Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस की सेल शुरू, जानें कितने में मिलेंगे Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Filp 8

सैमसंग के सबसे पावरफुल और नए फोल्डेबल स्माटफोन इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Z Filp8 को आज से खरीदा जा सकता है और कंपनी इनपर तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रही है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 और फोल्ड 8 अल्ट्रा का प्राइस और इनपर मिलने वाली डील्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं। वहीं साथ ही गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप8 कितने रुपये का बिकेगा, इसका ब्यौरा भी आगे दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 का प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 को तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 1,79,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,99,999 रुपये में लाया गया है। मोबाइल के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM + 512GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 2,39,999 रुपये है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा 5जी फोन को भी तीन वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसका बेस वेरिएंट भी 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 1,99,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 2,19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 512GB Storage सपोर्ट करता है और इसका प्राइस 2,59,999 रुपये है।
Fold 8 और Fold 8 Ultra पर ऑफर
गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 और फोल्ड8 अल्ट्रा पर कंपनी 9,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यह छूट दोनों स्मार्टफोंस के सभी मेमोरी वेरिएंट पर पाई जा सकती है। वहीं पुराना मोबाइल एक्सचेंज में देने वाले ग्राहको को 10,000 रुपये का एक्सचेंस बोनस भी प्राप्त होगा। शुरुआती सेल में सैमसंग स्पेशल लिमिटेड टाइम ऑफर में 10,000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra को खरीदने वाले कस्टमर्स को कंपनी Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 परचेज करने पर 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी देगी। वहीं महंगे मोबाइल को किश्तों पर खरीदने के लिए सैमसंग की ओर से 30 महीने तक की No Cost EMI स्कीम भी लाई गई है। बताते चलें कि फोल्ड 8 को जहां Graphite, Cream, Lavender और Pistachio कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं फोल्ड 8 अल्ट्रा Violet Shadow, Graphite, Cream और Green Shadow कलर में बिकेगा।
Samsung Galaxy Z Flip 8 प्राइस और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 8 को भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 1,24,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,44,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह मोबाइल Pink, Graphite, Cream और Mint कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
ऑफर्स की बात करें तो Galaxy Z Flip 8 पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट पाया जा सकता है। वहीं कंपनी की ओर से 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। Samsung का स्पेशल लिमिटेड टाइम ऑफर इस मोबाइल पर भी मिलेगा जिसमें 10,000 रुपये का वाउचर शामिल है। फ्लिप 8 स्मार्टफोन 30 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है और इसे परचेज करने वाले कस्टमर्स को कंपनी Galaxy Watch9 व Galaxy Watch Ultra2 पर 10% की छूट भी देगी।
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 और फोल्ड 8 अल्ट्रा के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक) करें। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 8 की विस्तृत जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ी जा सकती है।