Redmi Turbo 5 Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 Jan 2026 04:46:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 POCO X8 Pro Max दे सकता है मिडरेंज में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स! इंडिया लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ फोन https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-max-could-launch-in-india-soon-listed-on-certifications-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-max-could-launch-in-india-soon-listed-on-certifications-date/#respond Fri, 30 Jan 2026 04:46:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189369 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पोको कंपनी अपनी ‘एक्स’ सीरीज के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिन्हें बेहद जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है। बीते दिनों POCO X8 Pro स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS और सिंगापुर के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म IMDA पर लिस्ट हुआ था। वहीं अब इसी सीरीज के मैक्स मॉडल यानी POCO X8 Pro Max ने […]

The post POCO X8 Pro Max दे सकता है मिडरेंज में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स! इंडिया लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोको कंपनी अपनी ‘एक्स’ सीरीज के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिन्हें बेहद जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है। बीते दिनों POCO X8 Pro स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS और सिंगापुर के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म IMDA पर लिस्ट हुआ था। वहीं अब इसी सीरीज के मैक्स मॉडल यानी POCO X8 Pro Max ने भी सर्टिफिकेशन साइट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी है।

अपकमिंग पोको एक्स8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को IMDA ​सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। टिपस्टर एनविन ने लिस्टिंग स्पॉट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। ​सामने आई डिटेल्स के मुताबिक POCO X8 Pro Max को 2602BPC18G मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। इससे पहले वाले POCO X8 Pro को यहां 2511FPC34I मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। ये लिस्टिंग इशारा करती है कि कंपनी जल्द ही ग्लोबल मंच प अपनी एक्स8 सीरीज को पेश कर सकती है।

Xiaomi सब-ब्रांड POCO की ओर से अभी तक X8 series लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी गई है। देखा जाए तो अभी तक पोको एक्स सीरीज में कोई भी ‘मैक्स’ मॉडल नहीं आया है। यानी POCO X8 Pro Max के साथ यह पहली बार होगा। वहीं कुछ लीक्स में इस बात का अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला पोको एक्स8 प्रो मैक्स हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 Max का रि-ब्रांडिड वर्जन हो सकता है।

Redmi Turbo 5 Max की स्पेक्स पर नजर डालें तो यह दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया है। यानी हो सकता है कि POCO X8 Pro Max इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला डाइमेंसिटी 9500एस चिपसेट वाला मोबाइल बन जाए। पोको एक्स8 प्रो मैक्स को कंपनी भारत में 12जीबी रैम के साथ ही 16जीबी रैम पर भी पेश कर सकती है। वहीं इस पोको फोन में लेटेस्ट Xiaomi HyperOS 3 भी देखने को मिल सकता है।

Redmi Turbo 5 Max

रेडमी टर्बो 5 मैक्स को चीन में 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह मोबाइल IP66 + IP68 + IP69 + IP69K सर्टिफाइड है जो इसे डस्ट, वॉटर और लिक्विड प्रोटेक्शन देता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 Max 5G फोन के डुअल रियर सेटअप में 50-मेगापिक्सल Light Fusion 600 OIS सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। चाइना में यह फोन 9000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ है। अब इंडियन POCO X8 Pro Max में 9000एमएएच बैटरी मिलेगी या नहीं, इसपर संदेह है।

POCO X7 Pro

POCO X8 Pro की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 पर लॉन्च हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह अपकमिंग पोको मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ फ्लैट ओएलइडी डिस्प्ले पर आ सकता है। बताते चलें कि POCO X7 Pro इंडिया में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि POCO X8 Pro को 30 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में लाया जा जा सकता हे।

The post POCO X8 Pro Max दे सकता है मिडरेंज में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स! इंडिया लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-max-could-launch-in-india-soon-listed-on-certifications-date/feed/ 0
9000mAh बैटरी के साथ Redmi Turbo 5 Max लॉन्च, ये है दुनिया का पहला Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/worlds-first-mediatek-dimensity-9500s-processor-phone-redmi-turbo-5-max-launched-with-9000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/worlds-first-mediatek-dimensity-9500s-processor-phone-redmi-turbo-5-max-launched-with-9000mah-battery/#respond Thu, 29 Jan 2026 13:52:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189339 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Turbo 5 Max की फोटोXiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नई रेडमी टर्बो5 सीरीज टेक मंच पर उतार दी है। कंपनी की ओर से चाइना में दो नए मोबाइल फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 MAX लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही मिडरेंज स्मार्टफोन हैं जो […]

