrontTron ने YouTube चैनल Team Leader Chanwoong पर पब्लिश के वीडियो के हवाले से शेयर की है। Samsung के अगली पीढ़ी के फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 की साउथ कोरिया में कीमत इस प्रकार होगी।
Final price for Galaxy Z in Korea:
Galaxy Z Flip3 256GB – KRW 1,254,000
Galaxy Z Fold3 256GB – KRW 1,999,000
Galaxy Z Fold3 512GB – KRW 2,098,000Pre-order gifts:
Z Flip3: Galaxy Buds2, Samsung Care Plus 1yr, Case
Z Fold3: Galaxy Buds2, Samsung Care Plus 1yr, S-Pen Case pic.twitter.com/z3H1ZX6i52— Tron ❂ #GalaxyUnpacked (@FrontTron) July 22, 2021
Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 : कीमत
Samsung Galaxy Z Flip3 स्मार्टफ़ोन का 256GB स्टोरेज मॉडल दक्षिण कोरिया में 1,254,000 KRW (क़रीब 81,370 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही सैमसंग का Galaxy Z Fold3 दो वेरिएंट में आएगा। इस फ़ोन का 256GB स्टोरेज मॉडल 1,999,000 KRW (क़रीब 1,29,713 रुपये) और 512GB वेरिएंट 2,098,000 KRW (क़रीब 1,36,137 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 : कलर ऑप्शन
Galaxy Z Flip3 स्मार्टफ़ोन को कंपनी ब्लैक, क्रीम, वॉयलेट और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश करेगी। इसके साथ ही सैमसंग Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन का 256GB स्टोरेज वेरिएंट – ब्लैक, सिल्वर, ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। जबकि Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन का 512GB वाला वेरिएंट ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही सैमसंग के इन दोनों फ़ोन को प्री-ऑर्डर करने पर यूज़र्स को फ़्री गिफ़्ट भी मिलेंगे। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले भारत में OnePlus Nord हुआ डिस्कंटीन्यू
Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 : ऑफर
Galaxy Z Flip3 को फ़्री ऑर्डर करने पर Galaxy Buds2, Samsung Care+ (1 year) और केस ऑफर किया जाएगा। वहीं Galaxy Z Fold3 को प्री ऑर्डर करने वाले यूजर्स को Galaxy Buds2, Samsung Care+ (1 year), S Pen और केस ऑफर किया जाएगा। सैमसंग के इन दोनों फोन को 17 से 23 अगस्त तक प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इन दोनों फोन की बिक्री 27 अगस्त से होगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi के अपकमिंग MIUI 13 के फीचर हुए लीक, वर्चुअल रैम और नए एनिमेशन के साथ होंगी ये खूबियां



















