
Samsung की A सीरीज लाइनअप में बजट से मिड-रेंज सेगमेंट तक के डिवाइस शामिल हैं। ब्रांड ने हाल ही में Samsung Galaxy A06 5G को भारत में लॉन्च किया है। इसके अलावा Samsung मिड मार्च तक भारत में Galaxy A36 और Galaxy A56 पेश कर सकता है। ब्रांड ने इसी से जुड़ा टीजर वीडियो YouTube और एक्स पर जारी किया है जिसमें आगामी Galaxy A सीरीज डिवाइसेस सामने आए हैं। हालांकि, इस वीडियो में A36 या A56 की कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
सैमसंग ए-सीरीज टीजर
- Samsung द्वारा जारी किए गए टीजर वीडियो से पता चलता है कि Galaxy A सीरीज के 89 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं।
- वीडियो में A सीरीज के डिजाइन, ड्यूरेबिलिटी और सिक्योरिटी फीचर्स को हाईलाइट करने के साथ “6 OS अपग्रेड्स” का जिक्र किया गया है।
- Galaxy A16 5G जिसे पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था, ऐसा पहला A सीरीज फोन था जिसे 6 साल के OS अपग्रेड्स मिलते हैं।
- संभावना है कि आगामी Galaxy A56 और A36 को भी यही सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी मिलेगी। जो Galaxy S और Z सीरीज के प्रीमियम डिवाइसेस से सिर्फ एक अपडेट कम होगी।
- Samsung Galaxy A35 और Samsung Galaxy A55 में 6 OS अपग्रेड्स नहीं दिए गए थे। इन डिवाइसेस में केवल 4 OS अपग्रेड्स की ही सुविधा दी गई थी।
- टीजर वीडियो में आगामी डिवाइस के डिजाइन या किसी अन्य डिटेल का खुलासा नहीं किया गया है। हमें उम्मीद है कि Samsung जल्द ही और टीजर शेयर करेगा।
Samsung Galaxy A36 और Galaxy A56 डिटेल्स (संभावित)
सैमसंग गैलेक्सी ए36 और गैलेक्सी ए56 गीकबेंच, टीयूवी रीनलैंड, गूगल प्ले कंसोल पर दिखाई दिए हैं और यहां तक कि इन डिवाइसों के लिए आधिकारिक सपोर्ट पेज भी लाइव हो गए हैं।
- Samsung Galaxy A36 में Snapdragon 6 Gen 3 SoC दिया जा सकता है, जो 6GB RAM के साथ आएगा और Android 15 पर चलेगा।
- रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 5MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
- यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की इसी कीमत रेंज में लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत ₹30,999 थी।
- Samsung Galaxy A56 में Samsung का इन-हाउस Exynos 1580 SoC और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है।
- डिवाइस में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh या 5,100mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।
- Galaxy A56 की कीमत भी अपने पूर्व मॉडल के समान होने की उम्मीद है, जिसकी भारत में लॉन्च कीमत ₹39,999 थी।
Samsung ने Samsung Galaxy M06 और Galaxy M16 के लॉन्च को भी टीज किया है। ये डिवाइसेस जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद हैं, लेकिन इनकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।










