Tag: samsung gear
सैमसंग ने उतारी बेहद ही स्टाइलिश स्मार्टवाच, लेकिन है थोड़ी कीमती
सैमसंग ने भारतीय गैजेट बाजार में अपनी स्मार्टवॉच गियर एस3 को उतार दिया है। फ्रंटियर और क्लासिक दो वेरिएंट में लॉन्च हुई स्मार्टवॉच 28,500 रुपये की कीमत पर आगामी 18 जनवरी से सैमसंग आॅनलाईन वेब के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगी।
सैमसंग गियर एस3 क्लासिक और फ्रंटियर लॉन्च
आधुनिक तकनीकों से लैस इस स्मार्टवॉच में सैमसंग पे और 4जी एलटीई क्नेक्टिविटी भी शामिल है। इस वियरेबल में आपको 768 एमबी रैम तथा 4जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ 1गीगाहर्टज डुअलकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। यह फोन टायज़न आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।











