Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में मिल सकता है 200MP कैमरा! इंडियन साइट पर लिस्ट हुआ अपकमिंग फोन

सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन मार्केट में आने के लिए तैयार हैं। पिछले साल जुलाई 2025 में Samsung Galaxy Z Fold7 ऑफिशियली लॉन्च हुआ था और अब फिर से लोगों को उम्मीद है कि गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज भी जल्द आने वाली है। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की खबर है। वहीं अब इन्हीं में से एक अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS पर लिस्ट हो गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर सर्टिफाइड किया गया है। BIS पर फोल्डेबल फोन SM-F971B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसे टेक वेबसाइट सैमीगुरु ने स्पॉट किया है। लिस्टिंग में हालांकि मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन, बीआईएस सर्टिफिकेशन ने यह जरूर साफ कर दिया है कि बेहद जल्द सैमंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल्स
चर्चा है कि सैमसंग के फोल्डबेल फोन पहले से ज्यादा पतले डिजाइन पर लाए जाएंगे जिनमें स्क्रीन क्रीज ना के बराकर देखने को मिलेगी। सामने आई जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को खोलने के बाद, यानी अनफोल्ड करने पर इस डिवाइस की थिकनेस सिर्फ 4.1mm रहेगी। लीक के मुताबिक Galaxy Z Fold 8 Ultra को 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।
फोन को अनफोल्ड करने के बाद यूजर्स को 8.0-इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। फोन की मेन स्क्रीन और सेकेंडरी डिस्प्ले, दोनों पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन की इंटरनल डिस्प्ले पर M13 OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है और आउटर स्क्रीन को कंपनी M14 OLED पैनल पर पेश कर सकती है।
परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। यह क्वालकॉम का अभी तक का सबसे पावरफुल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 3.63गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.61गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन फोल्डेबल फोन LPDDR5X RAM के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
लीक में अनुमान लगाया गया है कि Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस के दौर में यह कुछ छोटी लग सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का कैमरा
गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा का कैमरा इस मोबाइल की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आ सकती है। लीक की मानें तो यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है। इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है जो 3एक्स ज़ूम की क्षमता के साथ आएगा।
वहीं फोन की मेन डिस्प्ले पर कंपनी 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा सकती है। इसी तरह Galaxy Z Fold 8 Ultra की कवर स्क्रीन पर भी 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। बहरहाल इस अपकमिंग सैमसंग फोल्ड फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।