48 घंटों में ही हुई Samsung Galaxy Z Fold7, Z Flip7 और Z Flip7 FE की 2.1 लाख प्री-ऑर्डर बुकिंग

Join Us icon
Highlights

  • Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE लॉन्च हुए हैं।
  • लॉन्च के पहले 48 घंटों में ही इन मोबाइल्स ने 2.1 लाख प्री-ऑर्डर का आंकड़ा छुआ है।
  • आकर्षक प्री-ऑर्डर ऑफर्स के साथ फोंस की ओपन सेल 25 जुलाई से शुरू होगी।

Samsung ने भारत में 9 जुलाई बड़ा Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करते हुए Samsung Galaxy Z Fold7, Samsung Galaxy Z Flip7 और Samsung Galaxy Flip 7 FE को भारत सहित ग्लोबली लॉन्च किया था। इन डिवाइसेज के लिए उसी दिन से प्री-ऑर्डर शुरू हो गया था। जिसमें रिकॉर्ड बुकिंग सामने आई है। ब्रांड के अनुसार लॉन्च के महज 48 घंटों में ही 2,10,000 प्री-ऑर्डर दर्ज हुए है हैं। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold7, ZFlip7 और Z Flip7 FE रिकॉर्ड बुकिंग

  • Samsung ने प्रेस रिलीज में बताया कि 2,10,000 प्री-ऑर्डर का आंकड़ा उनके अब तक के सभी फोल्डेबल्स के रिकॉर्ड से ज्यादा है।
  • JB Park (President & CEO, Southwest Asia, Samsung) ने इसे “भारत में फोल्डेबल्स के मेनस्ट्रीम होने की दिशा में बड़ा कदम” बताया है।
  • उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि भारतीय युवा ग्राहक नई तकनीक को तुरंत अपनाने में अग्रणी हैं।
  • यह संख्या Galaxy S25 सीरीज के प्री-ऑर्डर रिकॉर्ड के बराबर है, यानी कि भारत में अब फोल्डेबल स्मार्टफोन तेजी से मुख्यधारा का हिस्सा बनते जा रहे हैं।
  • बता दें कि पिछले साल Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 ने भी प्रीवियस जनरेशन से 40% ज्यादा डिमांड हासिल की थी। उससे पहले Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 ने लॉन्च के 28 घंटों में 1 लाख प्री-ऑर्डर दर्ज किए थे।

Samsung Galaxy Z Fold7, Z Flip7 और Z Flip7 FE ऑफर्स और उपलब्धता

Samsung ने नए मोबाइल्स के लिए प्री-ऑर्डर ऑफर्स भी पेश किए हैं इसमें Samsung Galaxy Z Fold7 और Z Flip7 पर 12,000 रुपये तक फ्री स्टोरेज अपग्रेड दिया जा रहा है। Samsung Galaxy Z Flip 7 FE पर 6,000 रुपये की अपग्रेड छूट मिलेगी। सभी मॉडल्स पर 24 महीने तक की No Cost EMI का ऑफर भी है। इसके अलावा Galaxy Z Fold7 और Z Flip7 के लिए ऑनलाइन एक्सक्लूसिव Mint कलर ऑप्शन मिलेगा। वहीं, इन फोल्डेबल स्मार्टफोंस की ओपन सेल 25 जुलाई से शुरू होगी। बता दें कि भारत में Galaxy Z Flip7 FE की कीमत 89,999 रुपये और Galaxy Z Flip7 की 1,09,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि बुक स्टाइल फोल्डेबल Galaxy Z Fold7 की शुरुआती कीमत 1,74,999 रुपये रखी गई है।

Galaxy Z Fold7 और Z Flip 7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

Galaxy Z Fold 7 सैमसंग का अब तक का सबसे हल्का और पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसका वजन केवल 215 ग्राम और मोटाई 8.9mm है। इसमें एक बड़ा 8-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसमें नया 200MP कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो एडवांस्ड AI फीचर्स से लैस है। वहीं, Galaxy Z Flip 7 में सैमसंग का अब तक का सबसे बड़ा 4.1 इंच का FlexWindow कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बड़ी 4,300mAh बैटरी मिलती है और यह अब भी अपने पिछले मॉडल की तुलना में पतला और हल्का है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here