POCO X8 Pro Max दे सकता है मिडरेंज में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स! इंडिया लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ फोन

Join Us icon

पोको कंपनी अपनी ‘एक्स’ सीरीज के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिन्हें बेहद जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है। बीते दिनों POCO X8 Pro स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS और सिंगापुर के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म IMDA पर लिस्ट हुआ था। वहीं अब इसी सीरीज के मैक्स मॉडल यानी POCO X8 Pro Max ने भी सर्टिफिकेशन साइट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी है।

अपकमिंग पोको एक्स8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को IMDA ​सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। टिपस्टर एनविन ने लिस्टिंग स्पॉट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। ​सामने आई डिटेल्स के मुताबिक POCO X8 Pro Max को 2602BPC18G मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। इससे पहले वाले POCO X8 Pro को यहां 2511FPC34I मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। ये लिस्टिंग इशारा करती है कि कंपनी जल्द ही ग्लोबल मंच प अपनी एक्स8 सीरीज को पेश कर सकती है।

Xiaomi सब-ब्रांड POCO की ओर से अभी तक X8 series लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी गई है। देखा जाए तो अभी तक पोको एक्स सीरीज में कोई भी ‘मैक्स’ मॉडल नहीं आया है। यानी POCO X8 Pro Max के साथ यह पहली बार होगा। वहीं कुछ लीक्स में इस बात का अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला पोको एक्स8 प्रो मैक्स हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 Max का रि-ब्रांडिड वर्जन हो सकता है।

Redmi Turbo 5 Max की स्पेक्स पर नजर डालें तो यह दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया है। यानी हो सकता है कि POCO X8 Pro Max इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला डाइमेंसिटी 9500एस चिपसेट वाला मोबाइल बन जाए। पोको एक्स8 प्रो मैक्स को कंपनी भारत में 12जीबी रैम के साथ ही 16जीबी रैम पर भी पेश कर सकती है। वहीं इस पोको फोन में लेटेस्ट Xiaomi HyperOS 3 भी देखने को मिल सकता है।

Redmi Turbo 5 Max

रेडमी टर्बो 5 मैक्स को चीन में 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह मोबाइल IP66 + IP68 + IP69 + IP69K सर्टिफाइड है जो इसे डस्ट, वॉटर और लिक्विड प्रोटेक्शन देता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 Max 5G फोन के डुअल रियर सेटअप में 50-मेगापिक्सल Light Fusion 600 OIS सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। चाइना में यह फोन 9000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ है। अब इंडियन POCO X8 Pro Max में 9000एमएएच बैटरी मिलेगी या नहीं, इसपर संदेह है।

POCO X7 Pro

POCO X8 Pro की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 पर लॉन्च हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह अपकमिंग पोको मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ फ्लैट ओएलइडी डिस्प्ले पर आ सकता है। बताते चलें कि POCO X7 Pro इंडिया में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि POCO X8 Pro को 30 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में लाया जा जा सकता हे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here