
इंस्टग्राम (Instagram) वीडियो और फोटो शेयरिंग के लिए बेहद लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर हाई रिजॉल्यूशन की तस्वीरें और अधिकतम 10 मिनट तक के वीडियो शेयर किए जा सकते हैं। ये फोटो और वीडियो आपकी प्रोफाइल पर तब तक उपलब्ध रहेंगे, जब तक आप उन्हें रखना चाहते हैं या कहें कि जब तक आप उन्हें स्थायी रूप से हटा नहीं देते। यदि यह पब्लिक अकाउंट है, तो इंस्टाग्राम अकाउंट वाला कोई भी व्यक्ति उस वीडियो को देख सकता है, सहेज सकता है और अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकता है। इंस्टाग्राम पर पब्लिक अकाउंट पर मौजूद कोई वीडियो आपको पसंद आती है, तो उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं कैसे इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड (Instagram Videos Download) कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड कैसे करें
इंस्टाग्राम वीडियो को सेव करने के लिए बहुत सारे थर्ड पार्टी ऐप्स और डाउनलोडर मौजूद हैं। आप चाहें, तो FastDl, igram जैसे डाउनलोडर की मदद ले सकते हैं। इंस्टाग्राम से वीडियो, रील्स, फोटो आदि का डाउनोलड करने के लिए FastDl भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी मदद से लंबी वीडियो और रील्स को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: सबसे पहले इंस्टाग्राम को ओपन करें और उस वीडियो पर जाएं, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप-2: अब उस वीडियो को ओपन करें और ऊपर तीन डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको ‘कॉपी लिंक’ का ऑप्शन मिलेगा। उसे सलेक्ट कर लें।
स्टेप-3: लिंक को कॉपी करने के बाद अपने पीसी या मोबाइल पर https://fastdl.app/en साइट को ओपन करें। साइट ओपन होने के बाद वीडियो, फोटो, रील्स, स्टोरीज का ऑप्शन होम पेज पर दिखाई देगा। अगर वीडियो को डाउनलोड करना है, तो फिर वीडियो वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-4: अब यहां पर आपने जो लिंक कॉपी किया था, उसे पेस्ट करना है। इसके बाद ‘डाउनलोड’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5: वीडियो आसानी से गैलरी या पीसी में डाउनलोड हो जाएगा।
आप चाहें, तो आईग्राम (https://igram.world/) भी कुछ इसी तरह इंस्टाग्राम वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करें (APP से)
इंस्टाग्राम वीडियो या फिर रील्स को डाउनलोड करने के लिए आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद भी ले सकते हैं। अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, तो फिर Video Downloader for Instagram ऐप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, वहीं अगर आईओएस यूजर हैं, तो फिर Blaze : Browser & File Manager ऐप की मदद ले सकते हैंः
एंड्रॉयड फोन पर इंस्टाग्राम वीडियो को कैसे डाउनलोड करें
स्टेप-1: इंस्टाग्राम वीडियो को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से पहले Video Downloader for Instagram app को डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: फिर इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें और उस वीडियो को चुनें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप-3: फिर वीडियो के टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट्स पर क्लिक करें, फिर नीचे Copy Link पर क्लिक करें।
स्टेप-4: फिर मोबाइल पर वीडियो डाउनलोडर फॉर इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करने के बाद लिंक को पेस्ट कर दें। इसके बाद वीडियो गैलरी में डाउनलोड हो जाएगी।
आईओएस पर इंस्टाग्राम वीडियो को कैसे डाउनलोड करें
स्टेप-1: सबसे पहले अपने आईओएस डिवाइस पर ऐप स्टोर से Blaze: a Browser & File Manager app को डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: फिर Instagram ऐप को ओपन करें और जिस वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं, उस वीडियो के टॉप राइट कॉर्नर में तीन डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। नीचे आपको Copy Link को सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-3: Blaze app को ओपन करने के बाद लिंक को पेस्ट कर दें। वीडियो आपकी डिवाइस में सेव हो जाएगा।
सवाल-जवाब (FAQs)
क्या आप इंस्टाग्राम से कोई वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं?
हां, आप इंस्टाग्राम से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप या तो खुद इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इंस्टाग्राम वीडियो को अपने फोन के साथ-साथ अपने कंप्यूटर पर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
मैं इंस्टाग्राम यूआरएल से वीडियो कैसे डाउनलोड करूं?
अगर आप इंस्टाग्राम यूआरएल से वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए बहुत सारे एप्लिकेशन उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए आप वीडियो डाउनलोड ऐप का उपयोग कर सकते हैं, जहां आप चुने हुए वीडियो यूआरएल को पेस्ट करना होगा। इसके बाद वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।
मैं इंस्टाग्राम रील्स कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
इंस्टाग्राम रील्स के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने डिवाइस पर वीडियो डाउनलोड ऐप को इंस्टॉल कर लें। फिर उस वीडियो के लिंक को कॉपी करें जिसे आप सेव करना चाहते हैं। वीडियो यूआरएल को एप्लिकेशन में पेस्ट करें और डाउनलोड पर क्लिक करें। आपका वीडियो आपके डिवाइस में सहेजा जाएगा और आप जब चाहें इसे देख सकते हैं।
क्या इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करना कानूनी है?
बिना अनुमति के वीडियो डाउनलोड करना इंस्टाग्राम नीतियों के खिलाफ हो सकता है। हालांकि यदि आप वीडियो को प्राइवेट रखते हैं, तो ठीक हो सकता है। कुछ इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता कॉपीराइट का उपयोग करते हैं, इसलिए बिना अनुमति के उनके वीडियो को ऑनलाइन डाउनलोड करना और अपलोड करना अवैध होगा। ध्यान रखें कि कानून क्षेत्राधिकार के अनुसार भिन्न हो सकते हैं और आपके विशिष्ट स्थान में कानूनी आवश्यकताओं के बारे में जागरूक होना और उनका पालन करना जरूरी है।
इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हम अधिकतम कितनी लंबाई का वीडियो साझा कर सकते हैं?
सामान्य यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम अब उन्हें अधिकतम 10 मिनट की अवधि का वीडियो साझा करने की अनुमति देता है।






















