Sharp Aquos Sense11 जापान में लॉन्च, 240Hz तक डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 3 की मिलेगी पावर

Join Us icon

Sharp ने जापान में अपना नया स्मार्टफोन Sharp Aquos Sense11 लॉन्च कर दिया है। यह फोन 240Hz तक रिफ्रेश रेट वाले LTPO Pro IGZO OLED डिस्प्ले के साथ आया है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 50.3MP के दो रियर कैमरे और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। खास बात है कि फोन के साथ कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। आइए, आगे आपको कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस बताते हैं।

Sharp Aquos Sense11 के स्पेसिफिकेशंस

Sharp Aquos Sense11 में 6.2 इंच का फुल HD+ LTPO Pro IGZO OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 240Hz तक है। डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1,500 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलती है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Sharp Aquos Sense11 Android 17 पर काम करता है। कंपनी इसके लिए 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।

फोटोग्राफी के लिए Sharp Aquos Sense11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50.3MP का प्राइमरी कैमरा है। जो 1/1.55-इंच सेंसर के साथ आता है। इसके साथ फोन में 50.3MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/2.55-इंच सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Sharp Aquos Sense11 में 5,000mAh की बैटरी लगाई गई है। जो 36W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग मिली है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 Gen 1 पोर्ट दिया गया है। फोन की मोटाई 7.6mm और वजन 157 ग्राम रखा गया है।

Sharp Aquos Sense11 की कीमत

Sharp Aquos Sense11 के 8GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 94,600 जापानी येन (करीब 55,000 रुपये) रखी गई है। यदि आप जापान में हैं और 240Hz तक डिस्प्ले, OIS कैमरा, IP69 रेटिंग और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट वाला फोन देख रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। 91मोबाइल्स के साथ और भी अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here