
Solar Storm Alert: सूर्य की सतह पर एक भयंकर विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट से खतरनाक रेडिएशन उर्जा निकली है जिसने एक सुनामी का रूप ले लिया है। यह रेडिएशन्स का तूफान अंतरिक्ष में सफर करते हुए पिछले कुछ दिनों से हमारी धरती की ओर बढ़ रहा था जो आज पृथ्वी से टकराने जा रहा है। Solar Storm To Hit Earth की खबर से पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है और यह भयंकर सौर तूफान धरती पर ब्लैकआउट का कारण बन सकता है।
Sun Hole Solar Storm
सौर तूफान जिसे जियोमैाग्नेटिक स्टॉर्म और सोलर स्टॉर्म भी कहा जा रहा है आज धरती पर बड़ी आफत लेकर आ सकता है। आज यानी 3 अगस्त को यह सोलर स्टॉर्म पृथ्वी की सतह को छूने वाला है। यह तूफान रेडिएशन्स से भरा पड़ा है जो धरती के चुंबकीय क्षेत्र से टकराने वाला है। फिलहाल मानवजाति के लिए इसे खतरनाक नहीं माना जा रहा है लेकिन इस सौर तूफान के कारण मोबाइल सिग्नल ठप्प पड़ सकते हैं तथा पूरी दुनिया में पावर आउटेज़ यानी ब्लैकआउट हो सकता है।

धरती के लिए खतरा
बताया जा रहा है कि सूर्य के वायुमंडल में एक छेद हुआ है जिससे गैसीय पदार्थों का रिसाव हो रहा है। सौर हवाओं से धरती की ओर से आने वाली हवाएं इन खतरनाक गैसीय रेडिएशन्स को पृथ्वी की ओर लेकर आ रही हैं जो G1 श्रेणी का सौर तूफान क्रिऐट करेगी। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक धरती आज इस Geomagnetic Storm यानी भू-चुंबकीय तूफान में प्रवेश कर सकती है।
वैज्ञानिकों के अनुसार G1 Level Solar storm के चलते दुनियाभर के मोबाइल सिग्नल ठप्प पड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सौर तूफान वैसे तो कम मुश्किलें खड़ी करेगा लेकिन यह पावर ग्रिड को फेल सकती हैं, सैटेलाइट के फंक्शन को प्रभावित कर सकती हैं और प्रवासी जानवरों को भी प्रभावित कर सकती हैं।






