The post 9000mAh बैटरी के साथ Redmi Turbo 5 Max लॉन्च, ये है दुनिया का पहला Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Redmi Turbo 5 Max की फोटो

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नई रेडमी टर्बो5 सीरीज टेक मंच पर उतार दी है। कंपनी की ओर से चाइना में दो नए मोबाइल फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 MAX लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही मिडरेंज स्मार्टफोन हैं जो बड़ी बैटरी के साथ ही पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। रेडमी टर्बो 5 की फुल डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और रेडमी टर्बो 5 मैक्स का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

Redmi Turbo 5 Max दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। इससे पहले कोई भी मोबाइल इस प्रोेसेसर पर नहीं लाया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेडमी टर्बो 5 मैक्स Arm Mali-G925 MC12 जीपीयू सपोर्ट करता है।

हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग को हैंडल करने के लिए इस स्मार्टफोन में 3D ice-cooling सिस्टम लगाया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में 2.5K फ्रेम रेट पर मोबाइल गेम खेले जा सकते हैं। यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। रेडमी टर्बो 5 मैक्स 5जी फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.1 storage तकनीक सपोर्ट करता है।

रेडमी टर्बो 5 मैक्स की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसकी तगड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस नए रेडमी फोन को 9000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Redmi Turbo 5 Max स्मार्टफोन में 27W reverse चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

यह बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन स्क्रीन के लिए M10 मैटेरियल का इस्तेमाल किया हे जो ल्यूमस एफिशियंसी को बढ़ाता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM + DC dual dimming और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 Max 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल वाला Light Fusion 600 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी टर्बो 5 मैक्स को 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

रेडमी टर्बो 5 मैक्स को मैटल फ्रेम पर बनाया गया है जिसका बैक पैनल फाइबर ग्लास है। यह मोबाइल IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ पेश हुआ है जो न सिर्फ पानी व धूल से फोन का बचाता है ​बल्कि गर्म व सर्द मौसम के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है। यूजर्स को फोन में इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और Infrared sensor मौजूद है।

Redmi Turbo 5 Max को चीन में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च किया गया है। 12जीबी रैम वाले मोबाइल को 256GB स्टोरेज के साथ 2499 yuan (तकरीबन 33 हजार) और 512GB मेमोरी के साथ 2799 yuan (तकरीबन 37 हजार) में लाया गया है। वहीं इस रेडमी के 16जीबी रैम वाले फोन को 256GB मेमोरी के साथ 2799 yuan यानी तकरीबन 37 हजार रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 3099 yuan यानी तकरीनब 40 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है।

रेडमी टर्बो 5 मैक्स चाइना में चार कलर मॉडल्स में बिकेगा जिनमें Shadow Black, Ocean Blue और Auspicious Cloud White सहित भगवा रंग यानी Sunshine Orange शामिल है। गौरतलब है कि रेडमी अपनी टर्बो सीरीज को इंडिया में लॉन्च नहीं करती है लेकिन, चर्चा है कि चीन में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5 Max ही भारत में Poco X8 Pro Max नाम से लॉन्च हो सकता है।

The post 9000mAh बैटरी के साथ Redmi Turbo 5 Max लॉन्च, ये है दुनिया का पहला Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/worlds-first-mediatek-dimensity-9500s-processor-phone-redmi-turbo-5-max-launched-with-9000mah-battery/feed/ 0
9000mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 Max और 7560mAh बैटरी वाला Turbo 5 देगा मिडरेंज में पावरफुल परफॉर्मेंस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-and-redmi-turbo-5-max-specifications-and-price-range/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-and-redmi-turbo-5-max-specifications-and-price-range/#respond Wed, 28 Jan 2026 06:56:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189215 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी अपनी नई टर्बो सीरीज लेकर आ रहा है। इसमें दो मोबाइल फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max लॉन्च हैं जो 29 जनवरी को चाइनीज मार्केट में एंट्री ले रहे हैं। कंपनी की ओर से इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी दी जा चुकी […]

The post 9000mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 Max और 7560mAh बैटरी वाला Turbo 5 देगा मिडरेंज में पावरफुल परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी अपनी नई टर्बो सीरीज लेकर आ रहा है। इसमें दो मोबाइल फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max लॉन्च हैं जो 29 जनवरी को चाइनीज मार्केट में एंट्री ले रहे हैं। कंपनी की ओर से इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी दी जा चुकी है। रेडमी टर्बो 5 और रेडमी टर्बो 5 मैक्स इंडिया में कुछ बदलाव और नए नाम के साथ लाए जा सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस में क्या मिलेगी, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले प्राइस रेंज की बात करें तो रेडमी चाइना की जनरल मैनेजर Lu Weibing ने बताया है कि रेडमी टर्बो 5 सीरीज को कंपनी 2,500 Yuan तक की रेंज में आएगी। यानी इंडियन करंसी के अनुसार इसे 30 हजार से 35 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में उतारा जाएगा। यह मॉडल्स का शुरुआती प्राइस हो सकता है। कंपनी जीएम के मुताबिक नई रेडमी टर्बो सीरीज के साथ कंपनी 4,000 Yuan यानी 50 हजार तक के स्मार्टफोन को टक्कर देने की कोशिश करेगी।

