Instagram | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 25 May 2026 11:28:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Instagram Instants कैसे काम करता है? जानें फोटो शेयरिंग को कैसे बना रहा ज्यादा प्राइवेट, रियल और मजेदार https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-instants-what-it-is-how-it-works-features-and-more/ https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-instants-what-it-is-how-it-works-features-and-more/#respond Mon, 25 May 2026 11:28:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196957 इंस्टाग्राम (Instagram) खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करने या वायरल रील्स देखने वाला एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है। हालांकि अब Meta लगातार ऐसे फीचर्स ला रहा है, जो यूजर्स को ज्यादा प्राइवेट, तेज और कैजुअल तरीके से बातचीत करने का मौका भी दे रहा है। इसी दिशा में कंपनी ने एक नया फीचर Instagram Instants पेश किया है। […]

The post Instagram Instants कैसे काम करता है? जानें फोटो शेयरिंग को कैसे बना रहा ज्यादा प्राइवेट, रियल और मजेदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंस्टाग्राम (Instagram) खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करने या वायरल रील्स देखने वाला एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है। हालांकि अब Meta लगातार ऐसे फीचर्स ला रहा है, जो यूजर्स को ज्यादा प्राइवेट, तेज और कैजुअल तरीके से बातचीत करने का मौका भी दे रहा है। इसी दिशा में कंपनी ने एक नया फीचर Instagram Instants पेश किया है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास है, जो हर फोटो को फीड पर पोस्ट नहीं करना चाहते हैं, लेकिन दोस्तों के साथ छोटे-छोटे मोमेंट्स शेयर करना पसंद करते हैं।

आज सोशल मीडिया पर परफेक्ट फोटो और फिल्टर वाली लाइफ का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। हर पोस्ट को एडिट करना, सही कैप्शन ढूंढना और लाइक्स की चिंता करना आम बात हो गई है, लेकिन Instagram Instants इस ट्रेंड से थोड़ा अलग रास्ता अपनाता है। यहां आप बिना ज्यादा एडिटिंग, बिना फिल्टर और बिना एस्थेटिक प्लानिंग के सीधे फोटो क्लिक करके अपने करीबी दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये फोटो हमेशा के लिए नहीं रहतीं। सामने वाला जैसे ही फोटो देखता है, यह गायब हो जाती है। यही वजह है कि लोग इसे Instagram का Snapchat जैसा फीचर भी कह रहे हैं। हालांकि Meta ने इसमें Instagram का अपना अलग एक्सपीरियंस जोड़ने की कोशिश की है। आइए जानते हैं इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स (Instagram Instants) क्या है और यह कैसे काम करता है?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स क्या है ?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स एक disappearing photo sharing फीचर है। इसका मतलब है कि आप फोटो क्लिक करके तुरंत किसी दोस्त, क्लोज फ्रेंड्स ग्रुप या म्यूचुअल फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकते हैं और फोटो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाती है। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज से पूरी तरह अलग है। Stories 24 घंटे तक दिखाई देती हैं और आपके सभी फॉलोअर्स उन्हें देख सकते हैं, जबकि Instants सिर्फ उन्हीं लोगों तक सीमित हैं जिन्हें आपने चुना है। यह ज्यादा निजी और पर्सनल अनुभव देता है। Meta का कहना है कि यह फीचर minimal editing कॉन्सेप्ट पर आधारित है यानी यहां आपको भारी फिल्टर, एडवांस एडिटिंग या डिजाइनिंग टूल्स नहीं मिलेंगे। फोटो जैसी क्लिक होगी, वैसी ही शेयर होगी। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है, क्योंकि इससे कंटेंट ज्यादा रियल और नेचुरल महसूस होता है।

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स क्यों हो रहा है लोकप्रिय?

पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया यूजर्स की आदतों में बड़ा बदलाव आया है। लोग अब हमेशा परफेक्ट पोस्ट बनाने की बजाय जल्दी और असली मोमेंट्स शेयर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर Gen Z यूजर्स अब ऐसे प्लेटफॉर्म्स की तरफ बढ़ रहे हैं जहां कम दबाव और ज्यादा निजीपन हो। Instagram Instants इसी जरूरत को पूरा करता है। यहां आपको लाइक्स, व्यूज या एल्गोरिद्म की चिंता नहीं करनी पड़ती है। आप सिर्फ फोटो क्लिक करते हैं और दोस्तों के साथ शेयर कर देते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए भी उपयोगी है, जो अपनी जिंदगी के छोटे और मजेदार पलों को सिर्फ करीबी लोगों तक सीमित रखना चाहते हैं।

Instagram Instants कैसे पोस्ट करें?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स पोस्ट करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Instagram ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन के नीचे दिखाई देने वाले Messages बटन पर टैप करें या स्वाइप करके सीधे Instagram Inbox में जाएं। अब नीचे दाईं तरफ दिखाई देने वाले Plus (+) आइकन पर क्लिक करें।

इसके बाद New Instant पेज खुलेगा, जहां आपका कैमरा फीड दिखाई देगा। अब आप तुरंत फोटो क्लिक कर सकते हैं और उसे Instagram Instants के रूप में शेयर कर सकते हैं। फोटो क्लिक करने के बाद इसे अपने Close Friends या Mutuals के साथ शेयर किया जा सकता है।

अगर आपने गलती से कोई फोटो पोस्ट कर दी है या बाद में उसे हटाना चाहते हैं, तो Your Instants सेक्शन में जाकर उस फोटो को डिलीट किया जा सकता है।

Instagram Instants Recap कैसे बनाएं?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स में Recap फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी पुरानी Instants फोटो का छोटा कलेक्शन तैयार कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले Instagram ऐप ओपन करें और Inbox सेक्शन में जाएं।
  • अब नीचे दाईं तरफ मौजूद Plus (+) आइकन पर टैप करें। अगर आपके इनबॉक्स में कोई अनदेखी Instant मौजूद है, तो वहां Plus आइकन की जगह फोटो दिखाई दे सकती है।
  • Instagram Instants कैमरा खुलने के बाद ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाले चार छोटे बॉक्स वाले आइकन पर टैप करें। इसके बाद Your Instants पेज खुल जाएगा, जहां आपकी सभी शेयर की गई Instants दिखाई देंगी।
  • अब जिन फोटो को Recap में शामिल करना है उन्हें चुनें और नीचे दिखाई देने वाले Create Recap बटन पर टैप करें। इसके बाद Instagram आपको इस Recap को सीधे अपनी Story पर शेयर करने का विकल्प भी देता है।

Instagram Instants को बंद कैसे करें?

अगर आप अपने Inbox में इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स नहीं देखना चाहते हैं, तो Meta ने इसे बंद करने का विकल्प भी दिया है।

  • इसके लिए सबसे पहले Instagram ऐप ओपन करें और अपनी Profile पर जाएं। आप स्क्रीन के नीचे दाईं तरफ दिखाई देने वाली प्रोफाइल फोटो पर टैप करके वहां पहुंच सकते हैं।
  • अब ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाली तीन लाइन (Hamburger Menu) पर टैप करें। इसके बाद Settings and Activity का पेज खुल जाएगा।
  • अब नीचे स्क्रॉल करें और What You See सेक्शन में जाएं। यहां Content Preferences ऑप्शन पर टैप करें। अब आपको Hide Instants in Inbox नाम का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प को ऑन करते ही आपके Instagram Inbox में Instants दिखना बंद हो जाएंगे। अगर बाद में दोबारा इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यही स्टेप्स फॉलो करके इसे फिर से ऑन किया जा सकता है।

फोटो देखने के बाद क्या होता है?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स की सबसे खास बात यही है कि फोटो हमेशा के लिए नहीं रहती है। सामने वाला यूजर जैसे ही फोटो देख लेता है, वह गायब हो जाती है। इससे बातचीत ज्यादा निजी और सुरक्षित महसूस होती है। हालांकि Meta ने यूजर्स के लिए एक निजी Archive सिस्टम भी जोड़ा है। आपकी शेयर की गई Instants फोटो एक साल तक प्राइवेट आर्काइव में सेव रहती हैं यानी अगर बाद में आप पुरानी Instants देखना चाहें, तो ऐसा कर सकते हैं। यही नहीं, इंस्टाग्राम इन पुरानी Instants से Recap भी तैयार करने का विकल्प देता है यानी आप अपने खास मोमेंट्स का छोटा फोटो कलेक्शन बनाकर स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं।

Instagram Instants और Snapchat में क्या अंतर है?

