
सैमसंग ने अपने अगले अनपैक्ड इवेंट (Samsung Unpacked event) के डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने एक टीज़र के माध्यम से इस बात का खुलासा किया है। हालांकि, टीजर को कुछ समय बाद वेबसाइट से हटा लिया गया था। लेकिन, फेमस लीक्सटर इवन ब्लास ने इस टीजर का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। टीज़र में 11 अगस्त की लॉन्च की तारीख के साथ-साथ गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 की इमेज को भी दिखाया गया है। इसके अलावा कैप्शन में फोल्डिंग फोन का भी पता चलता है, हालांकि, सैमसंग के आगामी वियर ओएस स्मार्टवॉच से संबंधित किसी भी चीज का उल्लेख नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में नए जनरेशन के फोल्डेबल फोन के साथ ही नए वॉच को भी पेश करेगी।
Samsung Unpacked Event
ब्लास के ट्विट के अनुसार सैमसंग रूस की उप-साइट में इस टीजर को जारी किया था। टीजर पर लिखा है कि “भविष्य एक नए तरीके से सामने आएगा और बहुत जल्द”। इस वइेंट को कंपनी 11 अगस्त 17:00 मास्को समय ( 7::30 PM IST) पर शुरु किया जाएगा।
08/11 pic.twitter.com/0nFh0b1XsL
— Evan Blass (@evleaks) July 17, 2021
Samsung Galaxy Z Fold 3
Samsung GalaxyZ Fold 3 फोन का डिजाइन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Samsung GalaxyZ Fold 2 जैा ही है। सैमसंग का यह फोन तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड और ओलिव ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन की आउटर डिस्प्ले 6.2-इंच का AMOLED पैनल होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन FHD+ होगा। इसके साथ ही फोन में 7.5-इंच का फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले पैनल होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC, और S Pen सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung Galaxy A22 5G का इंडिया प्राइस आया सामने, यह है कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन
Samsung Galaxy Z Flip 3
Samsung GalaxyZ Flip 3 का डिजाइन भी काफी हद तक पिछले साल लॉन्च किए फ्लिप फोन की तरह है। हालांकि सैमसंग अपकमिंग फ्लिप फोन को डुअल टोन डिजाइन में पेश करेगा। सैमसंग का यह फोन चार कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड, पर्पल और ओलिव ग्रीन में पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच FHD+ फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 1.9-का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC, के साथ 8GB तक रैम औ 128GB स्टोरेज के साथ साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: लो बजट वाला Samsung Galaxy A12s का प्राइस और फीचर्स हुआ लीक, जानें क्या होगा खास
Samsung Galaxy Watch 4 और Galaxy Buds 2
Samsung Galaxy Watch 4 का सपोर्ट पेज हाल में ही भारत में लाइव हुआ। ये स्मार्टवॉच रोज गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश की जाएगी। इसके साथ ही Samsung Galaxy Watch 4 Classic को भी पेश किया जा सकता है। दोनों ही वीयरेबल सर्कुलर डायल के साथ पेश किया जा सकते हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy Buds 2 की बात करें तो यह व्हाइट कलर के केश में आएगा। हालांकि बड्स तीन कलर – ओलिव ग्रीन, पर्पल और व्हाइट में पेश किया जाएगा।




















