Second Hand Smartphone बने यूजर्स की पहली पसंद, कुछ मिनटों में ही खत्म होता है स्टॉक

Corona के कारण नए स्मार्टफोन्स और लैपटॉप की सप्लाई में काफी समस्या आ रही है। हालांकि, इस समस्या का फायदा रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन मार्केट में देखने को मिला है। दरअसल, नए डिवाइसेज की जितनी डिमांड है, उतनी सप्लाई नहीं हो पाने के कारण यूजर्स इस सिय सेकेंड हैंड फोन खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2019 के मुकाबले साल 2021 में अब तक रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन की सेल में लगभग दोगुना इजाफा हुआ है। वहीं, कुछ समय पहले OLX की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद मोबाइल फोन्स की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
मिनटों में लो बजट वाले सेकेंड हैंड फोन हो रहा आउट ऑफ स्टॉक
वेब मार्केट प्लेस Yaantra की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है कि साल 2021 में अब तक रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन की सेल में लगभग दोगुना इजाफा हुआ है। वहीं, Yaantra के सीईओ और को-फाउंडर जयंत झा ने इकनॉमिक टाइम्स को इस बारे में बताया कि 4 से 6 हजार रुपए के बीच में आने वाले रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन आधे घंटे के अंदर आउट-ऑफ-स्टॉक हो जाते हैं। इसे भी पढ़ें: चोरी का तो नहीं सेकेंड हैंड फोन, खरीदने से पहले इस वेबसाइट पर चेक करें डिटेल
झा ने कहा, ‘पिछले एक साल से स्मार्टफोन की मांग लैपटॉप से ज्यादा रही है और यूजर्स की हैंडसेट्स पर निर्भरता भी कई गुना बढ़ी है। हमारा टारगेट है कि हम अगले 12 से 18 महीनों में 750 कस्बों और शहरों तक अपनी पहुंच बना लें जो अभी 450 ही है।
OLX पर Apple iPhone खरीद रहे यूजर्स
OLX द्वारा हाल ही में जारी किए गए डाटा से पता चला था मोबाइल फोन की डिमांड और सप्लाई के बीच आईफोन के प्री-ओन्ड मार्केट में दबदबा है। OLX की प्री-ओन्ड स्मार्टफोन स्टडी 2020 के अनुसार ऐपल आईफोन यूजर्स का सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रैंड बन कर उभरा है। इसे भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं Second Hand Smartphone, तो इन बातों तो जरूर रखें ध्यान
आपको बता दें कि रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन वे हैंडसेट होते हैं जो पहले किसी यूजर द्वारा इस्तेमाल हो चुके होते हैं। इन हैंडसेट्स को रीसेलर रीस्टोर करके वर्किंग कंडिशन में सेल करते हैं। खास बात है कि नए स्मार्टफोन्स की तरह इनमें भी वॉरंटी का ऑप्शन भी दिया जाता है। वहीं, नए फोन के मुकाबले इन रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन की कीमत 15 से 20 प्रतिशत तक कम होती है।