
कल सैमसंग बेंगलुरु में एक इवेंट का आयोजन कर रही है और आश है कि कंपनी इस दौरान एक अपने नए टैबलेट गैलेक्सी टैब एस3 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अब तक अधिकारिक रूप से टैबलेट का नाम नहीं बताया है लेकिन मीडिया में इस बात की चर्चा पहले से ही जारी है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 पुराने संस्करण टैब एस2 का ही अपग्रेड संस्करण है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन पहले की अपेक्षा काफी अडवांस हो गए हैं। सैमसंग का यह टैब स्टायलस सपोर्ट करता है और डिवाइस के साथ ही स्टायलस भी उपलब्ध होगा।
जहां तक सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 9.7 की बात है तो अप्रैल में ही इसे कुछ बाजारों में लॉन्च किया गया था और इसके स्पेसिफिकेश पहले से उजागर हैं। इस टैबलेट में 9.7-इंच की सुपरएमोलेड 1536 x 2048 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन दी गई है जो 5 फिंगरटच सपोर्ट करने में सक्षम है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट आधारित इस टैब में आपको 2.15गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही एड्रीनो 530 जीपीयू है।
ब्रेकिंग: शाओमी रेडमी 4 के लिए नहीं करना होगा इंतजार, अगले सप्ताह से आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 9.7 में आपको 4जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही डिवाइस में डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट दिया गया है जहां आप 256जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस का फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन
फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 3जी, 4जी और वाईफाई के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए टैब में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।



















