
अगर आप फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो सैमसंग आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 6 पर खास डिस्काउंट की घोषणा की है। इस डिस्काउंट की जानकारी हमें हमारे ऑफलाइन रिटेलर सोर्स द्वारा मिली है। ऑफर की मदद से ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया फ्लिप फोन अब 20,000 रुपये की छूट के साथ सिर्फ ₹89,999 में उपलब्ध है। आइए आगे आपको इस ऑफर की डिटेल जानकारी देते हैं।
2,500 रुपये EMI पर मिल रहा Galaxy Z Flip 6
हमें मिली जानकारी के अनुसार यह कीमत Galaxy Z Flip 6 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, कंपनी इस फोन पर 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिसमें ग्राहक सिर्फ ₹2,500 प्रति माह की आसान किस्तों में इसे खरीद सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 का रिव्यू।
Galaxy Watch Ultra और Galaxy Buds 3 Pro पर भी डिस्काउंट
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, सैमसंग अपनी अन्य डिवाइसेस पर भी शानदार डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप एक नई स्मार्टवॉच या प्रीमियम ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो Galaxy Watch Ultra पर ₹18,000 तक की छूट और Galaxy Buds 3 Pro पर ₹7,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये ऑफर्स ग्राहकों को प्रीमियम डिवाइसेस किफायती कीमतों पर खरीदने का बेहतरीन मौका देते हैं।
सैमसंग के ये ऑफर्स सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं, इसलिए अगर आप लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या ईयरबड्स खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। बेहतर टेक्नोलॉजी और शानदार डील्स का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द इन ऑफर्स का फायदा उठाएं।
Samsung Galaxy Z Flip 6 की खूबियां
- डिस्प्ले: Galaxy Z Flip 6 में 6.7-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex डिस्प्ले 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। वहीं, 3.4-इंच Super AMOLED डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus 2 सुरक्षा है।
- प्रोसेसर: फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Adreno GPU से लैस है।
- कैमरा: Galaxy Z Flip 6 में 50MP मुख्य कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और सेल्फी के लिए 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: Galaxy Z Flip 6 में 4,000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
- रेटिंग: स्मार्टफोन को IP48 रेटिंग मिली हुई है, जिसके चलते यह दोनों फोन water-resistant वाले हैं।










