
साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ( Thalapathy Vijay) की फिल्म बीस्ट (South Movie Beast In Hindi) थियेटर पर रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। अगर आप भी साउथ की फिल्मों के फैन हैं और इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख सके तो इस महीने OTT पर इस फिल्म को रिलीज किया जाने वाला है। दरअसल, थलापति विजय की फिल्म बीस्ट बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसके लिए मेकर्स ने ज्यादा देरी न करते हुए तुरंत ही ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला ले लिया है। इस फिल्म को पिछले महीने 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
इस दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी बीस्ट
नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात का खुलासा कर दिया है कि 11 मई को थलापति विजय की फिल्म बीस्ट 11 मई रिलीज होने वाली है। हालांकि, थियेट्रिकल रिलीज के 4 हफ्ते के अंदर ओटीटी पर इस फिल्म के आने से काफी लोगों को हैरानी हो रही है। फिल्म में Thalapathy Vijay के साथ ही लीड रोल में Pooja Hegde भी हैं।
हिंदी में भी होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स ने यह साफ कर दिया है कि Beast फिल्म को Tamil, Telugu, Malayalam और Kannada के साथ ही Hindi भाषा में रिलीज किया जाएगा। हिंदी भाषी दर्शकों में साउथ की फिल्मों का क्रेज देखते हुए बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी पर सभी साउथ की फिल्मों को हिंदी भाषा में रिलीज कर रहे हैं।
थिएटर में नहीं दिखा पाई कमाल
गौरतलब है कि साउथ के सुपर स्टार थलापति विजय की फिल्म बीस्ट बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म को तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर भी काफी खराब रिस्पॉन्स मिला है। जिसकी वजह से फिल्म रिलीज के 5 दिन बाद भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
लेटेस्ट वीडियो
माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर बीस्ट की असफलता का एक मुख्य कारण यश के एक्शन से भरपूर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है जो बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ रिकॉर्ड तोड़ रही है। कन्नड़ फिल्म ने तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली पहली सैंडलवुड फिल्म बनकर इतिहास रच दिया।



















