आ गया अनूठा फोन जिसकी डिसप्ले पर हैं दो-दो नॉच

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/Sharp-Aquos-R3.jpg

स्मार्टफोंस की लुक बेहद तेजी से बदल रही है। बेजल लेस स्मार्टफोंस की शुरूआत के बाद नॉच वाले फोन आए। आज बाजार में वॉटरड्रॉप नॉच व पंच होल डिसप्ले का ट्रेंड चरम पर है। फ्लैगशिप सेग्मेंट से लेकर लो बजट में भी वॉटरड्रॉप नॉच वाले फोन आने लगे हैं। यह नॉच फोन की डिसप्ले के उपर होती है जिसकी शेप ‘यू’, ‘वी’ और ‘ओ’ आकार की होती है। लेकिन अब स्मार्टफोंस का यह ट्रेंड भी बदलने जा रहा है। टेक मंच पर एक ऐसा स्मार्टफोन दस्तक दे चुका है जिसमें उपर और नीचे दोनों ओर नॉच दी गई है।

डिसप्ले पर है दो नॉच

दो नॉच वाला यह स्मार्टफोन Sharp कंपनी द्वारा पेश किया गया है जिसका नाम Aquos R3 है। कंपनी ने स्मार्टफोन डिसप्ले के ट्रेंड को बदलते हुए Sharp Aquos R3 को डुअल वॉटरड्रॉप नॉच वाले स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। इस फोन में एक नॉच जहां अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह डिसप्ले के उपरी ओर दी गई है। वहीं दूसरी नॉच फोन डिसप्ले के नीचे की ओर मौजूद है। फोन की उपर वाली नॉच में जहां सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं नीचे वाली नॉच में कंपनी ने फिंगर​प्रिंट सेंसर फिट किया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Sharp Aquos R3 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 6.2-इंच की क्वॉडएचडी प्रो IGZO डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 120हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट पर काम करती है। आपको बता दें कि इस फोन की रिफ्रेश रेट अब तक लॉन्च हुए किसी भी स्मार्टफोन से सबसे ज्यादा है। यानि यह फोन दो नॉच होने के साथ ही बेहद ही बेहतरीन ग्राफिक्स प्रदान करेगा। डिसप्ले पर बेहद ही स्मूथ क्वॉलिटी के साथ ही यूजर्स को काफी फास्ट टच रिस्पांस भी देखने को मिलेगा।

Aquos R3 को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जिसके साथ यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। शार्प की ओर से इस फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करता है। आपको बता दें कि यह चिपसेट बाजार में मौजूद क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Sharp Aquos R3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12.2-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन का कैमरा सेटअप 125-डिग्री तक का वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Sharp Aquos R3 में 16.3-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो डिसप्ले की उपरी नॉच में मौजूद है।

Sharp Aquos R3 को कंपनी द्वारा डॉल्बी एटमॉस साउंड टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन की डिसप्ले पर मौजूद नीचली नॉच में फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 11वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,200एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Sharp की ओर से अभी Aquos R3 की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। यह फोन जल्द ही ग्लोबल मंच पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।