शाहरुख की बेटी के साथ अमिताभ बच्चन के नाती की पहली फिल्म का देखें फर्स्ट लुक, इस OTT पर होगी रिलीज

Join Us icon

Netflix ने अपनी अपकमिंग फिल्म’द आर्चीज’ (The Archies) का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक साथ तीन सुपर स्टार्स के बच्चे डेब्यू करने वाले हैं। दरअसल, OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर (Khushi Kapoor), शाहरुख़ खान (Shah Rukh khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के साथ डॉट, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और वेदांग रैना कि फिल्म The Archies के रिलीज की जानकारी दी गई। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का यह प्रोजेक्ट 1960 के दशक के भारत में सेट और अमेरिकन द्राम्मा ‘टीनएजर्स ऑफ़ रिवरडेल’ पर बेस्ड है।

ख़ुशी, सुहाना और अगस्त्य करेंगे डेब्यू

‘द आर्चीज’ से ख़ुशी कपूर, सुहाना खान और अगस्त नंदा अपनी एक्टिंग का डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना वेरोनिका लॉज, अगस्त आर्ची एंड्रू, ख़ुशी बिटी कूपर और वेदांग जुगहेड जोन्स की भूमिका में दिखाई देंगे। नेटफ्लिक्स के अलावा शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने भी अपने एक्टिंग डेब्यू का अनाउंसमेंट किया है। सुहाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

वहीं, सुहाना की तरह ही ख़ुशी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपने एक्टिग डेब्यू को लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए हुए लिखा है, “यादों में खोने के लिए तैयार हो जाइए, जोया अख्तर की आर्चीज जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।”

जोया अख्तर की फिल्म है आर्चीज

‘द आर्चीज’ फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म की कहानी ‘द आर्चीज’ नाम की एक आइकोनिक गैंग के आस-पास दिखाई देती है, जिसमें 60 के दशक के युवाओं की ऊर्जा, उम्मीद और एक्साइटमेंट देखने को मिलेगा। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार जोया अख्तर ने कहा था कि मैं आर्चीज को लाइफ के सा लाने का मौका पाकर सुपर एक्साइटेड हूं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here