Samsung Galaxy Z Fold 2 : यहां देखें 1,49,999 रुपये वाले इस अनूठे स्मार्टफोन की पहली झलक

Samsung ने पिछले महीने टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 2 पेश किया था। फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स तो पावरफुल है ही तथा साथ ही फोन की लुक भी अपनेआप में अनूठी और शानदार है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन 91मोबाइल्स के पास भी आया है जिससे हमें इस फोन को यूज़ करने और परखने का मौका मिला। आज हमनें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 के फर्स्ट इंप्रेशन को आपके सामने पेश किया है जिसे पढ़कर और फोटो देखकर आप जान पाएंगे कि सैमसंग का यह 1,49,999 रुपये की कीमत वाला अनोखा स्मार्टफोन क्यों दूसरो से अलग और खास है।
सैमसंग का यह फोन बॉक्स में ओपन करके ही रखा गया है जो बॉक्स खोलते ही इसके लार्ज साईज़ का जलवा दिखा देगा। कंपनी की ओर से इस फोन को मैटल बॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 को जब खोला जाता है कि फ्रंट पैनल पर जहां बड़ी स्क्रीन सामने आती है, जिसके दाएं पार्ट पर उपर की ओर बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है। इस डिसप्ले का साईज़ 7.6 इंच का है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy Z Fold 2 के ओपन किए जाने पर राईट पैनल पर उपरी ओर वॉल्यूम रॉकर आता है और इसके ठीक नीचे पावर बटन लगाया गया है। यह पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडड है। ये दोनों बटन दाएं पैनल के उपरी हाल्फ पार्ट पर फिट है। इसी तरह लेफ्ट पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है जो बिल्कुल नीचले कोने के पास स्थित है। दाएं और बाएं दोनों पैनल पर उपरी ओर नीचे दो-दो एंटिना बैंड दिए गए हैं। वहीं पीछे के ओर दाईं साईड पर रियर कैमरा सेटअप के लैस रियल पैनल होता है तथा बाईं साईड पर पंच-होल सेल्फी कैमरे से लैस सेकेंडरी स्क्रीन आती है। ओपन डिसप्ले पर स्क्रीन के चारों ओर बेहद ही मामूली से बेजल्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A72 होगा कंपनी का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन, देखें कितनी होगी पावर
अब फोन को बंद करके यानि फोल्ड करके देखा जाए जो बड़ी डिसप्ले मिलती जो लंबाई में अधिक और चौड़ाई में कम है। यह 6.2 इंच की एमोलेड डिसप्ले है। इस स्क्रीन के चारों ओर नैरो बेजल्स दिए गए हैं तथा उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल लगाया हुआ है। फोल्ड करने पर वॉल्यूम रॉकर, फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन तथा सिम स्लॉट तीनों दाईं ओर आ जाते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 2 की इस पॉजिशन में बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह सेटअप चौकोर शेप में बनाया गया है जिसमें एक ओर तीन कैमरा सेंसर्स वर्टिकल शेप में लगे हैं तथा दूसरी ओर एलईडी फ्लैश फिक्स है। रियर कैमरा सेटअप के अलावा फोन के बैक पैनल पर न तो कोई सेंसर मिलेगा और न ही Samsung की ब्रांडिंग या अन्य कोई लोगो लगाया गया है।
सैमसंग के फ्रंट और बैक पैनल दोनों को जोड़ने के लिए बीच में हिंज दिया गया है। जब फोन फोल्ड होता है तो इसपर लगा Samsung लोगो साफ नज़र आता है तथा फोन ओपन करने पर यह दोनों पैनल्स द्वारा कवर कर लिया जाता है। स्क्रीन को खोलने पर इसके बीच में फोल्ड का निशान नहीं दिखाई पड़ता है जिसे अच्छा ही कहा जाएगा। फोन के उपरी हिस्से पर दो तथा नीचले हिस्से पर कुल चार एंटिना बैंड दिए गए हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 2 के नीचले हिस्से के दाएं पार्ट पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है तथा बाएं पैनल पर स्पीकर ग्रिल मौजूद है। इसी तरह उपरी हिस्से के लेफ्ट पार्ट पर भी स्पीकर ग्रिल दिया गया है। फोन के बॉक्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 के साथ आपको इसमें चार्जर, यूएसबी केबल, ईयरफोन और सिम इजेक्टर पिन मिलेगी। यहां बता दें कि यह फोन सिंगल सिम ही सपोर्ट करता है।