स्टूडेंट्स ने बनाई कमाल की Electric Bike, सिर्फ 15 रुपए खर्च में चलेगी 45KM

Join Us icon

पेट्रोल की बढ़ती कीमतें व सीमित भंडार के कारण आज दुनिया में मौजूद सभी ऑटो इंडस्ट्री वैकल्पिक ईंधन का रुख कर रही हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिला है। वहीं, इसी कड़ी में एसआरएम यूनिवर्सिटी-एपी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने एक इलेक्ट्रिक बाइक डिजाइन की है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को कम खर्च में ज्यादा रेंज के साथ बनाया गया है। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ वेंकट नोरी ने कहा कि पोर्टेबल बैटरी मैकेनिजम के डिजाइन के लिए एक पेटेंट दायर किया गया था।

15 रुपए में चलेगी 45KM

बाइक को एसआरएम यूनिवर्सिटी-एपी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे रवि तेजा रेड्डी, ए चैतन्य, पाबोलू मोहन आदित्य, के प्रवीण, के यशस्विनी, श्रव्य, वासु और प्रियंका द्वारा विकसित किया गया था। उन्होंने बताया कि बैटरी को चार्ज होने में लगभग ढाई घंटे का समय लगता है और सिंगल चार्ज के लिए लगभग 15 रुपए का खर्च आता है। वहीं, यह सिंगल चार्ज बैटरी पर 45 किलोमीटर की रेंज देती है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे भी पढ़ें: 150KM की रेंज के साथ अब ये देसी कंपनी ला रही नई Electric Bike, साथ लॉन्च होगा E-Scooter

srm-electric-bike-main
छात्रों ने बताया कि उन्होंने अमारा राजा बैटरीज (ARBL) की सहायता से अपनी तकनीक का उपयोग करके एक रेट्रोफिट इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की। साथ ही उनका कहना है कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय के रूप में दुनिया भर की सरकारें आने वाले दिनों में ई-वाहनों के उपयोग को और बढ़ावा दे सकती हैं।

srm-electric-bike-main-3

आम बाइक को बदला ई-बाइक में

आईसी इंजन बाइक को ई-बाइक में बदलना टीम द्वारा एक बहुत बड़ा कार्य माना जा रहा है। अपनी आगे की योजनाओं को साझा करते हुए, आदित्य ने बताया, “हम ई-बाइक को और अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए सर्वोत्तम संभव सुविधाओं को शामिल करने के लिए काम कर रहे हैं। हम प्रो डी नारायण राव, प्रो वाइस चांसलर को उनके निरंतर समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं। इसके अलावा, डॉ वेंकट नोरी और डॉ जयप्रकाश ने हमें अपने मॉडल को और अधिक लागत प्रभावी बनाने के लिए हमारे डिजाइन को बेहतर बनाने में लगातार मदद करके एक स्थिर मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। इसे भी पढ़ें: बाप रे! बिना चार्ज किए 4011KM चली यह Electric Bike, बनाया नया रिकॉर्ड

लेटेस्ट वीडियो

प्रो डी नारायण राव, प्रो वाइस चांसलर, एसआरएम एपी ने वर्चुअल पोडियम के दौरान कहा कि विज्ञान और टेक्नोलॉजी भारत के आर्थिक विकास के लिए प्रेरक शक्ति है। हमें एक जीवंत और अनुकूल शोध वातावरण प्रदान करके युवाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here