कई लोग इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स् को सीधे स्नैपचैट का कॉपी फीचर मान रहे हैं, लेकिन दोनों में कुछ बड़े अंतर भी हैं। Snapchat पूरी तरह disappearing content पर आधारित प्लेटफॉर्म है, जबकि इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स सिर्फ Instagram के अंदर मौजूद एक अतिरिक्त फीचर है। Instagram ने इसे ज्यादा बातचीत और दोस्ती पर केंद्रित बनाने की कोशिश की है। यहां रिएक्शन और रिप्लाई सीधे डीएम में आते हैं, जिससे बातचीत ज्यादा सहज लगती है। इसके अलावा, Instagram का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स को अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिन लोगों के दोस्त पहले से इंस्टाग्राम पर हैं, उनके लिए यह फीचर ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाता है।

Instagram Instants के प्रमुख फीचर्स

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स में कई छोटे लेकिन उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स फोटो के साथ कैप्शन जोड़ सकते हैं। फोटो को तुरंत Undo करने का विकल्प भी मिलता है, ताकि गलती से भेजी गई फोटो हटाई जा सके। अगर किसी यूजर को यह फीचर पसंद नहीं आता है, तो वह इसे बंद भी कर सकता है। Instagram Settings में जाकर Hide Instants in Inbox ऑप्शन ऑन करने पर ये disappearing photos दिखनी बंद हो जाती हैं। इसके अलावा, Meta ने Instants के लिए अलग स्टैंडअलोन ऐप भी पेश किया है, जो समान अनुभव देता है।

क्या भारत में उपलब्ध है फीचर?

जी हां, इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स भारत में Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। Meta इस फीचर को धीरे-धीरे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा रहा है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

क्या बदल सकता है सोशल मीडिया का अनुभव?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स यह दिखाता है कि सोशल मीडिया का फोकस अब सिर्फ पब्लिक पोस्ट और वायरल कंटेंट पर नहीं रह गया है। लोग अब ज्यादा निजी, असली और कम दबाव वाले डिजिटल अनुभव चाहते हैं।

यही वजह है कि Meta अब ऐसे फीचर्स पर जोर दे रहा है, जो यूजर्स को दोस्तों के साथ ज्यादा रियल तरीके से जोड़ सकें। Instagram Instants आने वाले समय में खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है, क्योंकि यह परफेक्ट सोशल मीडिया इमेज की बजाय रीयल मोमेंट्स पर ज्यादा ध्यान देता है।

The post Instagram Instants कैसे काम करता है? जानें फोटो शेयरिंग को कैसे बना रहा ज्यादा प्राइवेट, रियल और मजेदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-instants-what-it-is-how-it-works-features-and-more/feed/ 0
Instagram Reels को अपनी भाषा में कैसे सुनें? जानें Voice Translate फीचर कैसे करता है काम https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-voice-translate-instagram-reels/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-voice-translate-instagram-reels/#respond Tue, 03 Mar 2026 11:31:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191494 इंस्टाग्राम (Instagram) लगातार नए AI फीचर्स जोड़ रहा है, ताकि अलग-अलग भाषाओं के यूजर्स आसानी से कंटेंट समझ सकें। इसी कड़ी में Meta AI आधारित एक नया फीचर आया है, जो आपको Instagram Reels को अपनी पसंदीदा भाषा में सुनने की सुविधा देता है। अब अगर कोई क्रिएटर स्पेनिश, इंग्लिश या किसी भारतीय भाषा में […]

The post Instagram Reels को अपनी भाषा में कैसे सुनें? जानें Voice Translate फीचर कैसे करता है काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंस्टाग्राम (Instagram) लगातार नए AI फीचर्स जोड़ रहा है, ताकि अलग-अलग भाषाओं के यूजर्स आसानी से कंटेंट समझ सकें। इसी कड़ी में Meta AI आधारित एक नया फीचर आया है, जो आपको Instagram Reels को अपनी पसंदीदा भाषा में सुनने की सुविधा देता है। अब अगर कोई क्रिएटर स्पेनिश, इंग्लिश या किसी भारतीय भाषा में Reel बनाता है, तो आप उसे अपनी भाषा में डब करके सुन सकते हैं, बशर्ते क्रिएटर ने उस Reel को Meta AI की मदद से पहले से ट्रांसलेट किया हो। सबसे दिलचस्प बात यह है कि Instagram ने सिर्फ वॉयस ट्रांसलेशन ही नहीं जोड़ा है, बल्कि एक AI Lip-Sync फीचर भी शामिल किया है। इससे डब की गई आवाज के साथ क्रिएटर के होंठों की मूवमेंट भी काफी नेचुरल दिखती है, जिससे वीडियो ज्यादा ऑथेंटिक लगता है।

Instagram Reels में Voice Translate कैसे करें?

अगर आप किसी Reel को अपनी भाषा में सुनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • स्टेप-1: अपने स्मार्टफोन में Instagram ऐप लॉन्च करें और नीचे मौजूद Reels टैब पर जाएं।
  • स्टेप-2: सभी Reels में यह फीचर उपलब्ध नहीं होता है। आपको वही Reel चुननी होगी जिसे क्रिएटर ने Meta AI से डब किया हो।

How to Voice Translate Instagram Reels

  • स्टेप-3: अगर Reel ट्रांसलेट की गई है, तो आपको वीडियो पर Translated with Meta AI का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर टैप करें।
  • स्टेप-4: अब अपनी मनचाही भाषा चुनें। Reel तुरंत नई भाषा में प्ले होने लगेगी।

How to Voice Translate Instagram Reels

अगर ट्रांसलेशन सटीक न लगे, तो आप कभी भी ओरिजिनल ऑडियो पर वापस जा सकते हैं।

Instagram Reels में AI Translation बंद कैसे करें?

अगर आप Voice या Text Translation फीचर को बंद करना चाहते हैं, तो ये तरीका अपनाएं:

तरीका 1: ऐप सेटिंग्स से बंद करें

  • स्टेप-1: Instagram ऐप को ओपन करें और नीचे दाईं तरफ मौजूद अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • स्टेप-2: ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन लाइन (Hamburger Menu) पर टैप करें।
  • स्टेप-3: “Language and Translation” ऑप्शन पर जाएं।

How to Voice Translate Instagram Reels

  • स्टेप-4: अब “Translate text on reels” और “Translate voice” टॉगल स्विच को ऑफ कर दें।

How to Voice Translate Instagram Reels

तरीका 2: Reel देखते समय बंद करें

  • स्टेप-1: Reel प्ले करते समय नीचे दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स (⋯) पर टैप करें।
  • स्टेप-2: “Translations” ऑप्शन को चुनें।
  • स्टेप-3: टेक्स्ट और वॉयस ट्रांसलेशन टॉगल बंद कर दें।

किन भाषाओं में उपलब्ध है Voice Translation?

यह फीचर धीरे-धीरे (phased rollout) अलग-अलग देशों में जारी किया जा रहा है, इसलिए हो सकता है कि यह अभी हर जगह उपलब्ध न हो।

  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • स्पेनिश
  • पुर्तगाली
  • बंगाली
  • तमिल
  • तेलुगु
  • कन्नड़
  • मराठी

आने वाले समय में और भाषाएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

AI की मदद से Instagram अब भाषा की दीवारें तोड़ने की कोशिश कर रहा है। Voice Translation और AI Lip-Sync जैसे फीचर्स से कंटेंट ज्यादा ग्लोबल और एक्सेसिबल बन रहा है। अगर आपके पास यह फीचर उपलब्ध है, तो इसे जरूर आजमाएं। हो सकता है आपकी पसंदीदा विदेशी भाषा वाली Reel अब आपकी अपनी भाषा में और भी मजेदार लगे!

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या मैं हर Instagram Reel को ट्रांसलेट कर सकता/सकती हूं?

नहीं। ट्रांसलेट ऑप्शन केवल उन्हीं Reels पर दिखाई देगा जिन्हें क्रिएटर ने Meta AI की मदद से पहले से डब किया हो।

Reel की भाषा कैसे बदलें?

