Sony का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Xperia Ace 3 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 480 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

Join Us icon

Sony ने फ्लैगशिप Xperia 1 IV और मिड रेंज Xperia 10 IV स्मार्टफोन के साथ अपना एंट्री लेवल Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। सोनी का यह फोन कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। Sony का यह अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन HD+ डिस्प्ले, 5G-रेडी Qualcomm चिपसेट, बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए 4G स्मार्टफोन Xperia Ace II का सक्सेसर है। यहां हम आपको सोनी के लेटेस्ट Xperia Ace 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Sony Xperia Ace 3 स्पेसिफिकेशन्स

Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन के साइज की बात करें तो यह 140 x 69 x 8.9mm का है। फोन का वजन 162 ग्राम है। सोनी के इस फोन में 5.5-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। सोनी के इस फोन में HD+ 720 x 1496 पिक्सल रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है जो कि Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन के साथ आता है। सोनी के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है जो कि LED फ्लैश के साथ आता है।

Sony Xperia Ace 3 Affordable 5G Smartphone Launched, Check Price and Features

Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन में Snapdragon 480 5G प्रोसेसर दिया गया है। Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन में 4 GB की रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन में Android 12 OS दिया गया है।

Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन में कंपनी ने 4,500mAh की बैटरी दी गई है। सोनी के इस फोन में USB-PD चार्जिंग और रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्विटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, NFC, और USB-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

Sony Xperia Ace 3 की कीमत

Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन की जापान में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सोनी का यह फोन जून में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन को JPY 34,408 (करीब 20,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन को ब्लैग, ग्रे, ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here