Samsung Galaxy Z Fold3 में हो सकता है अंडर डिस्पले कैमरा, S Pen और नया कैमरा डिजाइन

Join Us icon

Samsung इन दिनों अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold3 की लॉन्चिंग को लेकर व्यस्त है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के बारे में लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले सैमसंग का यह अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिससे इस फोन की बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। अब सैमसंग के इस स्मार्टफोन के बारे जानकारी इसकी डिजाइन और सेल्फी कैमरा को लेकर आ रही है। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को लेकर जो भी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Galaxy Z Fold2 के मुकाबले अपग्रेड होगा।

Samsung Galaxy Z Fold3 के बारे सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट में नया रियर कैमरा डिजाइन देखने को मिल रहा है। यह Galaxy S21 सीरीज में दिए गए कैमरा मॉड्यूल से काफी है। लीक इमेज में दिखाई दे रहा है सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन में तीन वर्टिकल कैमरा और LED फ्लैश दिए गए हैं। इसके साथ ही कई सारी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन में S Pen स्टायलस दिया जा सकता है। अब नई लीक में दावा किया गया है कि Galaxy Z Fold3 में यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान S Pen से नोट्स भी लिख सकते हैं। यह भी पढ़ें : डेली 1.5GB डाटा वाला ये है BSNL का सस्ता प्लान, Jio-Airtel भी नहीं टिकते इसके सामने

रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन में स्टायलस को रखने के लिए जगह भी दिया जा सकता है। फिलहाल यह कंफर्म नहीं है कि सैमसंग इस फोन के साथ S Pen ऑफर करेगा या फिर यूजर्स को अगल से खरीदना होगा। ऐसा लग रहा है कि इस फोन के साथ S Pen का टिप पतला नहीं होगा, ताकि यूजर्स इस फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले डैमेज न हो। यह भी पढ़ें : 8GB RAM और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट वाला Vivo Y52s 5G फोन

Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जिसमें अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। अंडर डिस्प्ले कैमरा सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को हाइर स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो ऑफर करेगा।सैमसंग के इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि बाहर से फोन में Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।


सैमसंग के अपकमिंग गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन में कंपनी इन-स्क्रीन कैमरा और S Pen स्टायलस दिया जा सकता है। यानी सैमसंग का यह स्मार्टफोन Fold 2 के मुकाबले महंगा हो सकता है।arriving with an expensive price tag. Samsung is yet to confirm the arrival of the Z Fold3. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि सैमसंग Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के साथ-साथ जुलाई में Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन को भी पेश कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here