Reel पर “Translated with Meta AI” पर टैप करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुन लें।

क्या मैं ट्रांसलेट की गई Reel को वापस ओरिजिनल में बदल सकता/सकती हूं?

हां, आप किसी भी समय मूल ऑडियो पर वापस जा सकते हैं।

Voice Translation बंद कैसे करें?

Instagram > Profile > Menu > Language and Translation पर जाएं और “Translate voice” टॉगल ऑफ कर दें।

क्या यह फीचर सभी देशों में उपलब्ध है?

यह फीचर धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्रों में जारी किया जा रहा है, इसलिए हो सकता है कि आपके क्षेत्र में अभी उपलब्ध न हो।

क्या AI Lip-Sync हमेशा सटीक काम करता है?

अधिकांश मामलों में लिप मूवमेंट काफी नेचुरल दिखती है, लेकिन कभी-कभी हल्का अंतर महसूस हो सकता है।

The post Instagram Reels को अपनी भाषा में कैसे सुनें? जानें Voice Translate फीचर कैसे करता है काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-voice-translate-instagram-reels/feed/ 0
Instagram ने लॉन्च किया टीन अकाउंट, जानें कैसे हैं फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-teen-accounts-indian-users-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-teen-accounts-indian-users-features/#respond Wed, 12 Feb 2025 04:37:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166674 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंस्टाग्राम ने आज घोषणा की है कि वह भारत में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए टीन अकाउंट्स ला रहा है। कंपनी ने पहली बार पिछले साल टीन अकाउंट्स पेश किए थे। हालांकि, उस समय ये अकाउंट्स केवल अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में उपलब्ध थे। वहीं, अब लगभग पांच महीने बाद मेटा का यह फोटो और […]

The post Instagram ने लॉन्च किया टीन अकाउंट, जानें कैसे हैं फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • इंस्टाग्राम भारत में टीन अकाउंट शुरू कर रहा है।
  • टीन अकाउंट में कम रिस्ट्रिक्टिव सेटिंग में बदलाव के लिए माता-पिता की अनुमति की आवश्यकता होती है।
  • टीन अकाउंट में रेगुलर उपयोग सीमा और प्रतिबंधात्मक सामग्री सेटिंग डिफॉल्ट रूप से सेट होती हैं।

इंस्टाग्राम ने आज घोषणा की है कि वह भारत में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए टीन अकाउंट्स ला रहा है। कंपनी ने पहली बार पिछले साल टीन अकाउंट्स पेश किए थे। हालांकि, उस समय ये अकाउंट्स केवल अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में उपलब्ध थे। वहीं, अब लगभग पांच महीने बाद मेटा का यह फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म इस फीचर को भारत में ला रहा है।

टीन अकाउंट्स के साथ 16 साल से कम उम्र के यूजर्स को कुछ विशिष्ट सेटिंग्स बदलने और ऐप में कुछ प्रतिबंधित फीचर्स का उपयोग करने के लिए अपने माता-पिता या अभिभावकों की अनुमति लेनी होगी।

इंस्टाग्राम टीन अकाउंट के फीचर्स

  • इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि टीन अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट सेट किए जाते हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स को अपने फॉलोअर्स को स्वीकृत करना होगा और जो लोग उन्हें फॉलो नहीं करते हैं वे उनके द्वारा प्लेटफार्म पर पोस्ट किए गए कंटेंट को देख या उस पर इंटरैक्ट नहीं कर सकेंगे।
  • टीन अकाउंट्स यूजर्स केवल उन अकाउंट्स से संदेश प्राप्त कर सकते हैं जिन्हें वे फॉलो करते हैं या जिनसे वे पहले से जुड़े हुए हैं।
  • इंस्टाग्राम का कहना है कि टीन अकाउंट्स को डिफॉल्ट रूप से सबसे प्रतिबंधित कंटेंट सेटिंग्स के तहत रखा जाता है। ये सेटिंग्स उन्हें संवेदनशील कंटेंट तक पहुंचने से रोकती हैं।
  • किशोर खातों वाले यूजर्स को एक अधिसूचना मिलती है जो उन्हें रोज उपयोग के 60 मिनट बाद ऐप से बाहर निकलने के लिए कहती है।
  • टीन अकाउंट में स्लीप मोड रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक चालू रहता है। यह रात भर नोटिफिकेशन और डी.एम. को म्यूट कर देता है।
  • टीन अकाउंट्स में टैगिंग या मेंशन को सीमित कर दिया गया है, जिन्हें यूजर पहले से ही फॉलो करते हैं।
  • इंस्टाग्राम ने टीन अकाउंट्स में डिफॉल्ट रूप से एंटी-बुलिंग फीचर, हिडन वर्ड्स को भी सक्षम किया है।
  • जिन्हें नहीं पता, उनके लिए हिडन वर्ड्स फीचर यूजर्स को कमेंट, मैसेज रिक्वेस्ट और सुझाए गए पोस्ट से शब्दों, वाक्यांशों और इमोजी को फिल्टर करने देता है।

Instagram

इंस्टाग्राम टीन अकाउंट्स: माता-पिता के लिए निगरानी वाली सुविधाएं

इंस्टाग्राम पर टीन अकाउंट माता-पिता के लिए कई तरह के निगरानी सुविधाएं देता है। जिससे उन्हें अपने बच्चों के अकाउंट पर नजर रखने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके अकाउंट की सेटिंग में बदलाव करने की सुविधा मिलती है।

  • इंस्टाग्राम का कहना है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कम प्रतिबंधात्मक सेटिंग में किसी भी बदलाव के लिए माता-पिता की मंजूरी की आवश्यकता होगी।
  • माता-पिता 16 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए पर्यवेक्षण सुविधाएं (supervision features) भी सक्षम कर सकते हैं।
  • नए पर्यवेक्षण टूल के साथ, माता-पिता बिना कंटेंट को देखे उन लोगों की सूची देख सकते हैं जिन्हें उनके बच्चों ने पिछले सात दिनों में मैसेज भेजा है।
  • माता-पिता द्वारा निर्धारित रोज की उपयोग सीमा तक पहुंचने के बाद बच्चे इंस्टाग्राम तक नहीं पहुंच पाएंगे।
  • माता-पिता दिन या रात में विशिष्ट समय पर इंस्टाग्राम तक पहुंच को प्रतिबंधित भी कर सकते हैं।

The post Instagram ने लॉन्च किया टीन अकाउंट, जानें कैसे हैं फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-teen-accounts-indian-users-features/feed/ 0
Instagram ने 3 मिनट लंबी रील्स, नए एडिट ऐप और अन्य खूबियों का किया ऐलान, जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-3-minute-reels-new-edits-app-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-3-minute-reels-new-edits-app-details/#respond Mon, 20 Jan 2025 11:54:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164897 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Instagram में एक बड़ा अपग्रेड किया जा रहा है, जिसमें तीन मिनट लंबी रील्स, अपडेटेड प्रोफाइल ग्रिड और ‘रील्स’ टैब के अंदर एक समर्पित फ्रेंड्स फीड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, इंस्टाग्राम ने वीडियो एडिट करने के लिए एक नया ऐप पेश किया है। इन सुविधाओं की घोषणा इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने […]

The post Instagram ने 3 मिनट लंबी रील्स, नए एडिट ऐप और अन्य खूबियों का किया ऐलान, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • रील लवर्स के लिए इंस्टाग्राम पर बड़ा अपग्रेड आया है।
  • अब Instagram पर रील्स की सीमा 90 सेकंड से हुई 3 मिनट हो गई है।

Instagram में एक बड़ा अपग्रेड किया जा रहा है, जिसमें तीन मिनट लंबी रील्स, अपडेटेड प्रोफाइल ग्रिड और ‘रील्स’ टैब के अंदर एक समर्पित फ्रेंड्स फीड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, इंस्टाग्राम ने वीडियो एडिट करने के लिए एक नया ऐप पेश किया है। इन सुविधाओं की घोषणा इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने प्लेटफार्म पर कई पोस्ट के जरिए की है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इंस्टाग्राम पर तीन मिनट लंबी रील्स

