ये है दुनिया का सबसे छोटा 5G Smartphone, इसमें है 100MP Back, 32MP Front कैमरा और 12GB RAM

Join Us icon

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी। यह लाइन Unihertz Jelly Max पर बिल्कुल फिट बैठती है। यह दुनिया का सबसे छोटा 5जी स्मार्टफोन है जो ​ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हुआ है। यूनिहर्ट्ज़ जेली मैक्स की फोटो, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

ये है दुनिया का सबसे छोटा 5जी स्मार्टफोन

Unihertz Jelly Max का साईज़

यूनिहर्ट्ज़ जेली मैक्स को दुनिया के सबसे छोटे 5जी स्मार्टफोन का ताज मिला है। बता दें कि यह मोबाइल फोन की लंबाई सिर्फ 128.7 मिलीमीटर है। वहीं चौड़ाई 62.7एमएम तथा मोटाई 16.3एमएम है। यह डायमेंशन iPhone 13 mini से भी छोटी है। साईज़ में छोटा होने के बावजूद इस स्मार्टफोन का वजन 180 ग्राम है।

Unihertz Jelly Max 5G फोन को 5.05-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली LCD स्क्रीन है जो 720 x 1520 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। इस फोन का बैक पैनल पारदर्शी बनाया गया है जिसमें लाइट्स भी चमकती हैं। यह कुछ हद तक Nothing Phone जैसा है।

Unihertz Jelly Max की स्पेसिफिकेशन्स

  • 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज
  • मीडियाटेेक डाइमेंसिटी 7300
  • 100 मेगापिक्सल बैक कैमरा
  • 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  • 5.05-इंच एलसीडी स्क्रीन
  • 66वॉट फास्ट चार्जिंग
  • 4,000एमएएच बैटरी

मेमोरी : ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मल्टी टॉस्किंग तथा स्मूथ प्रोसेसिंग के लिए इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक दी गई है।

प्रोसेसर : यूनिहर्ट्ज़ जेली मैक्स 5जी फोन को को एंड्रॉयड 14 ओएस पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 7300 आक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश हुआ है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

बैक कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह छुटकू स्मार्टफोन 100 Megapixel Camera सपोर्ट करता है। इसके साथ की बैक पैनल पर 3.4x ज़ूम की क्षमता वाला 8MP Telephoto लेंस भी मौजूद है।

फ्रंट कैमरा : सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग करने के लिए Unihertz Jelly Max में 32MP Selfie कैमरा दिया गया है।

बैटरी : साईज़ में छोटा होने के बावजूद इस मोबाइल में 4,000एमएएच बैटरी फिट की गई है। सिर्फ इतना ही नहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह इस 5जी फोन को 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो 20 मिनट में ही इसे 90 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

अन्य फीचर्स : Unihertz Jelly Max में NFC के साथ ही Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 के विकल्प मिलते हैं। इसमें दो सिम कार्ड और एक मैमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। फोन को Infrared, OTG, FM और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे ऑप्शन्स भी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here