
Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी अपनी नई टर्बो सीरीज लेकर आ रहा है। इसमें दो मोबाइल फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max लॉन्च हैं जो 29 जनवरी को चाइनीज मार्केट में एंट्री ले रहे हैं। कंपनी की ओर से इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी दी जा चुकी है। रेडमी टर्बो 5 और रेडमी टर्बो 5 मैक्स इंडिया में कुछ बदलाव और नए नाम के साथ लाए जा सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस में क्या मिलेगी, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले प्राइस रेंज की बात करें तो रेडमी चाइना की जनरल मैनेजर Lu Weibing ने बताया है कि रेडमी टर्बो 5 सीरीज को कंपनी 2,500 Yuan तक की रेंज में आएगी। यानी इंडियन करंसी के अनुसार इसे 30 हजार से 35 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में उतारा जाएगा। यह मॉडल्स का शुरुआती प्राइस हो सकता है। कंपनी जीएम के मुताबिक नई रेडमी टर्बो सीरीज के साथ कंपनी 4,000 Yuan यानी 50 हजार तक के स्मार्टफोन को टक्कर देने की कोशिश करेगी।
Redmi Turbo 5 Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस मोबाइल फोन को मीडियाटेक के Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A720 से लेकर 3.73GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Cortex-X925 कोर को सपोर्ट करता है। इंडिया में अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट पर लॉन्च नहीं हुआ है।
कंपनी ने फोन लॉन्च से पहले ही खुलासा कर दिया है कि रेडमी टर्बो 5 मैक्स 9000mAh Battery सपोर्ट करेगा। यह रेडमी के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में से एक बनेगा। अभी इस अपकमिंग मोबाइल फोन की चार्जिंग स्पीड की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन बीते दिनों 3C certification में इसका हिंट मिल चुका है। इस सर्टिफिकेशन में हींट मिला था कि Redmi Turbo 5 Max को 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी टर्बो 5 मैक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। देखने में इस फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक iPhone 17 जैसा प्रतीत हो रहा है। कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर की डिटेल्स तो शेयर नहीं की है लेकिन लीक्स की मानें तो इसमें 50-मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर लगाया जाएगा जिसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi Turbo 5 की बात करें तो यह 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी बैक लुक भी आईफोन 17 जैसी सी है। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी इसे iPhone 17 Pro जैसे भगवा रंग में भी लेकर आएगी। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट पर काम करेगा और इसमें LPDDR5x Ultra RAM के साथ UFS 4.1 storage मिलेगी।
कंपनी ने बता दिया है कि हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग को हैंडल करने के लिए इसमें 3D Ice-Sealed सर्कुलेशन कूलिंग पंप लगाया जाएगा। रेडमी टर्बो 5 भी बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे 7,560mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 27W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी।