अभी तक इंस्टाग्राम यूजर प्लेटफॉर्म पर 90 सेकंड तक की रील अपलोड कर सकते हैं। अब इस सीमा को बढ़ाकर तीन मिनट कर दिया गया है। याद दिला दें कि इंस्टाग्राम ने सबसे पहले अगस्त 2020 में TikTok को टक्कर देने के लिए रील पेश की थी। उस समय रील सिर्फ 15 सेकंड की थी। समय के साथ कंपनी ने सीमा बढ़ाकर 90 सेकंड कर दी, जिसे एक बार फिर बदला गया है।

iOS के लिए नया Instagram Edits ऐप

  • मोसेरी ने एक नए एडिट ऐप की भी घोषणा की जिसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए अपने स्मार्टफोन पर वीडियो एडिट करना आसान बनाना है।
  • एडिटिंग सुविधाओं के अलावा, क्रिएटर्स को प्रेरणा और शुरुआती विचारों को ट्रैक करने और हाई कैमरा क्वालिटी के लिए समर्पित टैब तक पहुंच मिलेगी।
  • Instagram का नया एडिट ऐप क्रिएटर्स के साथ इस ऐप का उपयोग करके बनाए गए और साझा किए गए वीडियो के प्रदर्शन के बारे में जानकारी भी शेयर करेगा।
  • जहाँ तक उपलब्धता का सवाल है, मोसेरी ने कहा कि ऐप को ऐप स्टोर के माध्यम से iPhones पर प्रीऑर्डर किया जा सकता है और यह जल्द ही Android पर उपलब्ध होगा।
  • उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “ऐप अगले महीने तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं होगा और इस बीच हम कुछ वीडियो क्रिएटर्स के साथ काम करने जा रहे हैं ताकि उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की जा सके और अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।”

इंस्टाग्राम पर आने वाले हैं और भी फीचर

इंस्टाग्राम पर एक अलग पोस्ट में, मोसेरी ने कहा कि कंपनी रील्स में एक नया फीचर ला रही है, जो ग्राहकों को एक समर्पित फीड तक पहुँचने में सक्षम करेगा, जिसमें वे अपने दोस्तों द्वारा पसंद की गई सभी रील्स देख पाएंगे।

रील्स में यह समर्पित फीड उपयोगकर्ताओं को अपने मित्र द्वारा पसंद की गई रील में एक नोट जोड़ने और उनके साथ बातचीत शुरू करने की सुविधा भी देगा। हालांकि यह नया फीचर शुरुआत में चुनिंदा देशों में उपलब्ध होगा। मोसेरी ने अपने पोस्ट में समर्थित देशों की सूची शेयर नहीं की है। इन सुविधाओं के अलावा, Instagram ने प्रोफाइल पर एक लंबा ग्रिड पेश किया है। यह यूजर्स को अपने पूरे ग्रिड को फिर से व्यवस्थित करने और सीधे अपने ग्रिड पर पोस्ट शेयर करने देने के लिए एक टूल भी बना रहा है।

इंस्टाग्राम हेड ने बताया हमने लंबे ग्रिड से शुरुआत की क्योंकि इस समय इंस्टाग्राम पर अपलोड की जाने वाली ज्यादातर तस्वीरें और वीडियो वर्टिकल होती हैं और आयताकार उन तस्वीरों और वीडियो को बेहतर तरीके से दिखाते हैं

आखिर में, इंस्टाग्राम हाइलाइट्स को ग्रिड में ले जाने और उन्हें टैब के रूप में जोड़ने की योजना बना रहा है।

The post Instagram ने 3 मिनट लंबी रील्स, नए एडिट ऐप और अन्य खूबियों का किया ऐलान, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-3-minute-reels-new-edits-app-details/feed/ 0
16 साल से कम उम्र वालों का सोशल मीडिया होगा बैन, इस देश से हुई शुरुआत https://www.91mobiles.com/hindi/social-media-ban-in-australia-for-children-under-16/ https://www.91mobiles.com/hindi/social-media-ban-in-australia-for-children-under-16/#respond Wed, 13 Nov 2024 13:30:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159327 ऑस्ट्रेलियन सरकार बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पॉलिसी ला रही है जिसे साल 2025 तक लागू किया जा सकता है।

The post 16 साल से कम उम्र वालों का सोशल मीडिया होगा बैन, इस देश से हुई शुरुआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सोशल मीडिया की लत तेजी से फैलती जा रही है। आज हर उम्र के लोग Social Media से जुड़ें है। कुछ कंटेट बनाते हैं तो कुछ कंटेट देखते हैं। 3 साल के छोटे बच्चे से लेकर 60 साल के बूढ़ें सभी अपने फोन में अंगूठा स्क्रॉल करते नज़र आते हैं। सोशल मीडिया से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे असर को समझते हुए अब 16 साल के कम आयु वालों का सोशल मीडिया पर बैन हो सकता है।

Social Media Ban

16 साल के कम आयु वालों का सोशल मीडिया बैन ऑस्ट्रेलिया में होगा। ऑस्ट्रेलियन पीएम एंथनी एल्बानीस ने घोषणा की है कि सरकार देश के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए पॉलिसी ला रही है जिसे साल 2025 तक लागू किया जा सकता है। सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर यह बहुत बड़ा फैसला किया है जिसे लेकर हर ओर चर्चाऐं हो रही है। कुछ लोग इसे सही तो कुछ इसे गलत बता रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एल्बानीस का कहना कि सोशल मीडिया का बेलगाम इस्तेमाल मनुष्य के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। यह बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है और युवाओं के लिए भी खतरनाक है। वहां की सरकार द्वारा लाया जा रहा यह कानून बिना किसी छूट के Instagram, Facebook, TikTok, X (Twitter) और YouTube जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर आयु सीमा को अनिवार्य रूप से लागू करेगा।

क्या युवाओं को भटका रहा है सोशल मीडिया?

यह प्रश्न वाकई में बहुत बड़ा है, जिसपर हर किसी की ​अलग-अलग राय हो सकती है। अगर इंस्टाग्राम की ही बात करें तो यह सच है कि इस ऐप को स्क्रॉल करते वक्त अचानक से कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो आपत्तिजनक होता है। Instagram reels बनाने के चक्कर में भी बहुत से लोग खुद को जोखिम में डाल लेते हैं। बीते दिनों भारत में कुछ ऐसे हादसे भी हुए हैं जहां खुद को Influencer करने वाले युवा अपनी जान गवां चुके हैं।

tiktok removed from android google play store apple chinese apps ban in india

TikTok इंडिया में बैन हो चुका है और इस ऐप के चलते भी देश में कई तरह के बवाल पैदा हो चुके हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर मौजूद बहुत सा ऐसा कंटेंट भी है जो बच्चों और युवाओं को भटका रहा है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी की जाने वाली यह नई पॉलिसी वाकई में कठोर है और टीनऐजर इससे शायद नाराज़ भी होंगे।

बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि 16 साल के कम उम्र वालों का सोशल मीडिया बैन का विचार कितना सफल हो पाता है। हो सकता है कि ऑस्ट्रेलिया से सीख लेते हुए भारत व अन्य देशों में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई कठोर नीति बनाई जाए। Australia Social Media Ban के इस मुद्दे पर आपकी राय क्या है हमें जरूर बताएं

The post 16 साल से कम उम्र वालों का सोशल मीडिया होगा बैन, इस देश से हुई शुरुआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/social-media-ban-in-australia-for-children-under-16/feed/ 0
इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करें (2025), बेस्ट तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-reels-download-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-reels-download-kaise-kare/#respond Fri, 14 Jun 2024 07:14:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=143792 इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स देखकर अगर आपका मन भी इसे डाउनलोड करने का करता है, तो अब इंस्टाग्राम को डाउनलोड करने का प्रोसेस आसान हो गया है। इसके लिए न तो आपको रील्स का लिंक कॉपी-पेस्ट करना है और न ही किसी […]

The post इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करें (2025), बेस्ट तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स देखकर अगर आपका मन भी इसे डाउनलोड करने का करता है, तो अब इंस्टाग्राम को डाउनलोड करने का प्रोसेस आसान हो गया है। इसके लिए न तो आपको रील्स का लिंक कॉपी-पेस्ट करना है और न ही किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत है। आप इंस्टाग्राम के पब्लिक अकाउंट पर शेयर किए रील्स को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको यहां विस्तार से बताते हैं इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड (Instagram Reels download) करने का बेहद आसान तरीकाः

इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करें

इस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने के कई तरीके मौजूद हैं। पहले जानते हैं अपने खुद के फीड से कैसे इस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन और आईफोन पर इंस्टाग्राम ऐप (Instagram app) को ओपन करें। फिर नीचे से रील्स टैब (Reels tab) पर जाएं।
स्टेप-2: अब उस रील को ओपन करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप-3: यहां नीचे दाहिनी तरफ एयरप्लेन आइकन (airplane icon) पर टैप करें।

स्टेप-4:आपको सबसे नीचे कई सारे ऑप्शंस के साथ डाउनलोड (download) का विकल्प भी दिखाई देगा।स्टेप-5: डाउनलोड वाले ऑप्शन पर टैप करें। फिर रील की डाउनलोडिंग आपके डिवाइस पर शुरू हो जाएगी।

instagram reels download hindi

इसके अलावा, इंस्टाग्राम रील्स को सहेजने के लिए एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर स्क्रीन रिकॉर्डर की मदद भी ले सकते हैं। एंड्रॉयड डिवाइस पर नोटिफिकेशन शेड को नीचे खींचें और फिर क्विक सेटिंग्स का विकल्प में स्क्रीन रिकॉर्डर आइकन पर टैप करें और रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए इस्टाग्राम रील को खोलें। वहीं आईफोन में कंट्रोल सेंटर में जाएं और ग्रे रिकॉर्ड आइकन पर टैप करें, फिर 3 सेकंड की काउनडाउन की प्रतीक्षा करें, फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। कंट्रोल सेंटर से बाहर निकलें और इंस्टाग्राम ऐप पर जाएं और रील चलाएं। अंत में रिकॉर्डिंग रोकने के लिए कंट्रोल सेंटर को ओपन करें फिर लाल रिकॉर्ड बटन पर टैप करें।

इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करें (3rd party app se)

इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी डाउनलोडर ऐप्स की मदद ले सकते हैं और ये उपयोग भी काफी आसान हैः

  • इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी डाउनलोडर का उपयोग कर सकते हैं। iOS डिवाइस के लिए जहां InstaSave, InstDown और InSave जैसे कई डाउनलोडर ऐप्स मौजूद हैं, वहीं आप एंड्रॉयड के लिए Reels video downloader for Ig, Video Downloader, download vid, ETM Video Downloader जैसे ऐप का उपयोग कर सकते हैं या फिर फास्टडीएल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।Instagram Videos Download
  • डिवाइस पर इंस्टाग्राम डाउनलोड ऐप डाउनलोड करने के बाद जिस रील को डाउनलोड करना चाहते हैं उसका लिंक कॉपी करें और डाउनलोडर ऐप में इसे पेस्ट कर दें। इसके बाद वह इंस्टाग्राम रील डिवाइस में डाउनलोड होने शुरू हो जाएगा।

इंस्टाग्राम रील्स बाद में देखने के लिए कैसे सेव करें

यदि आप इंस्टाग्राम रील्स को बाद में देखने के लिए सेव करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले उस इंस्टाग्राम रील्स को ओपन करें, जिसे आप सेव करना चाहते हैं। फिर तीन डॉट वाले आइकन पर टैप करें।
स्टेप-2: इसके बाद आपको यहां सेव का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें और रील सेव हो जाएगी।

instagram reels download hindi
स्टेप-3: अब सेव किए गए रील्स को देखने के लिए प्रोफाइल पेज पर जाएं और ऊपर दाईं ओर हैमबर्गर मेनू पर टैप करें। फिर सेव्ड पर टैप करें। यहां पर आपको सेव किए गए रील्स दिखाई देंगे, जिसे प्ले कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या Instagram Reels को डाउनलोड किया जा सकता है?

हां, आप अपनी पसंदीदा ट्रेंडिंग इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहें, तो अपने आईफोन, एंड्रॉयड या डेस्कटॉप पर भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप अपनी फीड से रील डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरल और व्यावहारिक तरीके मौजूद हैं, लेकिन अन्य खातों से रील्स डाउनलोड करने के बारे में क्या? हाल तक, यूजर को मूल टूल का उपयोग करके अन्य यूजर्स के पब्लिक खातों से इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन यह सुविधा अब यूएस में पेश की गई है। वहीं अन्य देशों में पब्लिक खातों से रील्स डाउनलोड करने में लिमिटेशन का सामना करना पड़ सकता है।

क्या इंस्टाग्राम रील्स को हाई वीडियो रिजॉल्यूशन के साथ डाउनलोड कर सकते हैं?

इंस्टाग्राम रील्स के लिए अनुशंसित रिजॉल्यूशन 1080 x 1920p है। आमतौर पर यूजर्स 720p रिजॉल्यूशन तक रील वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यदि क्रिएटर्स ने रील को हाई रिजॉल्यूशन (1080p) में जारी किया है, तो ऐसी रील्स को भी डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या डाउनलोड किए जा सकने वाले वीडियो की संख्या पर कोई सीमा है?

यदि रील्स डाउनलोड के लिए उपलब् है, तो डाउनलोड किए जा सकने वाले वीडियो की संख्या की सीमा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

क्या मैं किसी भी यूजर्स से रील्स वीडियो डाउनलोड कर सकता हूं?

नहीं, रील्स डाउनलोड करने की सुविधा उन पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए उपलब्ध कराई गई है जिन्होंने प्राइवेसी सेटिंग्स में इस फीचर को इनेबल किया है। हालांकि यूजर्स बाद में देखने के लिए रील्स को बुकमार्क या सेव कर सकते हैं।

The post इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करें (2025), बेस्ट तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-reels-download-kaise-kare/feed/ 0
इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड कैसे करें, जानें तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-video-download-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-video-download-kaise-kare/#respond Tue, 28 May 2024 09:03:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=142118 इंस्टग्राम (Instagram) वीडियो और फोटो शेयरिंग के लिए बेहद लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर हाई रिजॉल्यूशन की तस्वीरें और अधिकतम 10 मिनट तक के वीडियो शेयर किए जा सकते हैं। ये फोटो और वीडियो आपकी प्रोफाइल पर तब तक उपलब्ध रहेंगे, जब तक आप उन्हें रखना चाहते हैं या कहें कि जब तक आप […]

The post इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड कैसे करें, जानें तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंस्टग्राम (Instagram) वीडियो और फोटो शेयरिंग के लिए बेहद लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर हाई रिजॉल्यूशन की तस्वीरें और अधिकतम 10 मिनट तक के वीडियो शेयर किए जा सकते हैं। ये फोटो और वीडियो आपकी प्रोफाइल पर तब तक उपलब्ध रहेंगे, जब तक आप उन्हें रखना चाहते हैं या कहें कि जब तक आप उन्हें स्थायी रूप से हटा नहीं देते। यदि यह पब्लिक अकाउंट है, तो इंस्टाग्राम अकाउंट वाला कोई भी व्यक्ति उस वीडियो को देख सकता है, सहेज सकता है और अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकता है। इंस्टाग्राम पर पब्लिक अकाउंट पर मौजूद कोई वीडियो आपको पसंद आती है, तो उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं कैसे  इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड (Instagram Videos Download) कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड कैसे करें

इंस्टाग्राम वीडियो को सेव करने के लिए बहुत सारे थर्ड पार्टी ऐप्स और डाउनलोडर मौजूद हैं। आप चाहें, तो FastDl, igram जैसे डाउनलोडर की मदद ले सकते हैं। इंस्टाग्राम से वीडियो, रील्स, फोटो आदि का डाउनोलड करने के लिए FastDl भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी मदद से लंबी वीडियो और रील्स को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: सबसे पहले इंस्टाग्राम को ओपन करें और उस वीडियो पर जाएं, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप-2: अब उस वीडियो को ओपन करें और ऊपर तीन डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको ‘कॉपी लिंक’ का ऑप्शन मिलेगा। उसे सलेक्ट कर लें।

instagram video download

स्टेप-3:
लिंक को कॉपी करने के बाद अपने पीसी या मोबाइल पर https://fastdl.app/en साइट को ओपन करें। साइट ओपन होने के बाद वीडियो, फोटो, रील्स, स्टोरीज का ऑप्शन होम पेज पर दिखाई देगा। अगर वीडियो को डाउनलोड करना है, तो फिर वीडियो वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Instagram Videos Download
स्टेप-4: अब यहां पर आपने जो लिंक कॉपी किया था, उसे पेस्ट करना है। इसके बाद ‘डाउनलोड’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5: वीडियो आसानी से गैलरी या पीसी में डाउनलोड हो जाएगा।