Redmi Turbo 5 Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस मोबाइल फोन को मीडियाटेक के Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A720 से लेकर 3.73GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Cortex-X925 कोर को सपोर्ट करता है। इं​डिया में अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट पर लॉन्च नहीं हुआ है।

कंपनी ने फोन लॉन्च से पहले ही खुलासा कर दिया है कि रेडमी टर्बो 5 मैक्स 9000mAh Battery सपोर्ट करेगा। यह रेडमी के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में से एक बनेगा। अभी इस अपकमिंग मोबाइल फोन की चार्जिंग स्पीड की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन बीते दिनों 3C certification में इसका हिंट मिल चुका है। इस सर्टिफिकेशन में हींट मिला था कि Redmi Turbo 5 Max को 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी टर्बो 5 मैक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। देखने में इस फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक iPhone 17 जैसा प्रतीत हो रहा है। कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर की डिटेल्स तो शेयर नहीं की है लेकिन लीक्स की मानें तो इसमें 50-मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर लगाया जाएगा जिसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Turbo 5 की बात करें तो यह 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी बैक लुक भी आईफोन 17 जैसी सी है। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी इसे iPhone 17 Pro जैसे भगवा रंग में भी लेकर आएगी। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट पर काम करेगा और इसमें LPDDR5x Ultra RAM के साथ UFS 4.1 storage मिलेगी।

कंपनी ने बता दिया है कि हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग को हैंडल करने के लिए इसमें 3D Ice-Sealed सर्कुलेशन कूलिंग पंप लगाया जाएगा। रेडमी टर्बो 5 भी बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे 7,560mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 27W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी।

The post 9000mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 Max और 7560mAh बैटरी वाला Turbo 5 देगा मिडरेंज में पावरफुल परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-and-redmi-turbo-5-max-specifications-and-price-range/feed/ 0
9000mAh बैटरी वाला Redmi फोन 29 जनवरी को होगा लॉन्च, 30-35 हजार की रेंज में आएगा Turbo 5 Max https://www.91mobiles.com/hindi/29-january-redmi-turbo-5-max-launch-date-in-china-confirmed-with-9000mah-battery-and-dimensity-9500s/ https://www.91mobiles.com/hindi/29-january-redmi-turbo-5-max-launch-date-in-china-confirmed-with-9000mah-battery-and-dimensity-9500s/#respond Mon, 26 Jan 2026 05:21:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189128 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Turbo 5 Maxकई दिनों तक टीज़ करने के बाद आज Xiaomi ने आखिर अपने अपकमिंग रेडमी टर्बो 5 सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज को 29 जनवरी को पेश होगा जिसके तहत दो मोबाइल फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max लॉन्च होंगे। कंपनी इन्हें सबसे पहले […]

The post 9000mAh बैटरी वाला Redmi फोन 29 जनवरी को होगा लॉन्च, 30-35 हजार की रेंज में आएगा Turbo 5 Max first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Redmi Turbo 5 Max

कई दिनों तक टीज़ करने के बाद आज Xiaomi ने आखिर अपने अपकमिंग रेडमी टर्बो 5 सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज को 29 जनवरी को पेश होगा जिसके तहत दो मोबाइल फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max लॉन्च होंगे। कंपनी इन्हें सबसे पहले ब्रांड की होम मार्केट यानि चाइना में उतारेगी। नए रेडमी टर्बो 5 और टर्बो 5 मैक्स की लॉन्च डिटेल्स के साथ ही इसमें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Turbo 5 series 29 जनवरी को चीन में लॉन्च होगी। इसे चाइना में शाम के 7 बजे पेश किया जाएगा और यह वक्त भारतीय समयानुसार शाम के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। रेडमी चाइना की जनरल मैनेजर Lu Weibing ने खुलासा करते हुए बताया है कि कंपनी नई टर्बो सीरीज में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max लॉन्च करेगी।

