9000mAh बैटरी वाला Redmi फोन 29 जनवरी को होगा लॉन्च, 30-35 हजार की रेंज में आएगा Turbo 5 Max

Join Us icon

कई दिनों तक टीज़ करने के बाद आज Xiaomi ने आखिर अपने अपकमिंग रेडमी टर्बो 5 सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज को 29 जनवरी को पेश होगा जिसके तहत दो मोबाइल फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max लॉन्च होंगे। कंपनी इन्हें सबसे पहले ब्रांड की होम मार्केट यानि चाइना में उतारेगी। नए रेडमी टर्बो 5 और टर्बो 5 मैक्स की लॉन्च डिटेल्स के साथ ही इसमें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Turbo 5 series 29 जनवरी को चीन में लॉन्च होगी। इसे चाइना में शाम के 7 बजे पेश किया जाएगा और यह वक्त भारतीय समयानुसार शाम के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। रेडमी चाइना की जनरल मैनेजर Lu Weibing ने खुलासा करते हुए बताया है कि कंपनी नई टर्बो सीरीज में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max लॉन्च करेगी।

कंपनी अधिकारी ने लॉन्च डेट शेयर करने के साथ ही दावा है कि रेडमी टर्बो सीरीज के साथ कंपनी कम कीमत पर हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को टक्कर देगी। रेडमी जीएम के मुताबिक Redmi Turbo 5 series 2,500 Yuan तक की रेंज में आएगी। यानी इसे 30 हजार से 35 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में उतारा जाएगा। इस फोन के साथ रेडमी 4,000 Yuan यानी 50 हजार तक के स्मार्टफोन को टक्कर देने की कोशिश करेगी।

Redmi Turbo 5 Max को मीडियाटेक के Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च किए जाने की जानकारी Lu Weibing द्वारा दे दी गई है। यह 3नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A720 से लेकर 3.73GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Cortex-X925 कोर को सपोर्ट करता है। इस फोन में LPDDR5x RAM भी मिलेगी।

रेडमी की ओर से जानकारी दी जा चुकी है कि अपकमिंग मोबाइल फोन टर्बो 5 मैक्स 9,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह ब्रांड के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल होगा। फिलहाल इस फोन की चार्जिंग स्पीड का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन बीते दिनों 3C certification में समाने आया था कि रेडमी टर्बो 5 मैक्स में 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए इसे डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा। कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में यह कैमरा मॉड्यूल कुछ हद तक iPhone 17 जैसा नजर आ रहा है। लीक्स के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर लगाया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Turbo 5 Max जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में चाइना में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इंडियन मार्केट की बात करें तो यह मोबाइल भारत में नहीं आएगा लेकिन कंपनी इसे POCO X8 Pro या X8 Pro Max नाम के साथ पेश कर सकती है। यानी रेडमी टर्बो सीरीज का नया मोबाइल इंडिया में पोको एक्स8 सीरीज फोन के रूप में लाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here