आप चाहें, तो आईग्राम (https://igram.world/) भी कुछ इसी तरह इंस्टाग्राम वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करें (APP से)

इंस्टाग्राम वीडियो या फिर रील्स को डाउनलोड करने के लिए आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद भी ले सकते हैं। अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, तो फिर Video Downloader for Instagram ऐप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, वहीं अगर आईओएस यूजर हैं, तो फिर Blaze : Browser & File Manager ऐप की मदद ले सकते हैंः

एंड्रॉयड फोन पर इंस्टाग्राम वीडियो को कैसे डाउनलोड करें

स्टेप-1: इंस्टाग्राम वीडियो को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से पहले Video Downloader for Instagram app को डाउनलोड कर लें।

Instagram Videos Download
स्टेप-2: फिर इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें और उस वीडियो को चुनें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप-3: फिर वीडियो के टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट्स पर क्लिक करें, फिर नीचे Copy Link पर क्लिक करें।
स्टेप-4: फिर मोबाइल पर वीडियो डाउनलोडर फॉर इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करने के बाद लिंक को पेस्ट कर दें। इसके बाद वीडियो गैलरी में डाउनलोड हो जाएगी।

आईओएस पर इंस्टाग्राम वीडियो को कैसे डाउनलोड करें

स्टेप-1: सबसे पहले अपने आईओएस डिवाइस पर ऐप स्टोर से Blaze: a Browser & File Manager app को डाउनलोड कर लें।

Instagram Videos Download
स्टेप-2: फिर Instagram ऐप को ओपन करें और जिस वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं, उस वीडियो के टॉप राइट कॉर्नर में तीन डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। नीचे आपको Copy Link को सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-3: Blaze app को ओपन करने के बाद लिंक को पेस्ट कर दें। वीडियो आपकी डिवाइस में सेव हो जाएगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या आप इंस्टाग्राम से कोई वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं?

हां, आप इंस्टाग्राम से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप या तो खुद इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इंस्टाग्राम वीडियो को अपने फोन के साथ-साथ अपने कंप्यूटर पर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

मैं इंस्टाग्राम यूआरएल से वीडियो कैसे डाउनलोड करूं?

अगर आप इंस्टाग्राम यूआरएल से वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए बहुत सारे एप्लिकेशन उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए आप वीडियो डाउनलोड ऐप का उपयोग कर सकते हैं, जहां आप चुने हुए वीडियो यूआरएल को पेस्ट करना होगा। इसके बाद वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।

मैं इंस्टाग्राम रील्स कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

इंस्टाग्राम रील्स के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने डिवाइस पर वीडियो डाउनलोड ऐप को इंस्टॉल कर लें। फिर उस वीडियो के लिंक को कॉपी करें जिसे आप सेव करना चाहते हैं। वीडियो यूआरएल को एप्लिकेशन में पेस्ट करें और डाउनलोड पर क्लिक करें। आपका वीडियो आपके डिवाइस में सहेजा जाएगा और आप जब चाहें इसे देख सकते हैं।

क्या इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करना कानूनी है?

बिना अनुमति के वीडियो डाउनलोड करना इंस्टाग्राम नीतियों के खिलाफ हो सकता है। हालांकि यदि आप वीडियो को प्राइवेट रखते हैं, तो ठीक हो सकता है। कुछ इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता कॉपीराइट का उपयोग करते हैं, इसलिए बिना अनुमति के उनके वीडियो को ऑनलाइन डाउनलोड करना और अपलोड करना अवैध होगा। ध्यान रखें कि कानून क्षेत्राधिकार के अनुसार भिन्न हो सकते हैं और आपके विशिष्ट स्थान में कानूनी आवश्यकताओं के बारे में जागरूक होना और उनका पालन करना जरूरी है।

इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हम अधिकतम कितनी लंबाई का वीडियो साझा कर सकते हैं?

सामान्य यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम अब उन्हें अधिकतम 10 मिनट की अवधि का वीडियो साझा करने की अनुमति देता है।

The post इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड कैसे करें, जानें तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-video-download-kaise-kare/feed/ 0
Instagram Reels में म्यूजिक कैसे जोड़ें, यहां जानें आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-add-music-in-instagram-reels/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-add-music-in-instagram-reels/#respond Fri, 29 Dec 2023 12:31:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=109888 रील्स इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो बनाने का एक शानदार तरीका है। जानें कैसे इंस्टाग्राम रील्स में म्यूजिक को जोड़ा जा सकता है।

The post Instagram Reels में म्यूजिक कैसे जोड़ें, यहां जानें आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आप भी अपने इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) में म्यूजिक जोड़ना चाहते हैं? तरीका बड़ा आसान है। आप चाहें, तो रील्स के साथ ओरिजिनल ऑडियो को जोड़ सकते हैं या फिर कोई अपना पसंदीदा म्यूजिक भी एड कर सकते हैं। वैसे, आजकल ऑडियो वाले रील्स ज्यादा चलन में हैं, जो लोगों का ध्यान भी खूब आकर्षित करते हैं। बता दें कि रील्स इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो बनाने का एक शानदार तरीका है। आइए जान लेते हैं कैसे इंस्टाग्राम रील्स में म्यूजिक को जोड़ा जा सकता है।

Instagram Reels में म्यूजिक जोड़ने का तरीका

आप नीचे दिए गए 10 स्टेप की मदद से अपने इंस्टा रील्स में ऑरिजिनल ऑडियो या फिर म्यूजिक जोड़ सकते हैं:

चरण-1: सबसे पहले डिवाइस पर इंस्टाग्राम ऐप (Instagram app) को ओपन करें। इसके बाद साइन-इन कर लें।

Instagram Reels

चरण-2: इसके बाद नीचे + icon पर टैप करें।

चरण-3: अब आपको साइडबार से Reels वाले ऑप्शन में जाना है, जहां इंस्टाग्राम कैमरा को ओपन करना होगा। इंस्टाग्राम को कैमरा और माइक्रोफोन के लिए एक्सेस देना होगा।
चरण-4: अगर अब यहां पर आप रील बना रहे हैं, तो अपनी स्क्रीन के टॉप पर ऑडियो बटन पर टैप कर सकते हैं।

चरण-5: रील्स में म्यूजिक जोड़ने के लिए म्यूजिक आइकन पर टैप करें।
चरण-6: म्यूजिक ऐंड ऑडियो वाली लिस्ट को ब्राउज करें या फिर किसी खास ट्रैक को भी सर्च कर सकते हैं।
चरण-7: एक बार जब अपना ट्रैक चुन लेते हैं, तो जिस हिस्से का उपयोग करना चाहते हैं, उसे ढूंढने के लिए स्क्रीन के नीचे बायीं या दायीं ओर टाइमलाइन को स्लाइड कर सकते हैं।



चरण-8:
जब आपको लगे कि जो चीज आप ढूंढ रहे हैं, वह मिल जाती है तो अपनी स्क्रीन के ऊपर दायीं ओर Done पर टैप करें।
चरण-9: रील की एडिटिंग खत्म करने के बाद फिर अपनी स्क्रीन के नीचे दायीं ओर नेक्स्ट पर टैप करें।

Instagram Reels

चरण-10:अब आप अपने रील्स के साथ कैप्शन जोड़ सकते हैं, कवर को एडिट कर सकते हैं और उसे लोगों को टैग भी कर सकते हैं। फिर जब आपको लगे कि रील पूरी तरह से तैयार है, तो अपनी स्क्रीन के नीचे दायीं ओर Share बटन पर टैप करें।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या मैं इंस्टाग्राम स्टोरीज में कॉपीराइट म्यूजिक का उपयोग कर सकता हूं?