कंपनी अधिकारी ने लॉन्च डेट शेयर करने के साथ ही दावा है कि रेडमी टर्बो सीरीज के साथ कंपनी कम कीमत पर हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को टक्कर देगी। रेडमी जीएम के मुताबिक Redmi Turbo 5 series 2,500 Yuan तक की रेंज में आएगी। यानी इसे 30 हजार से 35 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में उतारा जाएगा। इस फोन के साथ रेडमी 4,000 Yuan यानी 50 हजार तक के स्मार्टफोन को टक्कर देने की कोशिश करेगी।

Redmi Turbo 5 Max को मीडियाटेक के Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च किए जाने की जानकारी Lu Weibing द्वारा दे दी गई है। यह 3नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A720 से लेकर 3.73GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Cortex-X925 कोर को सपोर्ट करता है। इस फोन में LPDDR5x RAM भी मिलेगी।

रेडमी की ओर से जानकारी दी जा चुकी है कि अपकमिंग मोबाइल फोन टर्बो 5 मैक्स 9,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह ब्रांड के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल होगा। फिलहाल इस फोन की चार्जिंग स्पीड का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन बीते दिनों 3C certification में समाने आया था कि रेडमी टर्बो 5 मैक्स में 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए इसे डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा। कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में यह कैमरा मॉड्यूल कुछ हद तक iPhone 17 जैसा नजर आ रहा है। लीक्स के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर लगाया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Turbo 5 Max जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में चाइना में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इंडियन मार्केट की बात करें तो यह मोबाइल भारत में नहीं आएगा लेकिन कंपनी इसे POCO X8 Pro या X8 Pro Max नाम के साथ पेश कर सकती है। यानी रेडमी टर्बो सीरीज का नया मोबाइल इंडिया में पोको एक्स8 सीरीज फोन के रूप में लाया जा सकता है।

The post 9000mAh बैटरी वाला Redmi फोन 29 जनवरी को होगा लॉन्च, 30-35 हजार की रेंज में आएगा Turbo 5 Max first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/29-january-redmi-turbo-5-max-launch-date-in-china-confirmed-with-9000mah-battery-and-dimensity-9500s/feed/ 0
9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi Turbo 5 Max, मिलेगी पावरफुल 16GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-max-to-launch-with-9000mah-battery-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-max-to-launch-with-9000mah-battery-in-china/#respond Mon, 19 Jan 2026 08:01:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188794 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Turbo 5 Max का लॉन्च करीब आ रहा है। कंपनी लगातार इस मोबाइल को टीज़ किए जा रही है और एक-एक करके स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रही है। ब्रांड ने हालांकि अभी तक रेडमी टर्बो 5 मैक्स की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है लेकिन ताजा अपडेट में खुलासा कर […]

The post 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi Turbo 5 Max, मिलेगी पावरफुल 16GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Turbo 5 Max का लॉन्च करीब आ रहा है। कंपनी लगातार इस मोबाइल को टीज़ किए जा रही है और एक-एक करके स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रही है। ब्रांड ने हालांकि अभी तक रेडमी टर्बो 5 मैक्स की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है लेकिन ताजा अपडेट में खुलासा कर दिया गया है कि Redmi Turbo 5 Max 9000mAh battery पर लॉन्च होगा।

रेडमी की ओर से जानकारी दी गई है कि अपकमिंग मोबाइल फोन टर्बो 5 मैक्स 9,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह ब्रांड के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल होगा। फिलहाल इस फोन की चार्जिंग स्पीड का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन बीते दिनों 3C certification में समाने आया था कि रेडमी टर्बो 5 मैक्स में 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

Redmi Turbo 5 Max के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए कंपनी द्वारा बता दिया गया है कि यह मोबाइल मीडियाटेक के सबसे नए मोबाइल चिपसेट Dimensity 9500s पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पिछले सप्ताह ही अनाउंस हुआ है 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Arm Cortex-X925 Ultra कोर शामिल है। यह 3.29मिलियन एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है।

हाल ही में रेडमी टर्बो 5 मैक्स गीकबेंच पर 16GB RAM के साथ लिस्ट हुआ था। हमारा अनुमान है कि यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और बेस वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन को 256GB और 512GB के साथ ही 1TB स्टोरेज पर भी लाया जा सकता है। गौरतलब है कि Redmi Turbo 5 Max इंडिया लॉन्च के आसार काफी कम हैं, इसे चीन में ही बेचा जाएगा।

यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में यह कैमरा मॉड्यूल कुछ हद तक iPhone 17 जैसा नजर आ रहा है। लीक्स के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर लगाया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Turbo 5 Max जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में चाइना में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इंडियन मार्केट की बात करें तो यह मोबाइल भारत में नहीं आएगा लेकिन कंपनी इसे POCO X8 Pro या X8 Pro Max नाम के साथ पेश कर सकती है। यानी रेडमी टर्बो सीरीज का नया मोबाइल इंडिया में पोको एक्स8 सीरीज फोन के रूप में लाया जा सकता है।

The post 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi Turbo 5 Max, मिलेगी पावरफुल 16GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-max-to-launch-with-9000mah-battery-in-china/feed/ 0
Redmi Turbo 5 Max का इसी महीने चीन में होगा लॉन्च, जानकारी कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-max-china-launch-this-month/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-max-china-launch-this-month/#respond Mon, 05 Jan 2026 10:30:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188003 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Redmi Turbo 5 सीरीज इस महीने के आखिर में पेश होगी। इसी बीच एक नया अपडेट सामने आया है ब्रांड ने शेयर किया है कि लाइनअप में नया मॉडल Redmi Turbo 5 Max शामिल होगा। जो तगड़े परफॉरमेंस के साथ दमदार फोन देख रहे ग्राहकों को […]

The post Redmi Turbo 5 Max का इसी महीने चीन में होगा लॉन्च, जानकारी कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Redmi Turbo 5 सीरीज इस महीने के आखिर में पेश होगी। इसी बीच एक नया अपडेट सामने आया है ब्रांड ने शेयर किया है कि लाइनअप में नया मॉडल Redmi Turbo 5 Max शामिल होगा। जो तगड़े परफॉरमेंस के साथ दमदार फोन देख रहे ग्राहकों को लुभा सकता है। कंपनी ने फिलहाल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में नाम कंफर्म हो गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi द्वारा जारी आधिकारिक टीजर के अनुसार, Redmi Turbo 5 Max को स्टेप-अप मॉडल के तौर पर पोजिशन किया जा सकता है। जिसमें बेहतर परफॉरमेंस, लंबी बैटरी लाइफ और ज्यादा प्रीमियम इन-हैंड फील पर फोकस किया जाएगा। प्रमोशनल मटीरियल में “Max” शब्द का “WIN” की तरह रिफ्लेक्ट होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि Redmi इस फोन को अपने सेगमेंट में मजबूत विनर के तौर पर पेश कर सकता है।

redmi-turbo-5-max-china-launch-this-month

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल Turbo सीरीज में बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि Redmi इस बार मेटल फ्रेम का ज्यादा इस्तेमाल करेगी। साथ ही बड़े फ्लैट डिस्प्ले दिए जा सकते हैं। जिनमें राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इसके अलावा, नेक्स्ट-जेनरेशन MediaTek चिपसेट्स उपयोग होंगे।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि हाई-एंड वेरिएंट्स में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर की टेस्टिंग की जा रही है। साथ ही Redmi अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन पर भी काम कर रहा है।

लीक्स के मुताबिक, Redmi Turbo 5 Max में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर आधारित होगा और इसमें ऑल-बिग-कोर CPU डिजाइन दिया जा सकता है। Dimensity 8500 के 15 जनवरी को चीन में आने की चर्चा है। जिसके बाद यह प्रोसेसर Redmi Turbo 5 सीरीज का हिस्सा बन सकता है। वहीं, एक और ज्यादा पावरफुल मॉडल Redmi Turbo 5 Pro Max के नाम से आ सकता है, जिसमें अपकमिंग Dimensity 9500e चिपसेट मिलने की बात सामने आई है।

चीन के बाहर की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Turbo 5 Max और Turbo 5 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में Poco X8 सीरीज के तहत रीब्रांड किया जा सकता है। बताया गया है कि इस बार बेस Poco X8 लॉन्च नहीं होगा और लाइनअप में Poco X8 Max (या Poco X8 Pro) और Poco X8 Pro Max जैसे मॉडल्स आ सकते हैं।

आगामी Redmi Turbo 5 Max उन यूजर्स के लिए लाया जा सकता है जो मिड-रेंज बजट में फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन देख रहे हैं। यह फोन गेमर्स, पावर यूजर्स और हर तरह के लोगों को पसंद आ सकता है।

Redmi Turbo 5 Max का मुकाबला संभावित तौर पर iQOO Neo 10, Realme GT 7 और OnePlus Nord 5 जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि और जानकारी मिलने के बाद ही सही टक्कर का पता चल पाएगा।

अगर आप आने वाले दिनों में नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Redmi Turbo 5 Max बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।

The post Redmi Turbo 5 Max का इसी महीने चीन में होगा लॉन्च, जानकारी कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-max-china-launch-this-month/feed/ 0