आज से कबाड़ा हो गए इस कंपनी के ये Smartphones, कहीं आपके पास तो नहीं?

Join Us icon

यदि आप BlackBerry फोन के मालिक हैं तो आपके लिए अपने फोन को Goodbye कहने का समय आ गया है क्योंकि ब्लैकबेरी ने जानकारी दी है कि कंपनी के कुछ फोन आज से आधिकारिक तौर पर काम करना बंद कर देंगे। ब्लैकबेरीओएस डिवाइसेस के लिए मिलने वाले सपोर्ट आज से बंद हो गया है, जिससे आपके पास मौजूद फोन सिर्फ एक डिब्बा बन जाएंगे। दरअसल, ब्लैकबेरी ने घोषणा की है कि ब्लैकबेरी 7.1 ओएस और पहले के ब्लैकबेरी 10 सॉफ्टवेयर पर चलने वाले ब्लैकबेरी फोन को इस साल 4 जनवरी यानी आज से कोई सेवा नहीं मिलेगी। इसका मतलब है कि ये फोन कॉलिंग और टेक्स्टिंग जैसे किसी काम के यह फोन नहीं रहेंगे।

बता दें कि फिलहाल OnwardMobility ने पास ब्लैकबेरी डिवाइस मैन्यूफैक्चर करने का लाइसेंस है। कंपनी ब्लैकबैरी के इस स्मार्टफोन को पॉपुलर मैक्यूफैक्चरिंग कंपनी Foxconn के साथ मिल कर तैयार कर रही है। बता दें कि फॉक्सकॉन एप्पल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के फोन भी तैयार करता है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

blackberry-phone

BlackBerry Android फोन करेंगे काम

हालांकि, एंडरॉयड ओएस पर चलने वाले ब्लैकबेरी फोन काम करना जारी रखेंगे। ब्लैकबेरी एंडरॉयड डिवाइस इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं के ईओएल से प्रभावित नहीं होंगे जब तक कि वे ब्लैकबेरी होस्टेड ईमेल पते पर भेजे गए रीडायरेक्ट ईमेल प्राप्त नहीं कर रहे हों, या एक एन्हांस्ड सिम आधारित लाइसेंस (ईएसबीएल) या पहचान आधारित लाइसेंस (आईबीएल) असाइन नहीं किया गया हो। इसे भी पढ़ें: 7770mAh Battery और 11 इंच की बड़ी डिसप्ले वाले Motorola Moto Tab G70 ने इंडिया में दी दस्तक

सितंबर 2020 में प्रकाशित एक ब्लॉग में, ब्लैकबेरी के कार्यकारी अध्यक्ष और सीईओ जॉन चेन ने घोषणा की कि कंपनी ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी में बदलाव किया है। ब्लॉग में उल्लेख किया गया है कि सेवाओं की समाप्ति ब्लैकबेरी लिंक, ब्लैकबेरी डेस्कटॉप मैनेजर, ब्लैकबेरी ब्लेंड, ब्लैकबेरी प्रोटेक्ट सहित ब्लैकबेरी होस्टेड ईमेल पतों को भी प्रभावित करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here