इंस्टाग्राम ब्लॉग के मुताबिक, आप इंस्टाग्राम स्टोरीज में म्यूजिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टोरीज आपको रिकॉर्ड किए गए और लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस दोनों का उपयोग करने देती हैं। एकमात्र अपवाद वे देश हैं जहां म्यूजिक का उपयोग वर्तमान में सीमित है। आपकी सामग्री में विजुअल कंपोनेंट अवश्य होना चाहिए।

इंस्टाग्राम स्टोरी में म्यूजिक कितने समय तक चलता है?

15 सेकंड। ऐसा करने पर एक नई स्क्रीन खुल जाएगी, जहां आप लोकप्रिय, मूड और शैलियों के अनुसार म्यूजिक सर्च कर सकते हैं। इंस्टाग्राम आपकी इंस्टाग्राम स्टोरीज में उपयोग के लिए लाइसेंस प्राप्त विभिन्न प्रकार के लोकप्रिय म्यूजिक प्रदान करता है। हालांकि आप एक समय में केवल 15 सेकंड (स्टोरीज की लंबाई) तक ही उपयोग कर सकते हैं और जब गाना चल रहा होगा, तो गाने के टाइटल और सूचीबद्ध कलाकार के साथ स्टिकर आपकी कहानी में दिखाया जाएगा।

मुझे इंस्टाग्राम पर केवल सीमित म्यूजिक का विकल्प क्यों देख रहा हैं?

यदि आप केवल सीमित म्यूजिक का ऑप्शन देख सकते हैं, तो यह संभवतः दो चीजों में से एक है। यह आपका प्रोफेशनल अकाउंट है या फिर आपके देश में कॉपीराइट कानून हो सकता है। क्या आपके पास कोई बिजनेस अकाउंट है? ​इंस्टाग्राम बिजनेस अकाउंट के लिए गानों को प्रतिबंधित करता है। आप पर्सनल या क्रिएटर अकाउंट पर स्विच कर सकते हैं।

The post Instagram Reels में म्यूजिक कैसे जोड़ें, यहां जानें आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-add-music-in-instagram-reels/feed/ 0
Instagram को hide कैसे करें, ऐसा करके छुपाएं https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-hide-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-hide-kaise-kare/#respond Tue, 19 Dec 2023 12:50:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=125621 यदि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को छुपाने और अपनी प्राइवेसी को सिक्योर करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो यह गाइड इसमें आपकी मदद कर सकता है।

The post Instagram को hide कैसे करें, ऐसा करके छुपाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि प्राइवेसी की वजह से इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट (Instagram account) छुपाना यानी हाइड करना चाहते हैं, तो यह मुश्किल नहीं है। इस समय इंस्टाग्राम सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। आप यहां फोटो और वीडियो साझा कर सकते हैं और मित्रों व परिवार से जुड़ सकते हैं। जैसे-जैसे इस प्लेटफॉर्म का यूजर बेस बढ़ता जा रहा है, कुछ उसी तरह प्राइवेसी की चिंता भी बढ़ने लगी है। इसी वजह से हो सकता है कि आप इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ लोगों से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट छुपाना चाह रहे हों। यदि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को छुपाने और अपनी प्राइवेसी को सिक्योर करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो यह गाइड इसमें आपकी मदद कर सकता है।

Instagram Account का हाइड करना का तरीका

इंस्टाग्राम अकाउंट को छुपाने के लिए आप अपने अकाउंट को प्राइवेट में स्विच कर सकते हैं या फिर अन्य तरीका का उपयोग भी कर सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में…

Instagram app ऐसे hide करें (Android Phone में)

इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट को हाइड करने का सबसे आसान तरीका है कि अकाउंट को प्राइवेट पर स्विच करना। अपने अकाउंट को प्राइवेट बनाकर यह नियंत्रित कर सकते हैं कि कौन आपको फॉलो कर सकता है या फिर कौन आपके पोस्ट को देख सकता है। आपकी पोस्ट और स्टोरी केवल मौजूदा फॉलोअर्स और आपके द्वारा स्वीकृत नए फॉलोअर्स को ही दिखाई देंगी। एंड्रॉयड (Android) पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: होमपेज के नीचे दायीं ओर ‘प्रोफाइल आइकन’ पर क्लिक करें।
स्टेप-2: फिर प्रोफाइल पेज के ऊपर दायीं ओर हैमबर्गर मेन्यू पर क्लिक करें।
स्टेप-3: सेटिंग्स और प्राइवेसी का चयन करें।
स्टेप-4: फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Who can see your content वाले सेक्शन पर जाएं और Account Privacy पर टैप करें।
how to hide instagram account
स्टेप-5: अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट बनाने के लिए Private Account के आगे वाले बटन को टॉगल करें।
how to hide instagram account

Instagram अकाउंट को कैसे प्राइवेट बनाएं (web browser)

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट बनाने के लिए वेब ब्राउजर की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: अपने इंस्टाग्राम पेज के नीचे बायीं ओर More बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-2: इसके बाद सेटिंग्स वाले ऑप्शन को चुनें।

how to hide instagram account
स्टेप-3: फिर सेटिंग पेज पर Who can see your content वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-4: अकाउंट प्राइवेसी के तहत प्राइवेट अकाउंट के बगल में स्थित टॉगल को ऑन कर दें।

बस इतना ही। इसके बाद आपका इंस्टाग्राम प्राइवेट में स्विच हो जाएगा। हालांकि केवल अकाउंट को प्राइवेट पर सेट करने से छुपाने में मदद नहीं मिलेगी। अपने फॉलोअर्स की सूची में से उन लोगों को अनफॉलो करना होगा, जिसे आप अपने प्रोफाइल तक पहुंचने का एक्सेस नहीं देना चाहते हैं। हालांकि जब आप किसी फॉलोअर्स को हटाते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना नहीं मिलेगी कि आपने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद जब तक वे नया फॉलो रिक्वेस्ट नहीं भेजते और आप उसे स्वीकृत नहीं कर देते, तब तक उन्हें आपकी कंटेंट तक पहुंच नहीं मिलेगी।

Instagram छुपाने के लिए Contact Syncing को कैसे करें डिसेबल

जब आप अपने फोन पर इंस्टाग्राम अकाउंट बनाते हैं, तो आपके फोन के कॉन्टैक्ट सिंक हो जाते हैं। यह दो काम करता है। सबसे पहले आपको अपने कॉन्टैक्ट से अकाउंट का सुझाव मिलेंगे, जिसे फॉलो कर सकते हैं। दूसरा आपका अकाउंट आपके कॉन्टैक्ट के सुझावों में दिखाई देगा। इससे इंस्टाग्राम अकाउंट को अपने कॉन्टैक्ट में मौजूद लोगों से छुपाना मुश्किल हो जाता है। अपना इंस्टाग्राम अकाउंट छुपाने के लिए Contact Syncing को डिसेबल करना होगा। एंड्रॉयड पर इंस्टाग्राम Contact Syncing को डिसेबल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: होम स्क्रीन के नीचे दायीं ओर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
स्टेप-2: फिर प्रोफाइल पेज के ऊपर दायीं ओर हैमबर्गर मेन्यू पर क्लिक करें।
स्टेप-3: सेटिंग्स और प्राइवेसी का चयन करें।
स्टेप-4: सेटिंग्स में योर अकाउंट के अंतर्गत Account Center पर टैप करें।

how to hide instagram account
स्टेप-5: अकाउंट सेंटर में जाने के बाद अकाउंट सेटिंग में Your Information and Permissions पर टैप करें।
how to hide instagram account
स्टेप-6: फिर Upload contacts को सलेक्ट करें।
how to hide instagram account
स्टेप-7: इसे डिसेबल करने के लिए Connect contacts के बगल में स्थित बटन को ऑफ कर दें।
how to hide instagram account

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या मैं अपने इंस्टाग्राम को अस्थायी रूप से छुपा सकता हूं?

हां, आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अस्थायी रूप से छुपा सकते हैं। इसके लिए आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अस्थायी रूप से डिसेबल कर सकते हैं, अपना यूजर नेम और नाम बदल सकते हैं, अपना अकाउंट प्राइवेट बना सकते हैं, अपना प्रोफाइल पिक्चर बदल सकते हैं, कॉन्टैक्ट सिंक को डिसेबल कर सकते हैं या फिर समान खातों के लिए सुझाव को डिसेबल कर सकते हैं। फिर जब भी आप अपना अकाउंट पब्लिक करना चाहें, तो आप normal mode पर लौट सकते हैं।

मैं सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे बना सकता हूं?

सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के लिए आपको अकाउंट बनाते समय सीधे तौर पर आपसे संबंधित किसी भी चीज का उपयोग नहीं करना चाहिए। आपको एक अस्थायी ईमेल आईडी या फोन नंबर का उपयोग करना चाहिए। आप अपने अकाउंट को एक दूसरा यूजर नेम और नाम दे सकते हैं और इसे गुप्त रख सकते हैं।

मैं अपने इंस्टाग्राम को सर्च पर दिखने से कैसे रोक सकता हूं?

यदि आप नहीं चाहते कि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च रिजल्ट में दिखाई दे तो उसे प्राइवेट में स्विच कर लें। जहां तक ​​इंस्टाग्राम पर सर्च की बात है, जब तक आप अपना यूजर नेम और नाम नहीं बदलते, तब तक आपके सर्च को रिजल्ट से बाहर निकालना असंभव है।

मैं अपने इंस्टाग्राम को कब तक अस्थायी रूप से डिसेबल कर सकता हूं?

आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को 30 दिनों तक अस्थायी रूप से निष्क्रिय या निलंबित कर सकते हैं। अपने खाते को स्थायी रूप से हटाए जाने से बचाने के लिए आपको इसे 30 दिनों के भीतर रीएक्टिवेट करना होगा।

The post Instagram को hide कैसे करें, ऐसा करके छुपाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-hide-kaise-kare/feed/ 0
Instagram Reels को Facebook पर share कैसे करें? https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-share-instagram-reels-on-facebook/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-share-instagram-reels-on-facebook/#respond Tue, 28 Nov 2023 11:33:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106019 जब आप अपने इंस्टाग्राम रील को फेसबुक पर शेयर करते हैं, तो इसे रील्स सेक्शन में शेयर किया जाएगा। अगर आपके पास पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट है, तो 18 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाले सभी फेसबुक अकाउंट यूजर Instagram Reels को देख सकते हैं।

The post Instagram Reels को Facebook पर share कैसे करें? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
how to share instagram reels on facebook

आप इंस्टाग्राम पर रील्स (Instagram reelS) बनाते हैं, लेकिन नहीं जानते कि उसे फेसबुक (Facebook) पर कैसे साझा करना है? परेशान मत होइए, तरीका बड़ा सिंपल है। इंस्टाग्राम रील्स को फेसबुक पर शेयर कर न सिर्फ आप बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच सकते हैं, बल्कि यह फॉलोअर्स बढ़ाने का भी एक तरीका हो सकता है। जानें Instagram Reels को Facebook पर शेयर कैसे करें?

ऐसे करें Instagram Reels को Facebook पर शेयर

फेसबुक पर इंस्टाग्राम रील्स साझा करने से पहले यह जरूरी है कि आपका Instagram और Facebook अकाउंट एक-दूसरे से जुड़ा हो। Instagram और Facebook अकाउंट को लिंक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप-1: इंस्टाग्राम अकाउंट से फेसबुक को जोड़ने के लिए आपको अकाउंट सेंटर (Accounts Centre) में जाना होगा
स्टेप-2: इसके लिए आपको पहले अपनी प्रोफाइल में जाने के लिए नीचे दायीं ओर प्रोफाइल या अपना प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करना होगा।
स्टेप-3: इसके बाद टॉप राइट में तीन लाइन वाले hamburger मेन्यू पर टैप करें, फिर ‘सेटिंग ऐंड प्राइवेसी’ में जाएं।
स्टेप-4: यहां ‘अकाउंट सेंटर’ टैप करें।

स्टेप-5: आपको ‘कनेक्टेड एक्सपीरियंस’ का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद ऑन स्क्रीन निर्देशों का पालन करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक से जोड़ सकते हैं।


स्टेप-6:  इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक के साथ जोड़ने के बाद रील्स को शेयर करने के लिए सबसे पहले बायीं तरफ ‘क्रिएट’ (+) पर क्लिक कर रील्स रिकॉर्ड करना शुरू करें।
स्टेप-7: अब अपनी रील शेयर करने से पहले ‘शेयर टू फेसबुक’ के आगे टैप करें। यहां इंस्टाग्राम रील्स को फेसबुक पर शेयर करने के लिए अलाउ करना होगा।

स्टेप-8: आप जिस फेसबुक अकाउंट के साथ अपनी रील शेयर करना चाहते हैं, उसके आगे स्विच बटन पर टैप करें।स्टेप-9: अब आप यहां से चुन लें आप भविष्य में बनाने वाले सभी रील को फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं या फिर केवल करेंट रील को।
स्टेप-10: ऊपर बायीं ओर > पर टैप करें, फिर यहां आपको ‘शेयर’ पर टैप करना होगा।

Instagram Reels को ऑटोमैटिक रूप से फेसबुक पर कैसे शेयर करें 

अगर आप इंस्टाग्राम पर बनाए जाने वाले सभी रील को ऑटोमैटिक रूप से फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप-1: अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए नीचे दायीं ओर प्रोफाइल या प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
स्टेप-2: सबसे ऊपर दायीं ओर hamburger मेन्यू पर क्लिक करें और ‘सेटिंग ऐंड प्राइवेसी’ वाले सेक्शन में जाएं।
स्टेप-3: यहां पर आपको अकाउंट सेंटर में जाने के बाद Sharing across profiles वाले विकल्प पर टैप करें।

स्टेप-4: अब अपने उस अकाउंट को सलेक्ट करें, जिसके माध्यम से अपनी रील्स को साझा करना चाहते हैं, फिर उस अकाउंट को भी सलेक्ट कर लें, जिस पर रील को शेयर करना चाहते हैं।
स्टेप-5: इसके बाद नीचे ‘ऑटोमैटिकली शेयर’ के आगे स्विच बटन पर टैप करें। इसके बाद इंस्टाग्राम पर जिस रील्स को आप शेयर करेंगे, वह ऑटोमैटिकली फेसबुक पर भी शेयर हो जाएगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

फेसबुक पर इंस्टाग्राम रील्स को कौन देख सकता है?

जब आप अपने इंस्टाग्राम रील को फेसबुक पर शेयर करते हैं, तो इसे रील्स सेक्शन में शेयर किया जाएगा। अगर आपके पास पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट है, तो 18 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाले सभी फेसबुक अकाउंट यूजर Instagram Reels को देख सकते हैं। फेसबुक एल्गोरिथम यह निर्धारित करेगा कि कौन से यूजर आपके इंस्टाग्राम रील्स को देख सकते हैं। वहीं यदि आपके पास प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट है, तो फिर फेसबुक पर रील केवल आपके फ्रेंड्स को ही दिखाई देंगे।

क्या फेसबुक के अलावा, दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर इंस्टाग्राम रील्स को शेयर किया जा सकता है?

इंस्टाग्राम सिर्फ फेसबुक ही नहीं, बल्कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रील्स को साझा करने की अनुमति देता है। यदि आप अपने इंस्टाग्राम रील को अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करना चाहते हैं, तो फिर इंस्टाग्राम सेटिंग को चेंज करना होगा। आपको Sharing to other apps या फिर Set up accounts वाले सेक्शन पर जाना होगा। यहां पर आपको दूसरे सोशल मीडिया की लिस्ट (ट्विटर,टम्बलर आदि) दिखाई देगी, जिससे आप लिंक कर सकते हैं।

क्या इंस्टाग्राम पर रील को शेयर करने के बाद फेसबुक पर पोस्ट कर सकता हूं?

हां, आप कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर रील को पहले ओपन करें, फिर स्क्रीन के नीचे स्थित दिए गए ‘शेयर’ बटन पर टैप करें। यहां ‘सेव वीडियो’ करने पर यह आपके फोन के फोटो ऐप में सेव हो जाएगा। इसके बाद रील को फेसबुक पर अपलोड कर सकते हैं।

The post Instagram Reels को Facebook पर share कैसे करें? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-share-instagram-reels-on-facebook/feed/ 0