
अगर आप मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की फिल्मों और किरदारों के फैन हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एवेंजर्स (Avengers) के सबसे शक्तिशाली मेंबर यानी ‘हल्क’ की बहन She-Hulk दिखाई देने वाली है। ताकतवर और धुरंधर अंदाज में She-Hulk hindi trailer रिलीजी हो गया है। मार्वल स्टूडियोज ने अपनी डिज्नी+ सीरीज शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ के ट्रेलर हिंदी में जारी किया है, जिसमें तातियाना मसलनी ने टाइटैनिक हीरो के रूप में दिखाई दे रही हैं।
17 अगस्त को होगी रिलीज
मार्वल स्टूडियो और डिज्नी ने आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान कर दिया है कि ‘शी-हल्क’ वेब सीरीज को 17 अगस्त 2022 को डिज्नी प्लस पर रिलीजी किया जाएगा। इस सीरीज को अग्रेंजी के साथ ही हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा।
‘शी हल्क’ एक एक्शन बेस्ड कॉमेडी सीरीज होगी, जिसमें कुल 10 एपिसोड होंगे। सीरीज में तातियाना मसलनी जेनिफर की भूमिका निभाएंगी। इस सीरीज में देखने को मिलेगा कि शी-हल्क यानी जेनिफर वाल्टर्स अपने चचेरे भाई ब्रूस बैनर उर्फ द हल्क की तरह ही सुपरहीरो बन जाती है। ब्रू बैनर अपनी बहन की मदद करता है जब उसे अचानक खून की जरूरत होती है और इसी दौरान उसकी शक्तियां भी उसे मिल जाती हैं। इस सीरीज के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि सीरीज काफी शानदार होने वाली है।
आपको बता दें कि टटियाना मैसलेनी को एक समय बीबीसी अमेरिका की सीरीज ‘ऑर्फन ब्लैक’ से खूब शोहरत मिली थी। साल 2013 से लेकर साल 2017 तक पांच सीजन में चली इस कहानी में टटियाना को खूब पसंद किया गया था।


















