इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करें (2025), बेस्ट तरीका

Join Us icon

इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स देखकर अगर आपका मन भी इसे डाउनलोड करने का करता है, तो अब इंस्टाग्राम को डाउनलोड करने का प्रोसेस आसान हो गया है। इसके लिए न तो आपको रील्स का लिंक कॉपी-पेस्ट करना है और न ही किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत है। आप इंस्टाग्राम के पब्लिक अकाउंट पर शेयर किए रील्स को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको यहां विस्तार से बताते हैं इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड (Instagram Reels download) करने का बेहद आसान तरीकाः

इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करें

इस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने के कई तरीके मौजूद हैं। पहले जानते हैं अपने खुद के फीड से कैसे इस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन और आईफोन पर इंस्टाग्राम ऐप (Instagram app) को ओपन करें। फिर नीचे से रील्स टैब (Reels tab) पर जाएं।
स्टेप-2: अब उस रील को ओपन करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप-3: यहां नीचे दाहिनी तरफ एयरप्लेन आइकन (airplane icon) पर टैप करें।

स्टेप-4:आपको सबसे नीचे कई सारे ऑप्शंस के साथ डाउनलोड (download) का विकल्प भी दिखाई देगा।स्टेप-5: डाउनलोड वाले ऑप्शन पर टैप करें। फिर रील की डाउनलोडिंग आपके डिवाइस पर शुरू हो जाएगी।

instagram reels download hindi

इसके अलावा, इंस्टाग्राम रील्स को सहेजने के लिए एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर स्क्रीन रिकॉर्डर की मदद भी ले सकते हैं। एंड्रॉयड डिवाइस पर नोटिफिकेशन शेड को नीचे खींचें और फिर क्विक सेटिंग्स का विकल्प में स्क्रीन रिकॉर्डर आइकन पर टैप करें और रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए इस्टाग्राम रील को खोलें। वहीं आईफोन में कंट्रोल सेंटर में जाएं और ग्रे रिकॉर्ड आइकन पर टैप करें, फिर 3 सेकंड की काउनडाउन की प्रतीक्षा करें, फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। कंट्रोल सेंटर से बाहर निकलें और इंस्टाग्राम ऐप पर जाएं और रील चलाएं। अंत में रिकॉर्डिंग रोकने के लिए कंट्रोल सेंटर को ओपन करें फिर लाल रिकॉर्ड बटन पर टैप करें।

इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करें (3rd party app se)

इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी डाउनलोडर ऐप्स की मदद ले सकते हैं और ये उपयोग भी काफी आसान हैः

  • इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी डाउनलोडर का उपयोग कर सकते हैं। iOS डिवाइस के लिए जहां InstaSave, InstDown और InSave जैसे कई डाउनलोडर ऐप्स मौजूद हैं, वहीं आप एंड्रॉयड के लिए Reels video downloader for Ig, Video Downloader, download vid, ETM Video Downloader जैसे ऐप का उपयोग कर सकते हैं या फिर फास्टडीएल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।Instagram Videos Download
  • डिवाइस पर इंस्टाग्राम डाउनलोड ऐप डाउनलोड करने के बाद जिस रील को डाउनलोड करना चाहते हैं उसका लिंक कॉपी करें और डाउनलोडर ऐप में इसे पेस्ट कर दें। इसके बाद वह इंस्टाग्राम रील डिवाइस में डाउनलोड होने शुरू हो जाएगा।

इंस्टाग्राम रील्स बाद में देखने के लिए कैसे सेव करें

यदि आप इंस्टाग्राम रील्स को बाद में देखने के लिए सेव करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले उस इंस्टाग्राम रील्स को ओपन करें, जिसे आप सेव करना चाहते हैं। फिर तीन डॉट वाले आइकन पर टैप करें।
स्टेप-2: इसके बाद आपको यहां सेव का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें और रील सेव हो जाएगी।

instagram reels download hindi
स्टेप-3: अब सेव किए गए रील्स को देखने के लिए प्रोफाइल पेज पर जाएं और ऊपर दाईं ओर हैमबर्गर मेनू पर टैप करें। फिर सेव्ड पर टैप करें। यहां पर आपको सेव किए गए रील्स दिखाई देंगे, जिसे प्ले कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या Instagram Reels को डाउनलोड किया जा सकता है?

हां, आप अपनी पसंदीदा ट्रेंडिंग इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहें, तो अपने आईफोन, एंड्रॉयड या डेस्कटॉप पर भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप अपनी फीड से रील डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरल और व्यावहारिक तरीके मौजूद हैं, लेकिन अन्य खातों से रील्स डाउनलोड करने के बारे में क्या? हाल तक, यूजर को मूल टूल का उपयोग करके अन्य यूजर्स के पब्लिक खातों से इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन यह सुविधा अब यूएस में पेश की गई है। वहीं अन्य देशों में पब्लिक खातों से रील्स डाउनलोड करने में लिमिटेशन का सामना करना पड़ सकता है।

क्या इंस्टाग्राम रील्स को हाई वीडियो रिजॉल्यूशन के साथ डाउनलोड कर सकते हैं?

इंस्टाग्राम रील्स के लिए अनुशंसित रिजॉल्यूशन 1080 x 1920p है। आमतौर पर यूजर्स 720p रिजॉल्यूशन तक रील वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यदि क्रिएटर्स ने रील को हाई रिजॉल्यूशन (1080p) में जारी किया है, तो ऐसी रील्स को भी डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या डाउनलोड किए जा सकने वाले वीडियो की संख्या पर कोई सीमा है?

यदि रील्स डाउनलोड के लिए उपलब् है, तो डाउनलोड किए जा सकने वाले वीडियो की संख्या की सीमा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

क्या मैं किसी भी यूजर्स से रील्स वीडियो डाउनलोड कर सकता हूं?

नहीं, रील्स डाउनलोड करने की सुविधा उन पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए उपलब्ध कराई गई है जिन्होंने प्राइवेसी सेटिंग्स में इस फीचर को इनेबल किया है। हालांकि यूजर्स बाद में देखने के लिए रील्स को बुकमार्क या सेव कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here