
साल 2025 के दो बहुचर्चित फोल्डेबल स्माटफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 और Samsung Galaxy Z Flip 7 होने वाले हैं। हालांकि इन्हें लेकर ब्रांड द्वारा अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन लगातार जानकारियां सामने आ रहीं हैं। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि यह डिवाइस कब और कहां पेश हो सकते हैं। तो चलिए आगे आपको लीक में सामने आई डिटेल्स बताते हैं।
Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 लॉन्च टाइमलाइन डिटेल्स (लीक)
- सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और जेड फ्लिप 7 को लेकर यह जानकारी साउथ कोरियन साइट द्वारा सामने आई है इसमें दोनों फोंस कब और कहां लॉन्च होंगे इसकी डिटेल्स बताई गई है।
- लीक के अनुसार सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित हो सकता है इसमें यह दोनों फोल्डेबल मोबाइल्स आ सकते हैं।
- ब्रांड ने इससे पहले 2022 में अमेरिका में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया था और अब तीन साल बाद देश में वापस आ रहा है। फोल्डेबल्स के लिए 2023 और 2024 के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट सैमसंग के होम यानी सियोल और ओलंपिक के हिस्से के रूप में पेरिस में आयोजित किए गए थे।
- बताया जा रहा है कि आगामी फोल्डेबल डिवाइस जुलाई में आ सकते हैं। वहीं, पूर्व मॉडल जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप 6 भी 10 जुलाई को लॉन्च हुए थे।
- एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और जेड फ्लिप 7 को पहले के मॉडल से पहले यानी 4 जुलाई को बाजार में उतारा जा सकता है।
- ब्रांड द्वारा आगामी इवेंट में गैलेक्सी वॉच और एंड्रॉयड XR हेडसेट भी लाए जा सकते हैं। उम्मीद यह भी है कि कंपनी द्वारा आने वाले कुछ हफ्तों में जेड फ्लिप एफई और गैलेक्सी जी फोल्ड का टीजर सामने आ सकता है। जिन्हें साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।
- रिपोर्ट के अनुसार जेड फ्लिप 7 में पहले से बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले और पतले बेजल सहित बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। यही नहीं जेड फोल्ड 7 भी पहले से पतला हो सकता है।
Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 डिटेल्स (संभावित)
Samsung Galaxy Z Flip 7
- फोन में 6.85 इंच का इनर डिस्प्ले और 4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है।
- डिवाइस में दी 4174mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह 25W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite “Made for Galaxy” SoC हो सकता है। जो स्टैंडर्ड वैरियंट से ज्यादा फास्ट पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करेगा।
Samsung Galaxy Z Fold 7
- Galaxy Z Fold 7 में 8.2 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन और 6.5 इंच का आउटर डिस्प्ले दिया जा सकता है।
- कैमरा डिपार्टमेंट में नया 200MP का प्राइमरी कैमरा लगाया जा सकता है। इसके साथ 10MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है।
- यह भी 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
- प्रोसेसर के तौर पर इसमें भी वही Snapdragon 8 Elite “Made for Galaxy” चिपसेट मिलने की उम्मीद है।