Shahid Kapoor की ‘Farzi’ रिलीज डेट को लेकर सामने आई रिपोर्ट

Join Us icon
Highlights

  • प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फर्जी।
  • फर्जी फरवरी 2023 में रिलीज की जा सकती है।
  • रिलीज से एक महीने पहले फर्जी का ट्रेलर जारी किया जा सकता है।

बॉलिवुड से ओटीटी की तरफ रुख करने वाले स्टार्स की लिस्ट दिन प्रति दिन लंबी होती जा रही है। वहीं, अब जल्द ही इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ने वाला है। नामी सितारों के ओटीटी डेब्यू करने के बाद शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी जल्दी ही ‘फर्जी’ से डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में आग लगने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस सीरीज की कहानी और रिलीज डेट से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ अगले साल फरवरी 2023 में स्ट्रीम हो सकती है।

फर्जी रिलीज डेट

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘फर्जी’ को अगले साल फरवरी 2023 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज के एक महीने पहले जारी किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: OTT Release This Week: इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें रिलीज डेट और टाइम

फर्जी स्टार कास्ट

खास बात है कि ओटीटी डेब्यू वाली शाहिद कपूर की इस सीरीज में साउथ के बड़े स्टार साथ विजय सेतुपति भी दिखाई देंगे। वहीं, इस सीरीज में राशी खन्ना और केके मेनन भी अहम किरदार के तौर पर दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि इस साल अमेजन प्राइम वीडियो ने ऑफिशियल तौर पर इस साल और अगले वर्ष रिलीज की जाने वाले ओरिजनल फिल्मों, शो और वेब सीरीज के नाम की जानकारी दी थी, जिसमें ‘फर्जी’ भी शामिल थी। उस समय Farzi का पोस्टर जारी किया गया था।

इसके अलावा खबर सामने आई थी कि शाहिद कपूर ने डिजिटल डेब्यू को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था हम फिल्मों में जो करते हैं, यह उससे बहुत अलग है हालांकि, नर्वस हूं लेकिन उतना उत्साहित भी हूं। मैं हमेशा से कुछ चुनौतीपूर्ण और अलग करना चाहता था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here