9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi Turbo 5 Max, मिलेगी पावरफुल 16GB RAM

Join Us icon

Redmi Turbo 5 Max का लॉन्च करीब आ रहा है। कंपनी लगातार इस मोबाइल को टीज़ किए जा रही है और एक-एक करके स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रही है। ब्रांड ने हालांकि अभी तक रेडमी टर्बो 5 मैक्स की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है लेकिन ताजा अपडेट में खुलासा कर दिया गया है कि Redmi Turbo 5 Max 9000mAh battery पर लॉन्च होगा।

रेडमी की ओर से जानकारी दी गई है कि अपकमिंग मोबाइल फोन टर्बो 5 मैक्स 9,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह ब्रांड के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल होगा। फिलहाल इस फोन की चार्जिंग स्पीड का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन बीते दिनों 3C certification में समाने आया था कि रेडमी टर्बो 5 मैक्स में 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

Redmi Turbo 5 Max के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए कंपनी द्वारा बता दिया गया है कि यह मोबाइल मीडियाटेक के सबसे नए मोबाइल चिपसेट Dimensity 9500s पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पिछले सप्ताह ही अनाउंस हुआ है 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Arm Cortex-X925 Ultra कोर शामिल है। यह 3.29मिलियन एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है।

हाल ही में रेडमी टर्बो 5 मैक्स गीकबेंच पर 16GB RAM के साथ लिस्ट हुआ था। हमारा अनुमान है कि यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और बेस वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन को 256GB और 512GB के साथ ही 1TB स्टोरेज पर भी लाया जा सकता है। गौरतलब है कि Redmi Turbo 5 Max इंडिया लॉन्च के आसार काफी कम हैं, इसे चीन में ही बेचा जाएगा।

यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में यह कैमरा मॉड्यूल कुछ हद तक iPhone 17 जैसा नजर आ रहा है। लीक्स के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर लगाया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Turbo 5 Max जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में चाइना में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इंडियन मार्केट की बात करें तो यह मोबाइल भारत में नहीं आएगा लेकिन कंपनी इसे POCO X8 Pro या X8 Pro Max नाम के साथ पेश कर सकती है। यानी रेडमी टर्बो सीरीज का नया मोबाइल इंडिया में पोको एक्स8 सीरीज फोन के रूप में लाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here