TikTok पर शेयर की आत्महत्या की वीडियो, ऐप की लोकप्रियता पर फिर उठे सवाल

Join Us icon

TikTok ऐप इंडिया में जितनी ज्यादा हिट साबित हुई है उतनी ही ज्यादा विवादों में भी घिरी है। कुछ समय पहले इस शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप पर इंडिया में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था जिसके बाद यह एप्पल और गूगल के ऐप्लिकेशन प्लेटफार्म से हटा ली गई थी। हालांकि कुछ ही दिनों बाद यह ऐप देश में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गई थी और वापसी के साथ ही इंडिया में नंबर वन फ्री ऐप भी बन गई थी। अब एक बार फिर TikTok का नाम सुर्खियों में छाया है। लेकिन इस बार सुर्खियां अच्छी नहीं हैं। खबर सामने आ रही है कि TikTok की वजह से एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

TikTok से जुड़ी यह सनसनीखेज़ खबर भारत के तमिलनाडु राज्य से आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है​ कि तमिलनाडु में रहने वाली 24 व​र्षीय विवाहिता ने जह़र खाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिता नाम की यह महिला दो बच्चों की मां है जो TikTok पर वीडियो बनाने की शौकिन थी। अनिता की TikTok वीडियो वीडियो बनाने की आदत उसके पति को पंसद नहीं थी और इसे लेकर उनमें झगड़ा भी होता था।

tamilnadu-24-years-mother-tiktok-video-poison-suicide-whatsapp-husband-scolded

अनिता का पति सिंगापुर में रहता है। कुछ दिनों पहले महिला के पति ने उसे TikTok का यूज़ बंद करने के लिए कहा था और उसे डांटा भी था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पति से हुए इस झगड़े के बाद अनिता से जह़रीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपनी अंतिम TikTok वीडियो भी बनाई जिसमें वह एक सफेद बोतल में से गहरे रंग का कोई लिक्विड पी रही थी। वह लिक्विड पीने के बाद महिला ने उस वीडियो को अपने पति के WhatsApp पर सेंड भी किया।

WhatsApp पर भेजी गई वीडियो में दिखाया गया है कि लिक्विड पीने के बाद अनिता को खांसी आने लगी थी। रिपोर्ट में सामने आया है कि इस वीडियो को भेजे जाने के कुछ समय बार अनिता ने दम तोड़ दिया था। हैरानी वाली बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम को अनिता ने अपने TikTok अकाउंट पर रिकॉर्ड भी किया और पब्लिक के सामने शेयर भी किया। TikTok के चलते हुए झगड़े और फिर आत्महत्या की वीडियो TikTok पर शेयर करने के इस मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया है।

tamilnadu-24-years-mother-tiktok-video-poison-suicide-whatsapp-husband-scolded

TikTok से जुड़ा एक अन्य मामला राजधानी दिल्ली से भी सामने आया है जिसमें 20 साल का एक युवक किसी व्यक्ति का iPhone छीन कर फरार हो गया है। पुलिस द्वारा तफ्तीश किए जाने पर जब वह युवक पकड़ा गया तो उसने बताया कि, ‘वह युवक भी TikTok यूजर है और हाई रेज्ल्यूशन में वीडियो बनाने के लिए उसे कोई महंगा व अच्छा फोन चाहिए था।’ TikTok पर अच्छी क्वॉलिटी की वीडियो बनाकर अपलोड करने के लिए उसने iPhone छीना था और इस क्राइम को अंजाम​ दिया था।

91मोबाइल्स ने मृतक महिला के TikTok यूजर नेम को छिपाकर महिला का चेहरा ब्लर कर दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here